Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हॉकी में जर्मनी से दो-दो हाथ करेगी टीम इंडिया, अगले महीने भारत में होंगे मैच

भारतीय पुरुष हॉकी टीम 23 और 24 अक्टूबर को मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में जर्मनी के साथ दो मैचों की द्विपक्षीय श्रृंखला खेलेगी। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को यह घोषणा की।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Mar 18, 2025 | 04:11 PM

भारत बनाम जर्मनी हॉकी सीरीज (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक में कांस्य और फिर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतकर भारतीय हॉकी टीम इस समय आत्मविश्वास से भरी हुई है। ऐसे में अब भारतीय पुरुष हॉकी टीम 23 और 24 अक्टूबर को मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में जर्मनी के खिलाफ मुकाबला खेलने वाली है। इसकी जानकारी हॉकी इंडिया ने दी है।

भारत ने पिछली बार जर्मनी का सामना पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में किया था जहां यूरोप की दिग्गज टीम ने 3-2 से जीत दर्ज की थी। भारत ने ओलंपिक में तीसरे स्थान के प्ले ऑफ में स्पेन को हराकर कांस्य पदक जीता था।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, ‘‘जर्मनी के खिलाफ यह द्विपक्षीय श्रृंखला विश्व स्तरीय हॉकी का एक उल्लेखनीय प्रदर्शन होगी। भारत और जर्मनी दोनों का खेल में एक समृद्ध इतिहास है और यह श्रृंखला प्रशंसकों को दुनिया की दो सबसे मजबूत टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने का अवसर देगी।”

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान सरकार ने हॉकी के कप्तान अम्माद शकील बट का बैन हटाया, पीएचएफ के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

बर्तन मांजने का सच बताया तो मिली सजा! पाक हॉकी कप्तान पर 2 साल का बैन, पड़ोसी देश में मचा घमासान

ऑस्ट्रेलिया में फजीहत, घर में लीपापोती…दुनियाभर में पाकिस्तान की हुई बेइज्जती, खिलाड़ियों ने बयां किया दर्द

FIH Pro League 2025-26 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत सिंह की जगह इस खिलाड़ी को मिली कमान

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘हम इस श्रृंखला की मेजबानी से सम्मानित महसूस कर रहे हैं। इससे ना केवल हॉकी की भावना को बढ़ावा मिलेगा बल्कि दोनों देशों के बीच रिश्ते भी मजबूत होंगे।”

यह भी पढ़ें- BCCI बैठक में नहीं लिया जाएगा नए सचिव पर कोई निर्णय, इस मुद्दे पर होगी चर्चा

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा, ‘‘भारत-जर्मनी हॉकी प्रतिद्वंद्विता हमेशा एक रोमांचक प्रतियोगिता रही है। हमारे खिलाड़ी ऐसी अच्छी टीम के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने के लिए उत्सुक हैं और मेरा मानना ​​है कि यह श्रृंखला दोनों टीमों को भविष्य के अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों से पहले अपने कौशल और रणनीतियों को बेहतर बनाने का मौका देगी”

जर्मन हॉकी महासंघ के अध्यक्ष हेनिंग फास्टरिच ने कहा कि ”राष्ट्रीय टीम इस चुनौती के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, ‘‘हॉकी के लिए भारत हमेशा विशेष स्थान रहा है और हमारी टीम उत्साही भारतीय प्रशंसकों के सामने खेलने के लिए रोमांचित है। यह श्रृंखला जर्मनी और भारत के बीच खेल संबंध मजबूत करने का शानदार मौका है जबकि दोनों टीमों को आगामी वैश्विक प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए प्रतिस्पर्धी मंच भी देगा।”

फास्टरिच ने कहा, ‘‘हम चुनौती और ऐतिहासिक मेजर धयान चंद राष्ट्रीय स्टेडियम में खेलने के अनुभव के लिए उत्सुक हैं।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

India to host germany for a two match hockey series in new delhi next month

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 24, 2024 | 03:46 PM

Topics:  

  • Hockey News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.