Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने किया कमाल, चाइना मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंची

भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने शुक्रवार को यहां डेनमार्क के किम एस्ट्रुप और एंडर्स स्कार्प रासमुसेन की दूसरी वरीय जोड़ी को हराकर चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Nov 22, 2024 | 09:52 PM

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने शानदार कमबैक किया है। भारत के बैंडमिंटन स्टार खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने डेनमार्क के किम एस्ट्रुप और एंडर्स स्कार्प रासमुसेन की दूसरी वरीय जोड़ी को हराकर चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

पेरिस ओलंपिक के बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहे सात्विक और चिराग ने 47 मिनट में दुनिया की दूसरे नंबर की जोड़ी पर 21-16 21-19 से जीत दर्ज की। भारतीय जोड़ी पिछले चरण में फाइनल में पहुंची थी। एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता जोड़ी का सामना अंतिम चार में आठवीं वरीयता प्राप्त जापानी ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी की जोड़ी तथा कोरिया के जिन योंग और सियो सेउंग जेई की जोड़ी के बीच मुकाबले के विजेता से होगा।

शुरुआती गेम में भारतीय खिलाड़ी अच्छी लय में दिखे। ब्रेक तक वे 11-8 से आगे थे जिसके बाद उन्होंने रैलियों पर दबदबा बनाते हुए इसे 16-10 तक बढ़ा दिया। सात्विक और चिराग ने बढ़त बनाए रखी और रैलियों पर मजबूत पकड़ से शुरुआती गेम जीत लिया। दूसरा गेम काफी प्रतिस्पर्धी रहा।

सम्बंधित ख़बरें

Indian Open 2026: पीवी सिंधू बाहर, किदांबी श्रीकांत ने बनाई दूसरी राउंड में जगह

India Open 2026 की शुरुआत 13 जनवरी से, भारतीय खिलाड़ियों के साथ दुनिया के टॉप प्लेयर्स भी लेंगे हिस्सा

India Open 2026 का खिताब जीतने वाले पर होगी पैसों की बारिश, जानें कब से शुरू होगा ये टूर्नामेंट

Year Ender 2025: लक्ष्य सेन ने जीता खिताब, तन्वी-आयुष ने बिखेरी चमक, ऐसा रहा भारतीय बैडमिंटन का साल

खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डेनमार्क की जोड़ी ने हावी होकर 7-5 की बढ़त बनाई। पर भारतीय जोड़ी इसमें 11-10 की बढ़त हासिल करने में सफल रही। सात्विक-चिराग फिर 16-15 से आगे हो गये। पर प्रतिद्वंद्वी जोड़ी भी कड़ी टक्कर दे रही थी जिन्होंने स्कोर 17-16 कर दिया। भारतीय जोड़ी ने 19-18 की बढ़त हासिल कर मैच अपने पक्ष में कर लिया।

कैसा रहा था पिछला मुकाबला

गत चैंपियन सात्विसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में एक घंटे छह मिनट तक चले पहले दौर के मुकाबले में चीनी ताइपे के ली झे हुएई और यांग पो सुआन को 12-21, 21-19, 21-18 से मात दी। इस जीत के साथ भारतीय जोड़ी ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर ली थी। आज क्वार्टरफाइनल मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

Indian duo satwiksairaj rankireddy chirag shetty enters in semifinal for china masters tournament

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 22, 2024 | 07:08 PM

Topics:  

  • Badminton
  • Satwik-Chirag

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.