Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रविचंद्रन अश्विन के टारगेट पर हरभजन सिंह, न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रच सकते हैं ‘यह’ इतिहास

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Nov 23, 2021 | 06:40 PM
Follow Us
Follow Us:

विनय कुमार

भारत के दौरे पर आई न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand National Cricket Team) के साथ द्विपक्षीय सीरीज के 3 मैचों की T20 श्रृंखला में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया। जिसके बाद अब टीम इंडिया की नजर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज (India vs New Zealand Test Series, 2021) पर कब्ज़ा जमाने की है।

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 25 नवंबर से 29 नवंबर के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम (Green Park International Stadium) में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी अजिंक्य रहाणे  (Ajinkya Rahane) करेंगे। और, दूसरा टेस्ट मैच 3 दिसंबर से 7 दिसंबर के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium IND vs NZ Test Match, 2021) में खेला जाएगा। मुंबई टेस्ट में टेस्ट टीम के रेगुलर कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli Captain Indian Cricket Team) ही कमान संभालेंगे।  पहले टेस्ट के दौरान उन्हें आराम दिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

FTA के बाद पीएम मोदी का न्यूजीलैंड दौरा, प्रवासी भारतीयों में उत्साह; बोले- यह हमारे लिए गर्व का क्षण

18 साल बाद इंसाफ! Ahmedabad Blast के 38 दोषियों की फांसी बरकरार, 56 मौतों के केस में गुजरात हाई कोर्ट का फैसला

रांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?

पृथ्वी शॉ संग सगाई टूटने की खबरों का लेकर गर्लफ्रेंड आयी सामने, बोली-हम अब भी साथ हैं

गौरतलब है कि, 25 नवंबर से आरंभ हो रही टेस्ट सीरीज में भारत के 35 वर्षीय अनुभवी ऑफ़ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin off-spinner) अगर प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए, तो वे एक खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। इस समय अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट चटकाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जानें वाले इस ताज़ा सीरीज के 2 मैचों में अगर वे 5 विकेट चटकाने में सफल रहे, तो वह टेस्ट क्रिकेट में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने के मामले में तीसरे पायदान पर पहुंच जाएंगे।  

अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट का इतिहास बताता है कि इस समय सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में  स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) तीसरे पायदान पर हैं। आंकड़े गवाही देते हैं कि हरभजन सिंह ने अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर में अब तक खेले 103 टेस्ट मैचों की 190 पारियों में 32.5 की औसत से 417 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने अब तक खेले 79 टेस्ट मैचों की 148 पारियों में 24.6 की औसत से 413 विकेट हासिल किए हैं।

लेकिन, इस मामले में टॉप पर हैं टीम इंडिया के महान स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले (Anil Kumble), जिन्होंने अपने करियर में खेले कुल 132 टेस्ट मैचों की 236 पारियों में 29.6 की औसत से 619 विकेट हासिल किए। उनके बाद, दूसरे पायदान पर हैं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev)। ‘हरियाणा हरिकेन’ (Haryana Hurricane) के नाम से मशहूर कपिल देव ने अपने करियर में खेले कुल 131 टेस्ट मैचों की 227 पारियों में 29.6 की औसत से 434 विकेट हासिल किए हैं। बहरहाल, अब देखना दिलचस्प होगा, अगर रविचंद्रन अश्विन 5 विकेट हासिल कर लेते हैं, तो वे तीसरे पायदान पर काबिज हो जाएंगे। 

Harbhajan singh on ravichandran ashwins target can create this history in test series against new zealand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 23, 2021 | 06:20 PM

Topics:  

  • BCCI
  • Cricket News
  • ICC
  • India
  • New Zea Land
  • New Zealand

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.