Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पीआर श्रीजेश बनेंगी अगली पीढ़ी के लिए प्रेरणा, साथी खिलाड़ियों ने बताया हॉकी का दिग्गज

पेरिस ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने हाल में संन्यास लेने वाले गोलकीपर पीआर श्रीजेश को दिग्गज खिलाड़ी करार देते हुए शनिवार को यहां कहा कि वह आने वाली पीढियों को प्रेरित करते रहेंगे।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Aug 10, 2024 | 07:53 PM

भारतीय हॉकी टीम (सौजन्यः एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन देखने मिला। अपने शानदार खेल की वजह से भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच पाई थी। हालांकि टीम को जर्मनी के हाथों हार का सामने करना पड़ा था। लेकिन फिर भारतीय टीम ने स्पेन को हराकर कांस्य पदक जीता। यह मैच टीम इंडिया के गोलकीपर पीआर श्रीजेश का आखिरी मैच था। जिसके बाद उनके साथी खिलाड़ी उन्हें दिग्गज खिलाड़ी करार देते हुए आने वाली पीढियों को प्रेरित करने वाला बताया है।

आठ बार के ओलंपिक चैंपियन भारत ने पेरिस में प्ले-ऑफ मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता। भारत ने ओलंपिक हॉकी में अपना आखिरी स्वर्ण पदक 1980 में जीता था। भारतीय फारवर्ड ललित उपाध्याय ने यहां एक सम्मान समारोह के दौरान कहां,‘‘‘श्रीजेश बहुत अच्छे इंसान हैं। वह हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी हैं और भारत उन्हें मजबूत दीवार कहता है। मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि उन्होंने अपनी सर्वश्रेष्ठ हॉकी खेली और देश के लिए अपना योगदान दिया। उन्होंने एक गोलकीपर के रूप में जो मानदंड स्थापित किए वह अगली पीढ़ी को प्रेरित करेगा।”

उन्होंने कहा, ‘‘आप लोगों ने हॉकी को जो जबरदस्त समर्थन दिया है उसके लिए हम सभी आपका आभार व्यक्त करते हैं। हॉकी अब भी लोगों के दिलों में रची बसी है। वह इस खेल से प्यार करते हैं और अपना समर्थन बनाए रखते हैं।”

सम्बंधित ख़बरें

पेरिस में टूटा सपना, LA में होगा पूरा! विनेश फोगाट का संन्यास से यू-टर्न, ओलंपिक पर होगी नजरें

IOA ने पेरिस ओलंपिक पदक विजेताओं को किया सम्मानित, जानिए किसे मिला कितना इनाम

ISSF World Cup में सुरुचि सिंह ने लहराया भारत का परचम, ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को हराकर जीता सोना

पेरिस ओलंपिक के बाद रैंप पर दिखा मनु भाकर का जलवा, खूबसूरती और अदाओं के दीवाने हुए फैंस- देखें वीडियो

यह भी पढ़ें- अमन सेहरावत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर की बात, पेरिस ओलंपिक में जीत पर दी बधाई

ललित ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह की भी प्रशंसा की जिन्होंने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 10 गोल किये। उन्होंने कहा, ‘‘देश ने उन्हें (हरमनप्रीत) को एक नया उपनाम (सरपंच) दिया है। मुझे खुशी है कि देश ने उन्हें यह उपनाम दिया। उन्होंने कप्तान के रूप में अपना जज्बा दिखाया और टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने। यह बड़ी उपलब्धि है।”

डिफेंडर जरमनप्रीत सिंह ने श्रीजेश को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा,‘‘मुझे श्रीजेश के बारे में कुछ भी कहने की ज़रूरत नहीं है, पूरा देश उनकी प्रशंसा करता है। वे सभी उन्हें दीवार कहते हैं। वह एक महान खिलाड़ी है। मैंने उनके साथ हॉकी खेलने का पूरा लुत्फ उठाया। मैं चाहता हूं कि वह आगे ही हॉकी से जुड़े रहें और इस खेल को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे।”

जरमनप्रीत ने कप्तान हरमनप्रीत के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा,‘‘हरमनप्रीत टीम की गोल मशीन हैं और हमें उनसे बहुत मदद मिलती है, वह सरपंच हैं। जहां तक मेरा अपना सवाल है तो यह मेरा पहला ओलंपिक था और मैंने इसका भरपूर आनंद लिया। मेरा लक्ष्य टीम और देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करना था।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Indian hockey team praises pr sreejesh paris olympics 2024

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 10, 2024 | 07:53 PM

Topics:  

  • Paris Olympics 2024

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.