-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Icc T20i Rankings Virat Kohli And Kl Rahul Drops Down Babar Azam Closing In On The Top Spot
आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग: एक पायदान नीचे खिसकर पांचवे स्थान पर पहुंचें विराट कोहली, जानें कौन है टॉप पर
- Written By: सुभाष यादव

File Photo
दुबई: भारतीय कप्तान विराट कोहली यहां चल रहे टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक बनाने के बावजूद बुधवार को जारी आईसीसी पुरूष टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान नीचे पांचवें स्थान पर खिसक गये जबकि उनके साथी केएल राहुल को दो पायदान का नुकसान हुआ और वह आठवें नंबर पर लुढ़क गये हैं।
भारत को हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को हुए सुपर 12 के मुकाबले में 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी लेकिन कोहली (725 रेटिंग अंक) ने इसमें 49 गेंद में 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी जबकि राहुल (684) ने तीन रन बनाये थे। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान तीन पायदान के फायदे से चौथे स्थान पर पहुंच गये हैं जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
हार्दिक पंड्या का खराब दौर बरकरार, अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड सीरीज से बाहर, कोहली पर भी आया बड़ा अपडेट
Women’s World Cup: टीम इंडिया की स्टार गेंदबाज श्रेयंका पाटिल टूर्नामेंट से बाहर, इस RCB स्पिनर की हुई एंट्री
शुभमन गिल ने रचा इतिहास: शिखर धवन और विराट कोहली को पछाड़कर निकले आगे, इस चक्कर में चूके दोहरा शतक
भारत के खिलाफ मैच में नाबाद 79 रन और न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को टीम की दूसरी जीत में 33 रन का योगदान देने का रिजवान को रैंकिंग में लाभ मिला। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज ऐडन मार्कराम ने आस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ क्रमश: 40 और नाबाद 51 रन बनाये थे जिससे वह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करने में सफल रहे। वह आठ पायदान की छलांग से तीसरे स्थान पर काबिज हो गये। अब वह इंग्लैंड के डेविड मलान (831) और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (820) से पीछे हैं।
मार्कराम की पिछली सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग नौ थी। अफगानिस्तान के रहमनुल्लाह गुरबाज नौ पायदान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ 12वें स्थान पर पहुंच गये, उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ 46 रन बनाये थे जबकि बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नईम श्रीलंका के खिलाफ 52 गेंद में 62 रन बनाने के बाद 11 पायदान की छलांग से करियर के सर्वश्रेष्ठ 13वें स्थान पर पहुंच गये।
नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस अपनी टीम को सुपर 12 में पहुंचाने के बाद संयुक्त 37वें स्थान पर पहुंच गये हैं। गेंदबाजों की सूची में शीर्ष नौ में सभी स्पिनर शामिल हैं। बांग्लादेश के स्पिनर महेदी हसन लगातार कसी हुई गेंदबाजी करने से नौ पायदान का लाभ हासिल कर करियर के सर्वश्रेष्ठ 12वें स्थान पर पहुंच गये। भारत के खिलाफ 10 विकेट की यादगार जीत में चमके पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी अपने 31 रन में तीन विकेट चटकाने के प्रदर्शन से 11 पायदान का फायदा हासिल करने में कामयाब रहे जिससे वह 12वें स्थान पर पहुंच गये। वह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग से सिर्फ दो स्थान पीछे हैं।
हारिस रऊफ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 रन देकर चार विकेट चटकाकर पाकिस्तान को लगातार दूसरी जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी और इस प्रदर्शन से उन्हें 34 पायदान का फायदा मिला जिससे वह करियर के सर्वश्रेष्ठ 17वें स्थान पर पहुंच गये। बांग्लादेश के स्टार शाकिब अल हसन ने आल राउंडर खिलाड़ियों की सूची में अपना शीर्ष स्थान कायम रखा है। (एजेंसी)
Icc t20i rankings virat kohli and kl rahul drops down babar azam closing in on the top spot
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
औने-पौने दाम में भारत का खनिज चीन को बेचा, ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां
Jun 21, 2026 | 02:50 PMभंडारा के दो किसानों को राज्य स्तरीय सम्मान, कृषिभूषण व खेतीनिष्ठ पुरस्कार की घोषणा
Jun 21, 2026 | 02:50 PMअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PMNagpur Crime Branch Action: अमरावती रोड पर पकड़ा गया संदिग्ध ट्रक; बोरियों में छिपा 35.5 किलो गांजा बरामद
Jun 21, 2026 | 02:38 PMकानपुर के ईएसआई अस्पताल में बवाल, तीन स्टाफ नर्सों पर सीएमएस से जूतों से मारपीट का आरोप; मुकदमा दर्ज
Jun 21, 2026 | 02:37 PMतेलंगाना में टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जली यात्रियों से भरी इलेक्ट्रिक बस; मची चीख-पुकार
Jun 21, 2026 | 02:30 PMYoga Economy: योग इकोनॉमी का कारोबार 12 लाख करोड़ के पार, दुनिया भर में योग का बिजनेस बढ़ा
Jun 21, 2026 | 02:29 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














