Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शादी का कार्ड लेकर न्यौता देने सचिन के घर पहुंची पीवी सिंधु, ये हैं उनके जीवन साथी

स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहीं हैं। वहीं वे हाल ही में टीम इंडिया के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के घर शादी का न्योता लेकर पहुंची।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Dec 10, 2024 | 09:35 AM

सचिन तेंदुलकर-पीवी सिंधु

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: जहां देश की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहीं हैं। वहीं वे हाल ही में टीम इंडिया के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के घर शादी का न्योता लेकर पहुंची। सिंधु के साथ उनके होने वाली पति वेंकट दत्ता साई भी मौजुद थे। वहीं इस मौके पर सचिन ने खुश होते हुए सिंधु को शुभकामनाएं देते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की है।

इस बाबत सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और वेंकट दत्ता साई के साथ एक तस्वीर शेयर भी करते हुए दोनों के लिए एक खास संदेश भी लिखा। उन्होंने लिखा कि, बैडमिंटन में स्कोर हमेशा ‘प्यार’ (love) से शुरू होता है, और वेंकट दत्ता साई के साथ आपकी खूबसूरत जर्नी ‘प्यार’ के साथ जारी रहे! हमें अपने खास दिन का हिस्सा बनने के लिए पर्सनली इनवाइट करने के लिए धन्यवाद। बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

खेल की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

T20 World Cup: जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग साबित हुए ब्लेसिंग, ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद तेंदुलकर ने कही ये बात

Video: सचिन तेंदुलकर के घर गूंजेगी शहनाई, जानें कौन हैं अर्जुन की दुल्हनिया सानिया चंडोक?

सचिन के घर शादी की खुशियां, अर्जुन-सानिया की जोड़ी को बधाई देने आएंगे PM मोदी, तैयारियों में जुटा परिवार

विश्व कप जीतने के बाद स्वदेश लौटे कप्तान आयुष म्हात्रे, ‘मास्टर ब्लास्टर’ ने दिया ये खास गुरुमंत्र- VIDEO

In badminton, the score always starts with ‘love’, & your beautiful journey with Venkata Datta Sai ensures it continues with ‘love’ forever! ♥️🏸
Thank you for personally inviting us to be a part of your big day. Wishing you both a lifetime of smashing memories & endless rallies… pic.twitter.com/kXjgIjvQKY
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) December 8, 2024

जानकारी दें कि, सिंधु के परिवार ने बीते दिनों ही उनकी शादी की बात को कंफर्म किया था। सिंधु आगामी 22 दिसंबर को शादी करेंगी। वे इस बाबत सचिन को न्योता देने पहुंचीं थीं। हालांकि, सिंधु के मैच के शेड्यूल को देखते हुए इसमें थोड़ा बदलाव भी हो सकता है। फिलहाल उनकी शादी की तारीख 22 दिसंबर है। इसके बाद 24 दिसंबर को रिसप्शन का आयोजन होगा। सिंधु हैदराबाद में शादी करेंगी। हालांकि, शादी की तारीख को इस तरह से तय किया गया है कि सिंधू को जनवरी में अपनी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खेलों को फिर से शुरू करने का भरपूर समय मिल सके।

खेल की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

सिंधु के होने वाले पति वेंकट दत्त साई एक कंपनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। वेंकट भी हैदराबाद से हैं और वे पॉसाइडेक्स टेक्नोलॉजीज में एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर कार्यरत हैं। इसके अलावा, उन्होंने अपने करियर के दौरान दिल्ली कैपिटल्स को भी मैनेज किया है, जो कि JSW और GMR के स्वामित्व वाली टीम है।

 

Indian badminton star pv sindhu marriage invite master blaster sachin tendulkar her fiancee venkata datta sai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 10, 2024 | 09:33 AM

Topics:  

  • PV Sindhu
  • Sachin Tendulkar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.