-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Good News For Delhi Capitals Mitchell Marsh Came Under Rt Pcr Test For Kovid 19 Negative
दिल्ली कैपिटल्स के लिए खुशखबरी, मिशेल मार्श RT-PCR जांच में आए कोविड-19 नेगेटिव
- Written By: मृणाल पाठक

File Photo
मुंबई: ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श (Michelle Marsh) रैपिड एंटीजन परीक्षण (RAT) में कोविड-19 पॉजिटिव (Covid-19) आने के बाद अनिवार्य आरटी-पीसीआर जांच में नेगेटिव रहे हैं, जिससे दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच पर कोई खतरा नहीं है।
इस बात की भी पुष्टि की जा सकती है कि फिजियो पैट्रिक फरहार्ट को छोड़कर दल के सभी सदस्य आरटी-पीसीआर जांच में नेगेटिव आये हैं। फरहार्ट कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद पृथकवास पर हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारी ने सोमवार को पीटीआई-भाषा से बताया, ‘‘मिशेल मार्श की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव है। आरटी-पीसीआर रिपोर्ट को निर्णायक माना जाता है। उनके अलावा अन्य सभी सदस्यों का भी आरटी-पीसीआर जांच नतीजा नेगेटिव रहा। दिल्ली और पंजाब के बीच बुधवार के मैच को अब कोई खतरा नहीं है।”
इससे पहले मार्श में इस बीमारी के लक्षण दिखने के बाद और रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया जो पॉजिटिव आया। ऐसा इसलिए भी हो सकता है क्योंकि फरहार्ट के मार्गदर्शन में उनका रिहैबिलिटेशन चल रहा था और हल्के लक्षण थे जो खतरनाक नहीं निकले। इससे पहले बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा था, ‘‘दिल्ली कैपिटल्स को आज पुणे की यात्रा करनी थी, लेकिन दल के सभी सदस्यों को अपने-अपने कमरे में ही रुकने के लिए कहा गया है। यह पता लगाने के लिए आरटी पीसीआर किया जा रहा है कि दल में कोविड-19 का कोई प्रकोप तो नहीं है या यह पैट्रिक फरहार्ट जैसा इकलौता मामला है।”
सम्बंधित ख़बरें
कौन हैं ऋषिकांत चनंबम? जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, रजत जीत स्नैच में बनाया रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में दूसरी T20I फिफ्टी; इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड
WI vs PAK: पहले दिन खराब रोशनी और बारिश बने विलेन, समय से पहले खत्म करना पड़ा खेल
World Junior Squash Championship: 18 साल की अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला जूनियर विश्व खिताब
टीम के मालिशिये ( मालिश करने वाले) में भी कोविड-19 के लक्ष्ण थे लेकिन जांच का नतीजा नेगेटिव रहा। सूत्र ने कहा, ‘‘ सभी टीमें पुणे के कोनराड होटल में ठहरी हुई है, जहां बीसीसीआई ने बायो-बबल बनाया है। दिल्ली कैपिटल्स को यात्रा करनी थी, लेकिन अब इसमें देरी हो गई है। जाहिर है कि जांच में जिनके परिणाम नेगेटिव होंगे वे कल आगे की यात्रा पर जाएंगे।”
बीसीसीआई के जांच प्रोटोकॉल के अनुसार, आईपीएल टीम के प्रत्येक सदस्य का टीम बबल में हर पांचवें दिन परीक्षण किया जाता है। पिछले सत्र में हालांकि यह हर तीसरे दिन होता था। इसके अलावा अगर फ्रैंचाइज़ी भी अपने सदस्यों का परीक्षण करा सकती है। दिल्ली की टीम के एक सूत्र ने सुबह कहा था, ‘‘हमें आज यहां से रवाना होना था, लेकिन अगली सूचना तक कमरे में रहने के लिए कहा गया है।”
आईपीएल बायो-बबल के बाहर कोविड-19 के मामले बढ़ने लगे है। बायो-बबल के अंदर भी वायरस का खतरा भी बढ़ गया है। पिछले सत्र में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच टूर्नामेंट को स्थगित करना पड़ा था। इसे सितंबर-अक्टूबर में यूएई में पूरा किया गया था। (एजेंसी)
Good news for delhi capitals mitchell marsh came under rt pcr test for kovid 19 negative
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














