इंग्लैंड की क्रिकेट टीम को लगा तगड़ा झटका, विश्व विजेता कप्तान ने कहा अलविदा
इंग्लैंड महिला क्रिकेट के लिए इस वक्त एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। उनकी महिला टीम की कप्तान ने...
- Written By: संजय बिष्ट
हीथर नाइट (फोटो सोर्स- ECB)
स्पोर्ट्स डेस्क: इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम से एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान हीथर नाइट ने अपने कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया है। बीते 9 साल इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान संभाल रही हीथर नाइट ने 22 मार्च को इसकी घोषणा की। गौरतलब है कि इस साल इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। इस दौरान दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज हुई थी। इसमें टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था।
बता दें इस साल की शुरुआत में ही इंग्लैंड महिला टीम के मुख्य कोच जॉन लुईस ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया था। अब इसके दो महीने बाद इंग्लैंड टीम की कप्तान का इस्तीफे से लोग अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं। किसी का कहना है कि ये इस्तीफा उन्होंने अपनी मर्जी से दिया है। जबकि कुछ लोगों का मानना है कि इंग्लैंड की महिला टीम में सबकुछ सही नहीं चल रहा है।
हीथर नाइट हैं इंग्लैंड की वर्ल्ड चैंपियन कप्तान
इंग्लैंड के लिए हीथर नाइट साल 2016 से कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उन्होंने इसके दो साल बाद ही अपनी टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली थी। हीथर की कप्तानी में इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम से साल 2018 में वनडे विश्वकप का खिताब अपने नाम किया था। इस दौरान हीथर की इस टीम की कप्तान थीं। इसके बाद साल 2022 में आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने फिर की घातक बल्लेबाजी, एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद को जीत के लिए बनाने होंगे 244 रन
वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल के महारिकॉर्ड को किया ध्वस्त, बिहार का लाल बना IPL इतिहास का नया ‘सिक्सर किंग’
MS Dhoni Future: क्या अगले सीजन में भी खेलेंगे एमएस धोनी? सीएसके के सीईओ ने तोड़ दी चुप्पी
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इंग्लैंड की टीम से कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद हीथर नाइट ने कहा है कि अपने देश के लिए कप्तानी करना उनके जीवन का सबसे अहम पल रहा है। वो इसे हमेशा याद रखेंगी। वर्ल्ड कप जीतना उनके लिए सबसे यादगार पलों में से एक था। इसके आगे उन्होंने कहा है कि मैं अपने फैंस और परिवार का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। अब मैं अपनी बल्लेबाजी पर पूरी तरह से ध्यान देने की कोशिश करूंगी और नए कप्तान के नेतृत्व में खेलने के लिए काफी उत्सूक हूं।
