Hockey U18 Men and Women Camp की लिस्ट जारी, हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों का किया ऐलान
Hockey U18 Men and Women Camp: हॉकी इंडिया ने साई भोपाल में शुरू होने वाले U18 कैंप के लिए 84 खिलाड़ियों की सूची जारी की। एशिया कप 2026 की तैयारी को ध्यान में रखकर कैंप की लिस्ट जारी की गई है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
हॉकी सब जूनियर (फोटो-सोशल मीडिया)
Hockey U18 Men and Women Camp: हॉकी इंडिया ने सोमवार से स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के भोपाल सेंटर में शुरू होने वाले अंडर-18 नेशनल कोचिंग कैंप के लिए 84 खिलाड़ियों (42 पुरुष और 42 महिला) की लिस्ट की घोषणा की है। खिलाड़ियों का चयन हाल ही में खत्म हुई 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के आधार पर किया गया है।
कैंप के बाद फाइनल लिस्ट में केवल 18 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। यह कैंप मेन्स और विमेंस अंडर-18 एशिया कप काकामिगाहारा 2026 की फाइनल तैयारियों का हिस्सा होगी। एशिया कप का आयोजन 29 मई से 6 जून तक जापान में होगा। इस कैंप की सबसे खास बात साई भोपाल में होने वाली एक्सपोजर सीरीज होगी।
इस सीरीज में भारतीय मेन्स और विमेंस अंडर-18 टीमें 11 से 21 मई तक ऑस्ट्रेलिया की अंडर-18 टीमों के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलेंगी। इन मुकाबलों का मकसद खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव देना है, ताकि वे बड़े टूर्नामेंट के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें। यह कैंप सिर्फ ट्रेनिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे फाइनल चयन के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी कैंप के प्रदर्शन के आधार पर उन खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो अंडर-18 एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। रानी रामपाल विमेंस कैंप को हेड करेंगी, जबकि सरदार सिंह और रजनीश मिश्रा मेंस कैंप के इंचार्ज होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Indian Women’s Hockey Team का बेहतरीन कमबैक, अर्जेंटीना के खिलाफ 2-2 से सीरीज की बराबर
वो खिलाड़ी जिसने 6 साल की उम्र में पकड़ी हॉकी स्टिक, एशियाई खेलों में भारत को दिलाया था रजत पदक
अर्जेंटीना दौरे के लिए Indian Women’s Hockey Team घोषित, स्टार खिलाड़ियों की हुई वापसी
चार मैचों के लिए अर्जेंटीना का दौरा करेगी Indian Women’s Hockey Team, जानें क्यों अहम है यह सीरीज?
मेन्स अंडर-18 कैंप के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट
42 सदस्यों वाली मेंस की टीम में उत्तर प्रदेश (7) से एक मजबूत टीम है, उसके बाद मध्य प्रदेश (6) और पंजाब (4) हैं। इसके अलावा, ओडिशा, झारखंड और दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव (डीडीडी) से 3-3 खिलाड़ी हैं, जबकि बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और तमिलनाडु से 2-2 खिलाड़ी कैंप में शामिल किए गए हैं। वहीं, महाराष्ट्र, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और राजस्थान से 1-1 खिलाड़ी कैंप में शामिल हैं।
गोलकीपर: आयुष रजक (मध्य प्रदेश), बीरेंद्र कुमार (डीडीडी), विशाल बड़ा (ओडिशा), सावन कुमार (बिहार)
डिफेंडर: अंश बहुता (मध्य प्रदेश), नीतीश यादव (उत्तर प्रदेश), आशीष तानी पूर्ति (झारखंड), अभय शाह (बिहार), दीपक प्रकाश टोप्पो (ओडिशा)
मिडफील्डर: अवि मानिकपुरी (मध्य प्रदेश), रोमित पाल (उत्तर प्रदेश), राहुल यादव (उत्तर प्रदेश), करण धनुक (उत्तर प्रदेश), परवेश कुमार यादव (डीडीडी), साहिल दुहान (चंडीगढ़), अरहदीप सिंह (पंजाब), वरिंदर सिंह (पंजाब), गुरसिमरन प्रीत सिंह (पंजाब), प्रेमचंद सोय (झारखंड), पुनीत (हरियाणा), जतिन (हरियाणा), अरमान सोरेंग (ओडिशा), वरुणप्रीत सिंह (जम्मू और कश्मीर), आमोद संतोष (महाराष्ट्र), मनीष सिंह कुंवर (तमिलनाडु), एम कविशक्तिबोस (तमिलनाडु), दक्ष (हिमाचल प्रदेश)
फॉरवर्ड: सिद्धार्थ बेन (मध्य प्रदेश), करण गौतम (मध्य प्रदेश), गाज़ी खान (मध्य प्रदेश), प्रहलाद राजभर (उत्तर प्रदेश), केतन कुशवाहा (उत्तर प्रदेश), अजय यादव (डीडीडी), अर्जनदीप सिंह (चंडीगढ़), आकाश दीप (पंजाब), जयसन कंडुलना (झारखंड), हर्ष कुमार गौतम (तेलंगाना), शशांक कुमार (अरुणाचल प्रदेश), आदर्श गोविंद (कर्नाटक), ओम कुमार यादव (छत्तीसगढ़), चिराग सैनी (राजस्थान), शाहरुख अली (उत्तर प्रदेश)।
यह भी पढ़ें: Premanand Maharaj Ashram पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, भक्ति में डूबे कपल का वीडियो हुआ वायरल
विमेंस अंडर-18 कैंप के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट
42 सदस्यों वाली विमेंस टीम को झारखंड से 8 खिलाड़ी लीड कर रही हैं, जबकि मध्य प्रदेश, पंजाब और ओडिशा से 5-5 खिलाड़ी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश से 4 खिलाड़ी हैं, जबकि हरियाणा, बिहार और मिजोरम से 3-3 खिलाड़ी शामिल हैं। मणिपुर से 2 खिलाड़ी हैं, उसके बाद महाराष्ट्र, तेलंगाना, जम्मू और कश्मीर और तमिलनाडु से 1-1 खिलाड़ी शामिल हैं।
गोलकीपर: खिली कुमारी (झारखंड), महक परिहार (मध्य प्रदेश), हैरी (पंजाब)
डिफेंडर: राधिका (हरियाणा), प्रीति बिलुंग (झारखंड), सुगन सांगा (झारखंड), नीलम टोपनो (झारखंड), किरण एक्का (ओडिशा), सोनम यादव (बिहार), शालिनी सिंह (मध्य प्रदेश), सुलोचनी (पंजाब), रश्मीन कौर (पंजाब), अन्वी रावत (महाराष्ट्र), अंकिता लाकड़ा (झारखंड), शिवानी कुमारी (बिहार), रूपम कुमारी (बिहार)
मिडफील्डर: दिव्या यादव (उत्तर प्रदेश), स्नेहा दावड़े (मध्य प्रदेश), टोंगब्रम लंचेनबी देवी (मणिपुर), पुष्पा मांझी (झारखंड), नैन्सी सरोहा (हरियाणा), रुबीना बक्सला (ओडिशा), कलिगोटा
फॉरवर्ड: संदीपा कुमारी (झारखंड), नम्मी गीताश्री (मध्य प्रदेश), नौशीन नाज (मध्य प्रदेश), दीया (हरियाणा), वैशाली सेन (उत्तर प्रदेश), श्रुति कुमारी (झारखंड), हर्षिता (पंजाब), प्रिंसेस प्रिया एक्का (ओडिशा), प्रियंका मिंज (ओडिशा), स्वीटी कुजूर (ओडिशा), के वनलालपेकी (मिजोरम), लालडिनपुई (मिजोरम), सी मालसावमजेली (मिजोरम), अरीका कुमारी (उत्तर प्रदेश), जोनिशा डेफनी एमजे (तमिलनाडु)।
