Paralympics 2024: पेरिस में ध्वस्त हुआ टोक्यो का रिकॉर्ड, भारतीय खिलाड़ियों ने इतने मेडल जीतकर रचा इतिहास
पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की वजह से भारत ने पेरिस में नया कीर्तिमान बनाया है। पेरिस में भारत ने टोक्यो पैरालंपिक के पदकों का रिकॉर्ड तोड़कर नया मानदंड स्थापित किया है। भारत ने पेरिस में 20 मेडल जीत लिए हैं।
- Written By: मृणाल पाठक
अवनि लेखरा, कुमार नितेश और सुमित अंतिल (सौजन्यः सोशल मीडिया)
पेरिस: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के खिलाड़ी लगातार धमाल मचा रहे हैं। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की वजह से भारत ने पेरिस में नया कीर्तिमान बनाया है। पेरिस में भारत ने टोक्यो पैरालंपिक के पदकों का रिकॉर्ड तोड़कर नया मानदंड स्थापित किया है। भारत ने टोक्यो में 19 पदक जीते थे, जबकि पेरिस में अब तक भारत के खिलाड़ियों ने 20 मेडल जीत लिए हैं।
दरअसल, अब तक भारत का पैरालंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था। लेकिन अब पेरिस में भारतीय एथलीट्स ने नया कारनामा करते हुए एक नया कीर्तिमान गढ़ दिया है। टोक्यो में भारत के नाम 19 मेडल थे और अब तक पेरिस में भारत के खाते में 20 पदक हासिल कर लिए हैं। टोक्यो में भारत ने 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक जीता था। जबकि पेरिस में अब तक भारत ने 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।
भारत के पदकवीर
- अवनि लेखरा- गोल्ड मेडल
- कुमार नितेश- गोल्ड मेडल
- सुमित अंतिल- गोल्ड मेडल
- मनीष नरवाल- सिल्वर मेडल
- योगेश कथुनिया- सिल्वर मेडल
- निषाद कुमार- सिल्वर मेडल
- सुहास एलवाई- सिल्वर मेडल
यह भी पढ़ें- भारतीय पैरा-शटलर नितेश कुमार ने बताया गोल्ड जीतने का राज, शीतल देवी ने देश को समर्पित की जीत
सम्बंधित ख़बरें
ट्रंप को सोने नहीं दे रहा ईरान! आधी रात को सोशल मीडिया पर जताया डर, बोले-यूरेनियम निकालना लंबी प्रक्रिया
अब फ्री WhatsApp नहीं रहेगा पहले जैसा, WhatsApp Plus के लिए देने पड़ सकते हैं पैसे
नागपुर मर्डर केस में दो आरोपियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; रंजिश के चलते की थी हत्या
भारत और South Korea ने ऊर्जा सुरक्षा और समुद्री आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने पर किया अहम समझौता
- टी. मुरूगेसन- सिल्वर मेडल
- शरद कुमार- सिल्वर मेडल
- अजीत सिंह- सिल्वर मेडल
- प्रीति पाल- ब्रॉन्ज मेडल
- मोना अग्रवाल- ब्रॉन्ज मेडल
- रुबीना फ्रांसिस – ब्रॉन्ज मेडल
- प्रीति पाल- ब्रॉन्ज मेडल
- शीतल देवी-राकेश कुमार (आर्चरी मिक्स्ड टीम कंपाउंड)-ब्रॉन्ज मेडल
- मनीषा रामदास- ब्रॉन्ज मेडल
- मरियप्पन थंगावेलु- ब्रॉन्ज मेडल
- सुंदर सिंह गुर्जर- ब्रॉन्ज मेडल
- दीप्ति जीवनजी- ब्रॉन्ज मेडल
- नित्या श्री सिवन- ब्रॉन्ज मेडल
ज्ञात हो कि पेरिस पैरालंपिक में भारत के खिलाड़ी अच्छा खेल दिखा रहे हैं। भारत के खाते में अब तक 20 मेडल आ चुके हैं। मेडल टैली में भारत फिलहाल 19वें स्थान पर है। इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने 19 पदक जीते थे। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि भारत इस रिकॉर्ड को तोड़ पाएगा या नहीं। वहीं पॉइंट्स टेबल में चीन सबसे आगे है, चीन ने अब तक 115 मेडल जीत लिए हैं।
