Squash World Cup 2025 के खिताब पर भारत का कब्जा, ट्रॉफी जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी
Squash World Cup 2025: भारत ने स्क्वाश विश्व कप में हांगकांग को 3-0 से हराकर पहली बार यह खिताब जीता और एशियाई देश के रूप में यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बना।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारत बना स्क्वाड वर्ल्ड कप चैंपियन (फोटो-सोशल मीडिया)
India Won Squash World Cup 2025: स्क्वास वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। भारत ने रविवार को स्क्वाश वर्ल्ड कप के फाइनल में हांगकांग को 3-0 से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने अपने नाम किया। भारत के लिए यह ऐतिहासिक जीत रही है। इस जीत के साथ, भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला एशियाई देश बन गया। इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2023 में कांस्य पदक था।
यह खिताबी जीत भारतीय स्क्वाश के लिए बेहद अहम है, खासकर क्योंकि स्क्वाश लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक में अपना पदार्पण करने जा रहा है। यह खेल अब वैश्विक स्तर पर और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाएगा, और इस खिताबी जीत से भारतीय खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।
वर्ल्ड कप में भारत ने नहीं गंवाया है कोई मुकाबला
मिश्रित टीम स्पर्धा में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। भारत ने इस टूर्नामेंट में बिना कोई मुकाबला गंवाए खिताब अपने नाम किया। स्क्वाश वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन उच्च दर्जे का रहा। ग्रुप राउंड में भारत ने स्विट्जरलैंड और ब्राजील को समान 4-0 के अंतर से हराया, जबकि क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में क्रमशः दक्षिण अफ्रीका और दो बार के चैंपियन मिस्र को 3-0 से मात दी।
सम्बंधित ख़बरें
Ancy Sojan Record: एंसी सोजन ने रचा इतिहास, लंबी कूद में अंजू बॉबी जॉर्ज का 22 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
पाकिस्तान को 7-1 से रौंदने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने तोड़ी नो हैंडशेक पॉलिसी, मैदान पर दिखाई गजब की खेल भावना
ओलंपिक दिवस पर HCL फाउंडेशन-नागपुर मनपा में एमओयू, ‘स्पोर्ट्स फॉर चेंज’ पहल के तहत खेलों को मिलेगा बढ़ावा
ऐसा रहा फाइनल मुकाबले का हाल
जोशना चिनप्पा (विश्व रैंकिंग 79) ने ली का यी (रैंकिंग 37) को 3-1 से हराकर फाइनल में भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद, एशियाई खेलों के पदक विजेता अभय सिंह (विश्व रैंकिंग 29) ने एलेक्स लाउ (रैंकिंग 42) को 3-0 से हराया। वहीं, 17 वर्षीय अनाहत सिंह ने टोमाटो हो (रैंकिंग 31) को भी 3-0 से हराकर भारत के लिए खिताब पक्का किया।
कोच हरविंदर सिंह ने क्या कहा?
भारत के स्क्वाश कोच हरविंदर सिंह ने स्क्वाश वर्ल्ड कप जीतने को ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया। उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए एक बड़ी जीत है। सेमीफाइनल में हांगकांग और मिस्र के खिलाफ मैच बेहद दबावपूर्ण थे, लेकिन हमारी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।”
यह भी पढ़ें: Lionel Messi India Tour: सचिन से मिले लियोनेल मेसी, मास्टर ब्लास्टर को गिफ्ट में दी जर्सी और फुटबॉल
जोशना चिनप्पा, जो फाइनल में भारत की जीत की प्रेरक शक्ति बनीं। उन्होंने इस जीत को अपने करियर के टॉप पांच बेहतरीन प्रदर्शन में शुमार किया। जोशना ने कहा, “यह निश्चित रूप से मेरे सबसे अच्छे प्रदर्शनों में से एक होगा। इसके अलावा, यह घर पर भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि है, और मैं इसे हमेशा याद रखूंगी।” भारत की यह ऐतिहासिक जीत न केवल स्क्वाश के क्षेत्र में, बल्कि भारतीय खेल जगत में भी एक बड़ी मील का पत्थर साबित हुई है।
