Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

धूमधाम से होगा पेरिस पैरालंपिक 2024 का समापन, हरविंदर सिंह और प्रीति पाल बनेंगे भारत के ध्वजवाहक

स्वर्ण पदक विजेता तीरंदाज हरविंदर सिंह और पैरालम्पिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला फर्राटा धाविका प्रीति पाल पेरिस खेलों के समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Sep 06, 2024 | 06:31 PM

हरविंदर सिंह और प्रीति पाल (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पेरिस: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के खिलाड़ी शानदार खेल दिखा रहे हैं। हालांकि अब पैरालंपिक अपने अंतिम दौर में आ गया हैय़ भारत ने अब तक 26 मेडल जीते हैं। ऐसे में अब पेरिस पैरालंपिक के समापन समारोह में गोल्ड मेडल जीतने वाले तीरंदाज हरविंदर सिंह और पैरालंपिक में दो पदक जीतने वालीं भारतीय महिला फर्राटा धाविका प्रीति पाल ध्वजवाहक होंगे।

तैतीस वर्ष के हरविंदर पैरालंपिक में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज हैं। उन्होंने तोक्यो में 2021 में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने कहा, ‘‘भारत के लिये स्वर्ण पदक जीतना सपना सच होने जैसा है। अब समापन समारोह में भारत का ध्वजवाहक होना तो सबसे बड़ा सम्मान है। यह जीत उन सभी के लिये है जिन्हें मुझ पर भरोसा था। उम्मीद है कि मैं कइयों को अपने सपने पूरे करने की प्रेरणा दे सकूंगा।”

यह भी पढ़ें- इंडियन पेश अटैक की शान में कसीदे पढ़ रहे मार्नस लाबुशेन, बोले-ऑस्ट्रेलिया में उन्हें हराना मुश्किल

सम्बंधित ख़बरें

ऋतिक रोशन ने एक्स वाइफ और गर्लफ्रेंड संग समंदर के बीच मनाया बर्थडे, जारी की जश्न की तस्वीरें

फरवरी में बॉक्स ऑफिस रहेगा हाउसफुल, ‘ओ रोमियो’, ‘वध 2’ समेत रिलीज होंगी ये 6 बॉलीवुड फिल्में

बर्थडे स्पेशल: क्रिस्टी एली, कॉमिक टाइमिंग की क्वीन! जिन्हें साइंटोलॉजी से था प्यार

रवि तेजा की ‘भारत महासयुलाकु विग्न्याप्ति’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, मकर संक्रांति पर होगी रिलीज

महिलाओं की टी35 100 और 200 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली 23 वर्ष की प्रीति ने कहा, ‘‘भारत का ध्वजवाहक होना गर्व की बात है। यह सिर्फ मेरे लिये नहीं बल्कि विषमताओं से निकलकर देश को गौरवान्वित करने वाले हर पैरा एथलीट के लिये है।”

भारतीय दल के अभियान प्रमुख सत्य प्रकाश सांगवान ने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन से भावी पीढी को प्रेरणा मिलेगी। 26 पदक जीत चुका है जो पैरालम्पिक में उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। हालांकि अभी दो दिन और बाकी हैं। ऐसे में भारत और भी पदक जीत सकता है। इससे पहले भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में सबसे ज्यादा 19 पदक जीते थे, लेकिन पेरिस में यह रिकॉर्ड टूट गया है और नया कीर्तिमान बन गया है।

यह भी पढ़ें- Paris Paralympics 2024: हाई जंप में प्रवीण कुमार ने दिखाई प्रवीणता, भारत की झोली में आया एक और गोल्ड

बता दें कि भारत ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में अब तक 26 मेडल जीत लिए हैं। जिसमें छह गोल्ड मेडल, 9 सिल्वर मेडल और 11 कांस्य पदक शामिल है। वहीं पेरिस पैरालंपिक की अंक तालिका में भारत 14वें स्थान पर है।

(एजेंसी इनपुट से साथ)

Harvinder singh and preeti pal will be flag bearers of india in paris paralympics 2024 closing ceremony

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 06, 2024 | 06:31 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.