पहली बार महिला हॉकी इंडिया लीग की मेजबानी करेगा भारत, दिलीप तिर्की ने की पुष्टि
हॉकी इंडिया जल्द ही महिला हॉकी इंडिया लीग की मेजबानी करेगा। जिसके लिए ओडिशा सरकार भी हॉकी इंडिया का हर प्रयास समर्थन कर रही है। इस बात की हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने रविवार को पुष्टि की कि भारत पहली बार महिला हॉकी इंडिया लीग की मेजबानी करेगा।
- Written By: प्रिया जैस
दिलीप तिर्की (सौजन्य-एक्स)
भुवनेश्वर: हॉकी इंडिया जल्द ही महिला हॉकी इंडिया लीग की मेजबानी करेगा। जिसके लिए ओडिशा सरकार भी हॉकी इंडिया का हर प्रयास समर्थन कर रही है। इस बात की हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने रविवार को पुष्टि की कि भारत पहली बार महिला हॉकी इंडिया लीग की मेजबानी करेगा।
एएनआई से बात करते हुए, तिर्की ने कहा कि ओडिशा सरकार हॉकी इंडिया का समर्थन करती है। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ने कहा कि वे मुख्य रूप से पुरुष और महिला दोनों ही एचआईएल की सफलता पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं क्योंकि यह युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच है।
हॉकी की रीढ़ है ओडिशा सरकार
दिलीप टिर्की ने कहा, “ओडिशा सरकार हॉकी इंडिया की रीढ़ है। ओडिशा सरकार द्वारा हमारा समर्थन शुरू करने के बाद भारत में हॉकी का बहुत विकास हुआ है। हमारी भविष्य की योजना हॉकी इंडिया लीग (HIL) है, यह युवा खिलाड़ियों और युवा कोचों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण मंच है।”
सम्बंधित ख़बरें
Hockey U18 Men and Women Camp की लिस्ट जारी, हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों का किया ऐलान
Indian Women’s Hockey Team का बेहतरीन कमबैक, अर्जेंटीना के खिलाफ 2-2 से सीरीज की बराबर
अर्जेंटीना दौरे के लिए Indian Women’s Hockey Team घोषित, स्टार खिलाड़ियों की हुई वापसी
चार मैचों के लिए अर्जेंटीना का दौरा करेगी Indian Women’s Hockey Team, जानें क्यों अहम है यह सीरीज?
यह भी पढ़ें- पैरा एथलीटों के दर्द को समझने आया एक्सेसिबिलिटी पार्टनर ‘स्वयं’
दिलीप तिर्की ने की पुष्टि
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने रविवार को पुष्टि की कि भारत पहली बार महिला हॉकी इंडिया लीग की मेजबानी करेगा।
#WATCH | Bhubaneswar, Odisha: On India to host first ever Women's Hockey League, Hockey India President Dilip Kumar Tirkey says, "Odisha government is the backbone of Hockey India. Hockey is developing in India after the Odisha government started supporting us. Our future plan is… pic.twitter.com/AkNKtDFfVM — ANI (@ANI) August 26, 2024
उन्होंने आगे कहा, “हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पहली बार महिला HIL होने जा रही है। वर्तमान में हॉकी इंडिया पुरुष और महिला दोनों HIL की सफलता पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। हमारे भविष्य के लिए हमारा मुख्य ध्यान एशियाई खेलों और FIH विश्व कप पर होगा। 2028 ओलंपिक भी महत्वपूर्ण है।”
पिछले सालों में हॉकी का प्रदर्शन रहा बेहतर
उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में हॉकी इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में हरमनप्रीत सिंह की टीम द्वारा हासिल किए गए रिकॉर्डों की ओर भी इशारा किया। उन्होंने कहा, “पिछले चार सालों में हॉकी इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है। टोक्यो ओलंपिक में हमने कांस्य पदक जीता और फिर पेरिस ओलंपिक में भी कांस्य पदक जीता। एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता… पिछले चार सालों में हॉकी इंडिया ने कई रिकॉर्ड बनाए… मैं टीम के हर खिलाड़ी को बधाई देता हूं, कोच और कप्तान हरमनप्रीत को भी…।”
यह भी पढ़ें- चाइना के खिलाफ मैच से पहले बोलीं पैरा टेबल टेनिस स्टार भाविना पटेल
हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में भारत की पुरुष हॉकी टीम ने 52 साल में पहली बार ओलंपिक में लगातार दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। हरमनप्रीत सिंह टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने, उन्होंने आठ मैचों में 10 गोल किए और ऑस्ट्रेलिया के ब्लेक गोवर्स को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने सात गोल किए। पेरिस ओलंपिक पदक तालिका में भारत 71वें स्थान पर रहा। संयुक्त राज्य अमेरिका 126 पदकों के साथ शीर्ष स्थान पर रहा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
