IND vs AUS 4th T20: ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस के पास इतिहास रचने का ‘गोल्डन चांस’
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच क्वींसलैंड में खेला जाएगा। ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस के पास 1000 रन और 50 विकेट का टी20 अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने का मौका है।
- Written By: मनोज आर्या
मार्कस स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल, (फाइल फोटो)
IND vs AUS 4th T20 Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला क्वींसलैंड में खेला जाएगा। यह मैच सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के दो प्रमुख ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस के पास एक बड़ा इतिहास रचने का मौका होगा। ये दोनों खिलाड़ी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 विकेट और 1,000 रन का दोहरा मुकाम हासिल करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बनने से चंद कदम दूर हैं।
टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 1,000 रन बनाने के साथ 50 विकेट पूरे करना किसी भी ऑलराउंडर के लिए एक बड़ी उपलब्धि होती है। अब तक किसी भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने यह मुकाम हासिल नहीं किया है। मैक्सवेल और स्टोइनिस के पास इस ‘गोल्डन चांस’ को भुनाने का बेहतरीन अवसर है।
ग्लेन मैक्सवेल बना सकते हैं रिकॉर्ड
‘बिग शो’ के नाम से मशहूर मैक्सवेल ने इस फॉर्मेट में अब तक 2,833 रन बनाए हैं, जो उन्हें 1,000 रन के आंकड़े से काफी आगे रखता है। गेंदबाजी में उन्हें 50 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ एक विकेट की दरकार है।
सम्बंधित ख़बरें
अहमदाबाद में साई सुदर्शन का धमाका, कोहली-गेल के रिकॉर्ड की बराबरी, IPL 2026 में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
IPL 2026 में गुजरात टाइटंस का प्लेऑफ में टिकट लगभग पक्का, SRH को 82 रनों से रौंदकर गिल एंड कंपनी बनी टेबल टॉपर
GT vs SRH: अहमदाबाद ने गुजरात टाइटंस ने बनाए 168 रन, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर ने खेली अर्धशतकीय पारी
अक्षर पटेल ने जानकर छोड़ डाला कैच? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ फिक्सिंग के लग रहे आरोप- VIDEO
मार्कस स्टोइनिस हासिल कर सकते हैं उपलब्धि
स्टोइनिस भी मैक्सवेल के नक्शेकदम पर हैं। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1,321 रन जुटा लिए हैं, और उन्हें 50 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ 2 विकेट की जरूरत है। इन दोनों के अलावा, तेज गेंदबाज नाथन एलिस भी 50 विकेट पूरे करने से महज 3 विकेट दूर हैं, हालांकि बल्लेबाजी में उन्होंने अब तक सिर्फ 30 रन ही बनाए हैं, इसलिए वह इस ऑलराउंडर क्लब में शामिल नहीं हो पाएंगे।
सीरीज में कांटे की टक्कर
सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। इसके बाद, ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 विकेट से जीतकर शुरुआती बढ़त हासिल की। हालांकि, भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए तीसरा मैच 5 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। अब दोनों टीमें सीरीज का चौथा मैच जीतकर मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच रोमांचक प्रतिस्पर्धा का गवाह बनने वाला है।
कुलदीप यादव की टेस्ट की तैयारी में जुटे
भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव इस सीरीज के शेष मुकाबलों में नजर नहीं आएंगे। उन्हें भारतीय टीम से रिलीज कर दिया गया है और वह स्वदेश लौट गए हैं। कुलदीप यादव को साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ भारत-ए टीम की ओर से चार दिवसीय मैच खेलने के लिए भेजा गया है। इसका उद्देश्य आगामी टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें तैयार करना है।
टी-2- में भारत का दबदबा
भारत और ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीमों के बीच अब तक कुल 35 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इस आंकड़े में टीम इंडिया का दबदबा साफ नजर आता है।
ये भी पढ़ें: थोड़ी देर में शुरु होगा चौथा टी20 मैच, इससे पहले जानिए पिच रिपोर्ट व IND-AUS की संभावित प्लेइंग XI
जीत का आंकड़ा: 21 मैच टीम इंडिया ने अपने नाम किए।
हार का आंकड़ा: 12 मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने जीते।
बेनतीजा रहे मैच: 2 मैच बेनतीजा रहे।
