-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- In The Press Conference Jasprit Bumrah Said It Will Be An Honor To Captain The Indian Team If Given A Chance
प्रेस कांफ्रेंस में जसप्रीत बुमराह ने कहा- मौका मिला तो भारतीय टीम की कप्तानी करना सम्मान की बात होगी
- Written By: किर्तेश ढोबले

पार्ल/दक्षिण अफ्रीका: भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने सोमवार को कहा कि यदि भविष्य में उन्हें राष्ट्रीय टीम की कप्तानी करने का मौका मिलता है तो वह यह जिम्मेदारी निभाने से कभी पीछे नहीं हटेंगे।
विराट कोहली का टेस्ट कप्तानी से त्यागपत्र देने के बाद उनका तीनों प्रारूपों में कप्तानी करियर समाप्त हो गया है, जबकि रोहित शर्मा अगले साल 35 वर्ष के हो जाएंगे और ऐसे में सवाल उठता है कि ऐसा कौन सा खिलाड़ी हो सकता है जो कि लंबी अवधि तक टीम की कमान संभाल सकता है। इस लिहाज से बुमराह को भी कप्तानी के दावेदारों में माना जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला में केएल राहुल कप्तान जबकि बुमराह उप कप्तान की भूमिका निभाएंगे।
बुमराह ने श्रृंखला से पूर्व संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यदि यह मौका मिलता है तो यह सम्मान होगा और मुझे नहीं लगता कि कोई भी खिलाड़ी इसके लिये मना करेगा और मैं भी अपवाद नहीं हूं। चाहे वह कोई भी नेतृत्व समूह हो, मैं हमेशा अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता से उसमें योगदान देना चाहता हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में कप्तानी को लेकर रार! टेस्ट कप्तान बनते ही बाबर ने PCB के सामने रखी बड़ी शर्त, शाहीन का पत्ता कट
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, वाशिंगटन सुंदर बाहर; इन खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टेंशन
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में दूसरी T20I फिफ्टी; इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड
IND vs ZIM: हरारे में भारतीय गेंदबाजों का कहर, मयंक-प्रिंस की घातक गेंदबाजी, जिम्बाब्वे को 125 पर रोका
इस तेज गेंदबाज ने कहा कि जिम्मेदारी लेना और टीम के साथियों की मदद करना उनका स्वाभाविक गुण है। बुमराह ने कहा, ‘‘मैं इस स्थिति को उसी तरह से देखता हूं। जिम्मेदारी लेना और खिलाड़ियों से बात करना और उनकी मदद करना हमेशा से मेरा दृष्टिकोण रहा है और स्थिति कैसी भी हो यह हमेशा मेरा दृष्टिकोण रहेगा।”बुमराह ने कहा कि अब वह भले ही उपकप्तान हैं लेकिन उनकी भूमिका में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
उन्होंने कहा, ‘‘पद का होना या न होना मायने नहीं रखता। मैं हमेशा इस पर ध्यान केंद्रित करता हूं कि मैं कैसे योगदान दे सकता हूं।” बुमराह ने कहा, ‘‘मेरे लिये भूमिका बिल्कुल नहीं बदलेगी। मुझे पहले अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभानी है। अपनी तरफ से अधिक से अधिक योगदान देना और यदि केएल (राहुल) को जरूरत पड़ती तो मैदान पर उसकी मदद करना।” बुमराह ने कहा कि जब वह उप कप्तान नहीं थे तब भी ऐसा करते थे।
उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक कि जब मैं उप कप्तान नहीं था तब भी मैं किसी युवा खिलाड़ी से बात करने की कोशिश करता था। क्षेत्ररक्षण कैसे सजाना है इस पर काफी चर्चा होती थी और आगे भी मैं यही भूमिका निभाने की कोशिश करूंगा।” कोहली के तीनों प्रारूपों की कप्तानी छोड़ने के बाद भारतीय टीम प्रबंधन पूरी तरह से नया होगा लेकिन बुमराह को इसमें कुछ अजीब नहीं लगता।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं हर किसी से बात नहीं कर सकता लेकिन मैं यह कह सकता हूं कि इससे (टीम प्रबंधन में बदलाव) कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं यहां हर किसी की मदद करने के लिये हूं। प्रत्येक खिलाड़ी बदलाव की प्रक्रिया का सम्मान करता है।” बुमराह ने इसके साथ ही कहा कि अगर जिम्मेदारी नहीं है तो उसमें कोई मजा भी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘यदि जिम्मेदारी या दबाव नहीं है तो फिर मजा ही कहां है। मैं अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाने के लिये तैयार हूं।”
In the press conference jasprit bumrah said it will be an honor to captain the indian team if given a chance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














