Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत को मिली बड़ी राहत, इंग्लैंड का यह दिग्गज गेंदबाज हुआ वनडे-टी20 सीरीज से बाहर

  • Written By: काजल चोपड़े
Updated On: Jun 24, 2022 | 10:27 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड (India vs England Test Match) के बीच 1 जुलाई से एकमात्र टेस्ट मैच खेली जाएगी। इस मैच के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंच गई है। टेस्ट मैच के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे और इतने ही टी20 की सीरीज खेली जाएगी। इंग्लैंड से भिड़ने से पहले भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद (Adil Rashid) भारत के खिलाफ टी20 और वनडे दोनों सीरीज में नहीं खेलेंगे। वहीं, राशिद टी20 ब्लास्ट में भी यॉर्कशायर की तरफ से नहीं खेलेंगे। 

दरअसल, आदिल राशिद (Adil Rashid) ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड और यॉर्कशायर से हज के लिए छुट्टी मांगी थी। अब उनकी छुट्टी मंजूर हो गई है। राशिद शनिवार को मक्का के लिए रवाना होंगे। वहीं, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड को उम्मीद है कि राशिद जुलाई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज से पहले टीम से जुड़ जाएंगे। 

राशिद (Adil Rashid) ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत में बताया, “मैं हमेशा से ही हज पर जाना चाहता था। लेकिन इसके लिए वक्त नहीं मिल पा रहा था। हालांकि, इस साल मुझे लगा कि यह ऐसा कुछ है जो मुझे करना चाहिए, तो मैंने तैयारी इसकी तैयारी कर ली।”

सम्बंधित ख़बरें

हरमनप्रीत के बिना मैदान पर उतरी टीम इंडिया, पहले टी20 में इंग्लैंड को 38 रनों से हराया, सीरीज में बनाई बढ़त

आदिल राशिद ने आगे कहा, “मैंने इसके बारे में ईसीबी और यॉर्कशायर से बात की और उन्होंने मेरी बात समझी और कहा कि मैं जा सकता हूं और जब चाहूं वापस आ सकता हूं। अब मैं और मेरी पत्नी कुछ हफ्तों के लिए हज यात्रा पर जाएंगे। यह हमारे बड़ा क्षण है। हर धर्म की अपनी अलग चीज़ होती है। लेकिन इस्लाम के लिए और एक मुसलमान होने के नाते, यह सबसे बड़ी बातों में से एक है। मुझे पता था कि मुझे यह यात्रा अभी करनी है, क्योंकि मैं अभी स्वस्थ हूं और उम्र भी मेरा साथ दे रही है। भारत के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज की बात मेरे दिमाग में नहीं आई। मुझे लगा कि बस मुझे अब हज पर जाना चाहिए।”

भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में राशिद की जगह टीम में मैट पार्किंसन को शामिल करने की संभावना जताई जा रही है। पार्किंसन ने इसी महीने जैक लीच के कन्कशन का शिकार होने पर उनकी जगह पर न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

Ind vs eng leg spinner adil rashid to miss india white ball series to make hajj pilgrimage

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 24, 2022 | 10:27 AM

Topics:  

  • india vs england t20 series

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.