-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- India Beats Belgium To Qualify For Semifinals In Junior Hockey World Cup 2025
Junior Hockey World Cup 2025 के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, शूटआउट में बेल्जियम को हराया
- Written By: उज्जवल सिन्हा
India beats Belgium: जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 में भारत ने बेल्जियम को 4-3 शूटआउट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, प्रिंसदीप और शारदा नंद तिवारी ने शानदार प्रदर्शन किया।

भारतीय हॉकी टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Junior Hockey World Cup 2025: जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन जारी रखते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस मुकाबले का रिजल्ट शूटआउट के जरिए निकला गया। शूटआउट में भारतीय टीम ने 4-3 बेल्जियम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
भारत ने एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर वर्ल्ड कप 2025 के क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम को 2-2 की बराबरी पर रोका। जिसके बाद टीम इंडिया ने निर्णायक शूटआउट में जीत दर्ज की। अब भारतीय टीम 7 दिसंबर को सात बार की चैंपियन जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल में भिड़ेगी।
बेल्जियम ने किया पहला गोल
बेल्जियम ने मुकाबले के 13वें मिनट में गैस्पर्ड कॉर्नेज-मैसेंट के फील्ड गोल से अपना खाता खोला, जिससे उन्हें जबरदस्त शुरुआत मिली। भारत गेम की शुरुआत में ही बैकफुट पर आ गया था। अगले क्वार्टर में, बेल्जियम ने एक शानदार डिफेंसिव स्ट्रक्चर बनाया जिसने भारत को गोल करने से रोके रखा।
सम्बंधित ख़बरें
Ben Stokes Statement: बेन स्टोक्स ने कर दिया बड़ा ऐलान, संन्यास के बाद निभाना चाहते हैं यह अहम जिम्मेदारी
SL vs IND Test Series: श्रीलंका रवाना होने के बाद क्या होगा टीम इंडिया का शेड्यूल? देखें पूरी स्क्वाड
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, खराब बल्लेबाजी के बीच विदेशी दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Commonwealth Games 2026 में तिरंगा लहराने के बाद पैरा खिलाड़ियों का नया मिशन, अब एशियन गेम्स पर नजर
तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने की वापसी
लेकिन तीसरे क्वार्टर में टीम इंडिया नए जोश के साथ लौटी। इस बीच गोलकीपर प्रिंसदीप सिंह पूरी तरह से जोश में नजर आए, उन्होंने कुछ शानदार बचाव किए। इस बीच उनमें टीम के कोच पीआर श्रीजेश की झलक नजर आई। 45वें मिनट में भारत ने अपना खाता खोला। रोहित ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को मुकाबले में 1-1 से बराबरी पर ला दिया।
भारत ने 48वें मिनट पर बनाई बढ़त
48वें मिनट में शारदा नंद तिवारी ने एक अन्य पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करते हुए भारत को 2-1 से आगे कर दिया। इस गोल के बाद स्टेडियम में मौजूद फैंस जश्न में डूब गए, लेकिन यह जश्न ज्यादा देर नहीं चल सका। 59वें मिनट में बेल्जियम ने नाथन रोगे के गोल से मुकाबले में बराबरी कर ली। इसके बाद मैच शूटआउट तक पहुंचा।
यह भी पढ़ें: जियो हो बिहार के लाला…Ronaldo से हो रही बिहारी युवक की तुलना, Video देखकर बन जाएंगे फैन
प्रिंसदीप सिंह ने डिफेंस में भारत के लिए सबसे अहम भूमिका निभाई, जबकि शारदा नंद तिवारी ने शूटआउट में तीन गोल दागकर टीम को मजबूती दी। शूटआउट में प्रिंसदीप सिंह के शानदार बचाव ने उन्हें मैच का हीरो बना दिया। शारदा नंद तिवारी भी दबाव में डटी रहीं और उनके जबरदस्त पेनाल्टी स्ट्रोक्स ने भारत को मुकाबले में बनाए रखा। अंकित पाल ने भारत के लिए निर्णायक गोल किया, जिससे तनावपूर्ण शूटआउट का स्कोर 4-3 बन गया और भारत ने जीत दर्ज की।
India beats belgium to qualify for semifinals in junior hockey world cup 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Chandrapur News: ब्रह्मपुरी का श्मशान घाट खुद गिन रहा आखिरी सांस, जर्जर खंभे बने हादसों का सबब
Aug 04, 2026 | 07:30 PMनीतीश कुमार को जबरदस्ती हटाया गया! बांकीपुर में भाजपा की हार पर बोले अनंत सिंह, सम्राट चौधरी के लिए क्या कहा?
Aug 04, 2026 | 07:27 PMवृंदावन में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोदामों से बरामद 5,000 किलो मिलावटी पेड़ा और मिल्क केक किए नष्ट
Aug 04, 2026 | 07:21 PMMP राज्यसभा चुनाव विवाद: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर रिटर्निंग ऑफिसर समेत सभी प्रतिवादियों को नोटिस
Aug 04, 2026 | 07:13 PMशेख हसीना के दिल्ली कार्यक्रम पर भारत का दो टूक जवाब…MEA ने स्पष्ट की सरकार की स्थिति, बोला- यह निजी आयोजन
Aug 04, 2026 | 07:12 PMईरान में सालाना महंगाई दर 87 फीसदी के पार, सर्वाइवल इकोनॉमी मोड में पहुंचा पूरा देश
Aug 04, 2026 | 07:11 PM117 दिन के संघर्ष के बाद समग्र शिक्षा के संविदा कर्मचारियों की बड़ी जीत, समायोजन का शासनादेश जारी
Aug 04, 2026 | 07:03 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM














