Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज KKR हारा तो प्लेऑफ में पहुंच जाएगा MI, जानिए पूरा समीकरण

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Oct 06, 2021 | 12:17 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

-विनय कुमार

IPL 2021 के ताज़ा सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) ने एक बार फिर सबको हैरान करते हुए खेल दिखाना शुरू कर दिया है। एक समय था जब Mumbai Indians का प्लेऑफ में पहुंच सकना कठिन नजर आ रहा था। लेकिन, इस ताज़ा सीजन क 51वें मुकाबले में हिटमैन कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की पलटन ने राजस्थान राॅयल्स (Rajasthan Royals) को 8 विकेट से धूल चटाई और प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल कर दिया है।

कल रात खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स से मिले 91 रनों के मामूली टारगेट को मुंबई  इंडियंस ने सिर्फ 8.2 ओवर में हासिल कर अपना झंडा गाड़ दिया। इस ताज़ा जीत के अब MI साथ प्वाइंट्स टेबल में 5वें पायदान पर पहुंच गया है। यही नहीं, अब IPL 2021 के Play-off में जाने की संभावनाएं भी मजबूत हो गई हैं। आइए जानें –

सम्बंधित ख़बरें

प्लेऑफ से बाहर हो सकती है पंजाब किंग्स, शानदार शुरुआत के बाद लगा ग्रहण, क्वालीफाई करने के लिए करना होगा ये काम

IPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल

IPL 2026: मैच के दौरान ‘अश्लील इशारा’ पड़ा भारी, RCB के बल्लेबाज टिम डेविड पर लगा जुर्माना

PBKS vs DC: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए बनाने होंगे 211 रन, आर्या-अय्यर ने खेली अर्धशतकीय पारी

‘कोलकाता नाइट राइडर्स’ हारा तो ‘मुंबई इंडियंस’ पहुंचेगी प्लेऑफ में

ताज़ा स्थिति के हिसाब से कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) प्लेऑफ में जाती नज़र आ रही है। KKR के खेले अब तक के 13 मैचों में  6जीत के साथ 12 प्वाइंट्स हैं, लेकिन उसकी रन रेट MI से बढ़िया है। अब KKR को MI से टक्कर मिली है। MI चाहेगा कि KKR अपना आज का मुक़ाबला हार जाए, वहीं KKR चाह रहा है कि MI को अगले मुकाबले में शिकस्त मिले। अब इस सीजन में दोनों टीमों का एक-एक लीग मैच बचा है। अब KKR अपना अंतिम लीग मैच 7 अक्टूबर को RR के खिलाफ खेलेगी।

अगर RR उस मैच को जीत जाती है, तो फिर MI को SRH के खिलाफ अपना मैच जीतना होगा, जो 8 अक्तूबर को खेला जाएगा। इस मैच में अगर मुंबई इंडियंस (MI) की टीम जीत जाती है तो वह 14 प्वाइंट्स के साथ IPL 2021 के प्लेऑफ में पहुंच जाएगा। अगर ‘मुंबई इंडियंस’ हार जाती है, तो Net Run Rate के आधार पर KKR आगे जाएगा। अब तक खेले मैचों में ‘मुंबई इंडियंस’ का नेट रन रेट -0.048 है, जबकि ‘कोलकाता नाइट राइडर्स’ (KKR)  के पास +0.294 की नेट रन रेट है।

‘पंजाब किंग्स’ और ‘राजस्थान रॉयल्स’ लगभग बाहर

वहीं ‘पंजाब किंग्स’ (Punjab Kings PBKS) और ‘राजस्थान राॅयल्स’ (Rajasthan Royals RR) की हालत पतली है, दोनों ही टीमें प्लेऑफ की दाैड़ से बाहर होती नजर आ रही हैं। ये दोनों टीमें भी 13-13 मैच खेल चुकी हैं और दोनों 5 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में 10-10 लेकर निचले दो पायदानों पर हैं। अब अगर ये टीमें अपने अंतिम मुकाबले जीतते भी हैं, तब भी इनके 12 प्वाइंट्स ही होंगे। और खराब नेट रन रेट की वजह से ये टीमें प्लेऑफ़ में नहीं जा पाएंगी। लेकिन, ‘मुंबई इंडियंस’ (MI) और ‘कोलकाता नाइट राइडर्स’ (KKR) में से एक टीम प्लेऑफ में ज़रूर जाती नजर आ रही है। 

IPL 2021 के Points Table का ताज़ा हाल

1- Delhi Capitals : (13 मैच, 10 जीत, 3 हार, 20 प्वाइंट्स, नेट रन रेट +5.526)

2- Chennai Super Kings : (13 मैच, 9 जीत, 4 हार, 18 प्वाइंट्स, नेट रन रेट +0.739)

3- Royal Challengers Bengaluru: (12 मैच, 8 जीत, 4 हार, 16 प्वाइंट्स, नेट रन रेट -0.157)

4- Kolkata Knight Riders: (13 मैच, 6 जीत, 7 हार, 12 प्वाइंट्स, नेट रन रेट +0.294)

5- Mumbai Indians : (13 मैच, 6 जीत, 7 हार, 12 प्वाइंट्स, नेट रन रेट -0.048)

6- Punjab Kings : (13 मैच, 6 जीत, 7 हार, 10 प्वाइंट्स, नेट रन रेट – 0.241)

7- Rajasthan Royals : (13 मैच, 5 जीत, 8 हार, 10 प्वाइंट्स, नेट रन रेट -0.737)

8- Sunrisers Hyderabad : (12 मैच, 2 जीत, 10 हार, 4 प्वाइंट्स, नेट रन रेट -0.475)

If kkr lose today mi will reach the playoffs know the full equation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 06, 2021 | 12:17 PM

Topics:  

  • IPL 2026
  • IPl Play Off Match
  • Kolkata Knight Riders
  • Mumbai Indians
  • Rajasthan Royals
  • Rohit Sharma

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.