-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Gus Atkinson Tom Hartley And Shoaib Bashir Uncapped Players England Squad India Tests
भारत के खिलाफ इंग्लैंड टीम में तीन अनकैप्ड खिलाड़ी, दोहराना चाहेगी 2012 टेस्ट का इतिहास
- Written By: मृणाल पाठक

गस एटकिंसन (PIC Credit: Social Media)
नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज (IND vs ENG Test Series) 25 जनवरी से शुरू होने वाली है। यह मैच हैदराबाद (Hyderabad) में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम में तीन अनकैप्ड खिलाड़ी (Uncapped Players) शामिल हुए हैं। तेज गेंदबाज गस एटकिंसन (Gus Atkinson), स्पिनर टॉम हार्टले (Tom Hartley) और शोएब बशीर (Shoaib Bashir) को टीम (England Team) में जगह मिली है।
ऐसे में अब चार स्पिनरों की मौजूदगी से इंग्लैंड टीम का स्पिन विभाग काफी मजबूत स्थिति में है। जैक लीच के बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स के पास हार्टले के रूप में बैकअप है, रेहान अहमद कलाई स्पिन का इस्तेमाल करते हैं। जबकि बशीर दाएं हाथ से ऑफस्पिन गेंदबाजी करते हैं।
हार्टले ने इंग्लैंड के लिए दो एकदिवसीय मैच खेले हैं, उन्होंने लंकाशायर के लिए 20 मैचों में 40 प्रथम श्रेणी विकेट लिए हैं। जबकि 20 साल के बशीर ने 2023 सीज़न में समरसेट के लिए प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया है। उन्होंने छह मैचों में 10 विकेट हासिल किए। हार्टले और बशीर दोनों इंग्लैंड लायंस टीम का हिस्सा रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
टीम इंडिया की हार पर BCCI ने नहीं दिखाई सख्ती, गंभीर की रणनीति पर फिर छिड़ी बहस, राजीव शुक्ला बोले- सब ठीक है
जिस मैदान पर रिटायर होने की थी चर्चा…वहीं से हिटमैन ने दिया जवाब! रोहित ने लॉर्ड्स में ठोका ऐतिहासिक शतक
ENG Vs IND: 141 रन ठोक बेन डकेट ने मचाया तहलका, इंग्लैंड ने भारत के सामने रखा 388 रन का लक्ष्य
IND vs ENG 3rd ODI: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी; बुमराह बाहर, टीम इंडिया में 3 बदलाव
इंग्लैंड के पास अनुभवी जेम्स एंडरसन, मार्क वुड, ओली रॉबिन्सन और एटकिंसन के रूप में केवल चार तेज गेंदबाज मौजूद हैं। वहीं एशेज में खेल चुके क्रिस वोक्स को भारत दौरे से बाहर किया गया है। हालांकि, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स भारत के खिलाफ गेंदबाजी करते हैं या केवल बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे। बता दें कि पिछले महीने उनके बाएं घुटने की सर्जरी हुई थी।
बताते चलें कि भारत के खिलाफ इंग्लैंड का पहला टेस्ट 25 जनवरी से हैदराबाद में शुरू होगा। वहीं 2 फरवरी से दूसरा टेस्ट मैच विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। जबकि तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से राजकोट में होगा। रांची 23 फरवरी से चौथे टेस्ट, इसके अलावा पांचवां और अंतिम टेस्ट मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा।
जानकारी के लिए बता दें कि आखिरी बार भारत को इंग्लैंड टीम ने साल 2012 में हराया था। उसके बाद टीम इंडिया लगातार घरेलु जमीन पर जीतते हुए आई है। 2012 में इंग्लैंड टीम की कप्तानी एलिस्टर कुक कर रहे थे। उस समय इंग्लैंड टीम लगभग दो हफ्ते पहले ही भारत पहुंच चुकी थी।
इंग्लैंड टेस्ट टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट मार्क वुड।
Gus atkinson tom hartley and shoaib bashir uncapped players england squad india tests
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MHADA Lottery Result: इंतजार हुआ खत्म, मुंबई म्हाडा लॉटरी 2026, कल निकलेगा रिजल्ट
Aug 05, 2026 | 02:33 PMअमरावती के जलाशयों में केवल 51.26% जल भंडारण, अगस्त की बारिश पर किसानों की उम्मीद
Aug 05, 2026 | 02:27 PMथलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PMसलमान खान का खौफ या इमोशन? पहली बार टूटे रियलिटी शो के नियम, सोहेल को किया फोन
Aug 05, 2026 | 02:16 PMविराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
Aug 05, 2026 | 02:13 PMदुबई में 20 मिनट के भीतर 7 धमाके, आसमान में छाया धुएं का गुबार; 2 आरोपी गिरफ्तार
Aug 05, 2026 | 02:08 PMआरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को हाईकोर्ट से मिली जमानत, 18 महीने बाद जेल से रिहाई का रास्ता साफ
Aug 05, 2026 | 02:08 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














