भारतीय हॉकी टीम का भुवनेश्वर में हुआ भव्य स्वागत, विक्ट्री परेड में फैंस के साथ मनाया जीत का जश्न
भारतीय पुरुष हॉकी टीम भुवनेश्वर हवाई अड्डे पहुंची तब शहर में उनका भव्य सम्मान समारोह हुआ। जिसके बाद उन्होंने पहले हवाई अड्डे से कलिंगा स्टेडियम तक रोड शो निकाला। जिसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है।
- Written By: मृणाल पाठक
भारतीय हॉकी टीम (सोर्स-सोशल मीडिया)
भुवनेश्वर: भारतीय पुरुष हॉकी टीम आज यानी बुधवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में रोड शो करने वाली है। जिसके लिए टीम भुवनेश्वर पहुंच गई है। जहां सभी का शाही स्वागत हुआ। जिसके बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने बस में बैठकर पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने का जश्न फैंस के साथ मनाया।
जब भारतीय पुरुष हॉकी टीम भुवनेश्वर हवाई अड्डे पहुंची तब शहर में उनका भव्य सम्मान समारोह हुआ। जिसके बाद उन्होंने पहले हवाई अड्डे से कलिंगा स्टेडियम तक रोड शो निकाला। जिसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है।
#WATCH भुवनेश्वर: भारतीय पुरुष हॉकी टीम भुवनेश्वर हवाई अड्डे पहुंची और शहर में भव्य सम्मान समारोह से पहले हवाई अड्डे से कलिंगा स्टेडियम तक रोड शो निकाला। pic.twitter.com/G93XgDvPKM — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2024
सम्बंधित ख़बरें
Power Cut Chhatrapati Sambhajinagar: 7 घंटे बिजली गुल, प्यासा रहा शहर; मरम्मत के फेर में बिगड़ा पानी का गणित!
मैं शांतिदूत, मैंने खुद रुकवाए आठ महायुद्ध, ट्रंप का दावा- ईरान के साथ ऐतिहासिक डील के बेहद करीब अमेरिका
आज की ताजा खबर 18 अप्रैल LIVE: संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने पर आज भाजपा का पूरे देश में प्रदर्शन
World Heritage Day 2026: भारत की इन रहस्यमयी जगहों का क्या है इतिहास? जानें क्यों UNESCO ने दिया खास दर्जा
ओडिशा सरकार ने कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच भारतीय हॉकी टीम की विक्ट्री परेड का आयोजन किया है। बस में पीआर श्रीजेश से लेकर मनप्रीत सिंह और हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की भी मौजूद थे।
जानकारी के लिए बता दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। जिसके बाद से ही उन पर पैसों की बरसात हो रही है। राज्य सरकारों ने अपने खिलाड़ियों के लिए खजाना खोला और प्रत्येक खिलाड़ी को मोटी रकम देकर सम्मानित किया।
याद दिला दें कि भारत ने 52 साल के बाद ओलंपिक्स में हॉकी में लगातार दो मेडल जीते हैं। इससे पहले भारत ने टोक्यो ओलंपिक में भी कांस्य पदक जीता था। हालांकि इस बार भारत से गोल्ड की उम्मीद थी, लेकिन सेमीफाइनल में भारत को जर्मनी के हाथों हार का सामना करके स्पेन के खिलाफ कांस्य के लिए भिड़ना पड़ा था।
यह भी पढ़ें- बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में एशेज की तरह भारत को चुनौती देगा ऑस्ट्रेलिया, स्टार्क मिशेल ने किया चैलेंज
पुरुष और महिला दोनों भारतीय हॉकी टीम की आधिकारिक प्रायोजक ओडिशा सरकार ने पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को 15 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। सूरज ने कहा कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने लगातार दूसरा ओलंपिक पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता।
