Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऋषभ पंत के शतक पर राहुल द्रविड़ ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे खुश

  • By काजल चोपड़े
Updated On: Jul 02, 2022 | 10:26 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे 5वें टेस्ट मैच के पहले दिन ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने शानदार बल्लेबाजी की। पंत ने 111 गेंदों में 146 रनों की पारी खेली। ऋषभ पंत ने इस मैच के पहले दिन इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 20 चौके और चार छक्के जड़े।

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही थी। भारत ने 100 रनों के अंदर ही अपने 5 विकेट खो दिए थे। सबको लग रहा था कि, भारत शायद ही अच्छा स्कोर बना पाए। लेकिन, बाद में पूरा गेम पलट गया। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और रविंद्र जडेजा ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए भारत को 300 रनों का आकड़ा पार करवा दिया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत के 73 ओवर 7 विकेट के नुकसान पर 338 रनों का स्कोर बन गया था। रवींद्र जडेजा 85 रन बनाकर नाबाद हैं। 

सम्बंधित ख़बरें

न्यूजीलैंड के खिलाफ आग उगलता है विराट का बल्ला…रोहित शर्मा भी बरपाते हैं कहर, रिकॉर्ड देखकर हो जाएंगे हैरान

अभ्यास के दौरान मस्ती के मूड में दिखें विराट कोहली, अर्शदीप सिंह की नकल करते हुए वीडियो हुआ वायरल

कोहली की नजरें एक और विराट रिकॉर्ड पर, केवल 42 रन बनाते ही कुमार संगकारा को छोड़ेंगे पीछे

विराट कोहली ने 2 साल बाद इंस्टाग्राम पोस्ट करके मचाई हलचल, फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दिया नए साल का तोहफा

Rishabh Pant, you beauty! ?? Is there a more exciting Test cricketer in the modern game?! ? Tune in to Sony Six (ENG), Sony Ten 3 (HIN) & Sony Ten 4 (TAM/TEL) – (https://t.co/tsfQJW6cGi)#ENGvINDLIVEonSonySportsNetwork #ENGvIND pic.twitter.com/Qvn3eDYw9Z — Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 1, 2022

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाने के बाद पूरी भारतीय टीम में ख़ुशी का माहौल था। अब सोशल मीडिया पर पंत के सेंचुरी लगाने के पल का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देख सकते हैं, कि, पंत का शतक पूरा होते ही भारतीय टीम के सभी सदस्य ख़ुशी से उछलने लगे। इतना ही नहीं टीम के कोच राहुल द्रविड़ ख़ुशी मनाते हुए नज़र आ रहे हैं। 

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने इस मैच में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सबको हैरान कर दिया। चार साल पहले पंत ने  इंग्लैंड दौरे पर ओवल के मैदान पर ही अपना पहला टेस्ट शतक लगाया था। उन्होंने अब तक पांच शतक जड़ा है और उनमें 4 शतक विदेशी मैदान पर आई है। पंत ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 159*, अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ 101, इस साल साउथ अफ्रीका में नाबाद 100 और अब एजबेस्टन में 146 रनों की पारी खेली। खास बात यह है कि ऋषभ पंत ने सारे शतक सीरीज के आखिरी मैच में लगाए है। 

Ind vs eng rishabh pant century at edgbaston test coach rahul dravid virat kohli celebration video goes viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2022 | 10:26 AM

Topics:  

  • Rahul Dravid
  • Rishabh Pant Century
  • Virat Kohli

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.