Junior Women’s Hockey World Cup: भारत ने आयरलैंड को 4-0 से हराया, क्वार्टरफाइनल की उम्मीदें बरकरार
जूनियर महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम ने अपने लीग राउंड के आखिरी मुकाबले में आयरलैंड को 4-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल की उम्मीद को मजबूत कर लिया है। अब भारतीय टीम की नजरें दूसरी टीम पर होगी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय महिला हॉकी टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
FIH Women’s Junior Hockey World Cup: भारत ने जूनियर विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में शुक्रवार को अपने आखिरी पूल सी मैच में आयरलैंड के खिलाफ 4-0 से जीत दर्ज की। पूर्णिमा यादव के दो गोल की बदौलत भारत ने शुक्रवार को एफआईएच जूनियर महिला विश्व कप के आखिरी लीग मैच में आयरलैंड को हराया।
सैंटियागो के एस्टाडियो नेशनल के सेंट्रो डेपोर्टिवो डे हॉकी सेस्पेड में खेले गए इस मुकाबले में भारत की शुरुआत शानदार रही। भारत ने पहले क्वार्टर में शानदार अटैकिंग का इरादा दिखाया। टीम ने मैच के शुरुआती 12 सेकंड में ही एक पेनाल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया। हालांकि, गोल नहीं हो सका। इसके बाद भारत ने दबाव बनाना जारी रखा। 10वें मिनट में टीम इंडिया को दूसरा पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन एक बार फिर टीम इसे भुनाने से चूक गई।
भारतीय टीम ने 12वें मिनट में किया पहला गोल
मुकाबले के 12वें मिनट में आखिरकार भारत ने अपना खाता खोला। साक्षी राणा ने सर्कल के अंदर कनिका सिवाच को एक परफेक्ट पास दिया, जिन्होंने बड़ी कुशलता से आयरिश गोलकीपर को चकमा देकर गोल दागा। इसके बाद भारत ने 17वें और 23वें मिनट में लगातार दो पेनाल्टी कॉर्नर जीते, लेकिन आयरलैंड की गोलकीपर लूसी मैकगोल्ड्रिक ने गोल को बचा लिए।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में Mumbai Indians के खिलाफ काली पट्टी पहनकर उतरे CSK के खिलाड़ी, जानिए क्या है कारण?
MI vs CSK: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान क्रिकेट में ड्रग्स का हड़कंप: T20 WC में नशा करके खेला प्लेयर? 6 महीने के लिए बैन की लटकी तलवार
साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया का ‘सरेंडर’, तीसरे T20 में मेजबानों ने बुरी तरह रौंदा, सीरीज पर भी जमाया कब्जा
पहले हाफ में भारत 1-0 से आगे
मुकाबले के 24वें मिनट में आयरलैंड ने गोल करने की पहली कोशिश की, लेकिन भारतीय गोलकीपर ने विपक्षी टीम को रोक दिया। दूसरे क्वार्टर के आखिर में, भारत ने 28वें मिनट में अपना पांचवां पेनाल्टी कॉर्नर जीता, लेकिन इस मौके का फायदा नहीं मिला। इसी के साथ पहला हाफ 1-0 से खत्म हुआ।
दूसरे हाफ में भारतीय खिलाड़ियों का कमाल
तीसरे क्वार्टर में भारत ने बॉल को ज्यादा देर तक अपने पास रखा और आयरिश डिफेंस पर दबाव बनाया। 42वें मिनट में, भारत को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला। इस बार साक्षी शुक्ला ने गोल के सामने पूर्णिमा यादव को एक शानदार पास दिया, जिन्होंने बॉल को नेट में डालकर इंडिया की बढ़त दोगुनी कर दी।
यह भी पढ़ें: Junior Hockey World Cup 2025 के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, शूटआउट में बेल्जियम को हराया
इसके बाद साक्षी राणा (57 मिनट) ने बाएं किनारे से जबरदस्त थ्री-डी स्किल दिखाई और डिफेंडर्स को छकाते हुए गोल दागा। इसके बाद पूर्णिमा यादव (58 मिनट) ने मैच में अपना दूसरा गोल करते हुए भारत को 4-0 से आगे कर दिया। (एजेंसी इनपुट के साथ)
