टेबल टेनिस में भारतीय टीम की शिकस्त, विश्व चैंपियनशिप में दक्षिण कोरिया ने 0-3 से हराया
- Written By: अक्सा अंसारी
टेबल टेनिस में भारतीय टीम (फाइल फोटो)
बुसान: भारत (India) को विश्व टेबल टेनिस टीम चैंपियनशिप (World Table Tennis Team Championship) में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा जब सोमवार को पुरुष टीम यहां मेजबान दक्षिण कोरिया (South Korea) से 0-3 से हार गई। अनुभवी शरत कमल, मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन हरमीत देसाई और जी साथियान अपने-अपने एकल मुकाबले हार गए जिससे भारत को तीसरे वरीय कोरिया के खिलाफ ग्रुप चरण के अपने तीसरे मुकाबले में एकतरफा हार का सामना करना पड़ा।
Day 4 of #ITTFWorlds2024 looks like this ? Watch #Busan2024 LIVE in 90 mins ? https://t.co/obRmtF4HiQ pic.twitter.com/N69cQdxwvI — World Table Tennis (@WTTGlobal) February 18, 2024
विश्व रैंकिंग में 67वें स्थान के साथ भारत के शीर्ष खिलाड़ी हरमीत को दुनिया के 14वें नंबर के जैंग वूजिन के खिलाफ 4-11, 10-12, 8-11 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद साथियान दुनिया के 16वें नंबर के खिलाड़ी लिम जोंगहून 5-11, 7-11, 7-11 से हार गए जिससे भारत 0-2 से पिछड़ गया।
सम्बंधित ख़बरें
दक्षिण कोरियाई कोस्ट गार्ड ने दो चीनी नौकाएं जब्त कीं, येलो सी में बढ़ा तनाव; एक नाविक की मौत
दक्षिण कोरिया में आ गया रोबोट भिक्षु, गले में माला पहनकर कराएगा पूजा-पाठ, क्या इंसानी गुरुओं की होगी छुट्टी?
होर्मुज संकट के बावजूद LNG टैंकरों की मांग में भारी उछाल, आखिर क्यों जहाजों के लिए मची है होड़?
हवा में सेल्फी लेना पड़ा भारी, इस देश ने लगाया अपने पायलट पर 55 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला
शरत ने ली सैन सु के खिलाफ दूसरा गेम जीता लेकिन लय बरकरार रखने में नाकाम रहे और उन्हें 9-11, 11-8, 6-11, 5-11 से शिकस्त झेलनी पड़ी। चिली के खिलाफ शुरुआती मुकाबला जीतने के बाद भारतीय टीम पोलैंड से 1-3 से हार गई थी लेकिन दो हार के बावजूद भारत ग्रुप तीन में कोरिया के बाद दूसरे स्थान पर है। भारत की महिला टीम सोमवार को ही उज्बेकिस्तान से भिड़ेगी।
(एजेंसी)
