-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Harmanpreet Kaur Bhangra Trophy Amanjot Catch Cwc Final Match Memorable Moments
सालों याद रखे जाएंगे टॉप 10 मोमेंट्स, ट्रॉफी लेने से पहले भांगड़ा करने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर भी
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
CWC Top 10 Moments: विमेंस वर्ल्ड कप फाइनल जीतने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर भांगड़ा करने लगीं। अमनजोत कौर के जगलिंग कैच ने लौरा वोल्वार्ट को आउट कर मैच पलटा। चोटिल प्रतिका रावल ने भी जश्न मनाया।

CWC 2025 के टॉप 10 मोमेंट्स, फोटो- नवभारत डिजाइन
CWC Final Memorable Moments: रविवार को विमेंस वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर इतिहास रच दिया। यह 47 साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पहला वनडे वर्ल्ड कप खिताब था। भारतीय लड़कियों ने 47 साल के इंतजार के बाद यह खिताब जीतकर इतिहास रचा।
इस फाइनल में 87 रन बनाने और 2 अहम विकेट लेने वाली 21 साल की शेफाली वर्मा ‘प्लेयर ऑफ द फाइनल’ रहीं। इसीलिए कहा जा रहा है कि यह जीत भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक नए युग की शुरुआत है। मैच के ये टॉप 10 मोमेंट्स कई सालों तक याद रखे जाएंगे…….
1. कप्तान हरमनप्रीत कौर का भांगड़ा
ऐतिहासिक जीत के बाद, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर जब ट्रॉफी लेने पहुंचीं, तो वह खुशी से भांगड़ा करने लगीं। उन्होंने ट्रॉफी को टीम की तरफ करके जश्न मनाया, ठीक उसी तरह जैसे पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अक्सर करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कार्डिफ में विराट का रिकॉर्ड मिशन, एक पारी में टूट सकते हैं 4 बड़े रिकॉर्ड; राहुल द्रविड़ को भी छोड़ेंगे पीछे
दूसरे वनडे से पहले इरफान पठान की सलाह, बोले- भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बनी भारत की सबसे सफल महिला टेस्ट कप्तान

2. प्रतिका रावल का व्हीलचेयर पर जीत का जश्न
टीम इंडिया के इस जश्न में चोटिल खिलाड़ी प्रतिका रावल भी शामिल हुईं। बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल होकर वर्ल्ड कप से बाहर हुई प्रतिका रावल, व्हीलचेयर पर जीत का जश्न मनाने मैदान पर पहुंचीं। उन्होंने व्हीलचेयर से उठकर साथी खिलाड़ियों के साथ डांस भी किया। प्रतिका रावल ने इस टूर्नामेंट में 7 मैच खेलकर 308 रन बनाए थे।

3. अमनजोत कौर का कैच, जिसने पलटा मैच
देखा जाए तो फाइनल मैच के कई निर्णायक मोमेंट्स थे, लेकिन अमनजोत कौर के एक शानदार कैच ने मैच को भारत के पक्ष में मोड़ दिया।42वें ओवर में, दीप्ति शर्मा ने सेट बैटर और शतक लगा चुकीं साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वार्ट को पहली ही गेंद पर कैच कराया। लौरा वोल्वार्ट का कैच डीप मिड-विकेट पर अमनजोत कौर ने लपका। इस कैच की खास बात यह थी कि अमनजोत ने गेंद को तीन बार उछालकर (जगल करके) पकड़ा। इस विकेट के गिरते ही साउथ अफ्रीका की जीत की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गईं।

4- अमनजोत कौर की डायरेक्ट हिट
इससे पहले, अमनजोत कौर ने 10वें ओवर में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। रेणुका सिंह की गेंद पर उन्होंने तेजी से दौड़कर ताजमिन ब्रिट्ज को डायरेक्ट हिट मारकर रन आउट कर दिया था, जिससे साउथ अफ्रीका का पहला विकेट गिरा था और इसी से टीम इंडिया के जश्न का सिलसिला शुरू हुआ था।

5- सुनिधि चौहान ने गाया राष्ट्रगान
मैच से पहले सिंगर सुनिधि चौहान ने राष्ट्रगान गाया और टीम इंडिया के लिए जीत की शुभकामना दी।

6-सचिन तेंदुलकर ने दी थी बधाई
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने ट्रॉफी प्रेजेंट की और मैच भी देखा। साथ ही टीम के सारे खिलाड़ियों से मिलकर जीत के लिए मैच के पहले ही शुभकामना दी थी।

7- पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पहुंचे सपरिवार
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, उनकी पत्नी रितिका, बेटी समायरा और वीवीएस लक्ष्मण भी फाइनल देखने पहुँचे थे। सभी लोग इस जीत के गवाह बने।

8- शेफाली को जीवनदान
21वें ओवर में ओपनर शेफाली वर्मा, जब 57 रन पर खेल रही थीं, तो उनको जीवनदान मिला, जब सुने लुस की गेंद पर डीप मिड-विकेट पर अनेके बॉश ने उनका कैच छोड़ दिया था।

9- राधा का दिल धड़काने वाला महंगा ओवर
32वें ओवर में राधा यादव ने एक वैध गेंद पर 13 रन दिए, जिसमें नो-बॉल पर लगातार दो छक्के लगे।

10- दर्शकों का उत्साह
32वें ओवर में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान, डीवाई पाटिल स्टेडियम में मौजूद फैंस ने भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए ‘वंदे मातरम’ गाया और मोबाइल की फ्लैश लाइट चालू कर ली।
यह भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर ने झूलन गोस्वामी को थमाई वर्ल्ड कप 2025 ट्रॉफी, …तो इसलिए छलक पड़े आंसू

Harmanpreet kaur bhangra trophy amanjot catch cwc final match memorable moments
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
डीयू यूजी एडमिशन 2026, पहली सीट आवंटन सूची आज जारी, 18 जुलाई तक सीट स्वीकार करने का मौका
Jul 16, 2026 | 07:48 AMमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना को झटका: उल्हास नदी में बहा अस्थायी पुल, निर्माण में होगी देरी
Jul 16, 2026 | 07:46 AMWorld Snake Day: भारत में पाए जाने वाले ‘Big 4’ जहरीले सांप, सबसे ज्यादा इन्हीं के काटने से होती हैं मौतें
Jul 16, 2026 | 07:45 AMजगन्नाथ रथ यात्रा पर मंडराया संकट! ओडिशा में भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
Jul 16, 2026 | 07:45 AMनागपुर में बारिश थमी, किसानों की बढ़ी चिंता; बीज खेतों में ही अटके; कृषि विभाग ने जताई चिंता
Jul 16, 2026 | 07:43 AMFake MMS Controversy को लेकर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बदनाम करने की पूरी कोशिश हुई’
Jul 16, 2026 | 07:42 AMRath Yatra : जगन्नाथ रथ यात्रा के ऐसे रहस्य, जिन्हें जानकर हर भक्त रह जाएगा हैरान! पढ़िए 10 अद्भुत बातें
Jul 16, 2026 | 07:36 AMवीडियो गैलरी

आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM














