Harry Brook ने तोड़ दिया Sachin Tendulkar के इस दोस्त का Test Cricket World Record
- Written By: नवभारत डेस्क
-विनय कुमार
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास ।इन इंग्लैंड के मारक बल्लेबाज़ हैरी ब्रुक (Harry Brook) ने वो कर दिखाया है, जो सचिन तेंडुलकर और विराट कोहली जैसे महारथी नहीं कर पाए। ब्रुक ने अपने टेस्ट करियर की पहली 9 पारियों में सबसे ज़्यादा रन बनाए और टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक नई मिसाल कायम कर गए।
गौरतलब है कि इंग्लैड और न्यूज़ीलैंड के बीच (ENG vs NZ Test Series, 2023) खेली जा रही टेस्ट सीरीज में हैरी ब्रुक ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। इस सीरीज के एक मैच में अपने टेस्ट क्रिकेट करियर की पहली 9 पारियों में 807 रन बनाकर हैरी ब्रुक ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
सम्बंधित ख़बरें
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
Tilak Varma: देश के लिए खेल रहा हूं, स्ट्राइक रेट के लिए नहीं; आलोचनाओं पर तिलक वर्मा का करारा जवाब
263 दिन बाद होगी बुमराह-जडेजा की टेस्ट वापसी? श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…
क्रिकेट का इतिहास बता है कि सालों पहले एक कीर्तिमान पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ विनोद कांबली (Vinod Kambli) के नाम दर्ज़ हुआ था, जिसे ब्रुक ने तोड़ दिया और आगे निकल गए। इससे पहले करियर की शुरुआती 9 टेस्ट पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विनोद कांबली के नाम था। विनोद कांबली ने 798 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने 2 डबल सेंचुरी और 2 सेंचुरी लगाए थे।
गौरतलब है कि इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे टेस्ट में ब्रुक हैरी ने 184 रनों की पारी खेली। यह अब तक के उनके टेस्ट करियर की बेस्ट रही है।
हैरी ब्रुक अब तक खेले 6 मैचों की 9 टेस्ट पारियों में उनके बल्ले से 4 सेंचुरी और 3 हाफ सेंचुरी ठोक चुके हैं। गौरतलब है कि पिछले 5 टेस्ट मैचों में वेलिंगटन में खेले गए ताज़ा टेस्ट मैच में उनके बल्ले से चौथी सेंचुरी निकली है।
अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट करियर की पहली 9 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज़
1. हैरी ब्रुक (Harry Brook) -!807 रन
2. विनोद कांबली (Vinod Kambli) -798 रन
3. हर्बर्ट सटक्लिफ (Herbert Sutcliffe) – 780 रन
4. सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) – 778 रन
5. एवर्टन वीक्स (Everton Weekes) – 777 रन
