न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराकर सीरीज पर किया कब्जा, फिन एलेन ने 16 छक्के जड़ रचा इतिहास
- Written By: मृणाल पाठक
फिन एलेन (PIC Credit: X)
डुनेडिन (न्यूजीलैंड): फिन एलेन (Finn Allen) ने 62 गेंदों पर रिकॉर्ड 16 छक्कों की मदद से 137 रन बनाए जिससे न्यूजीलैंड (New Zealand) ने बुधवार को यहां तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच (NZ vs PAK 3rd T20) में पाकिस्तान को 45 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 से अजेय बढ़त बनाई। एलेन ने किसी एक टी20 अंतरराष्ट्रीय पारी में 16 छक्के लगाने के अफगानिस्तान के हज़रतुल्लाह ज़ज़ई (Hazratullah Zazai) के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की।
उन्होंने इस बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वोच्च स्कोर का नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले का रिकॉर्ड ब्रैंडन मैकुलम के नाम पर था जिन्होंने 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ 123 रन की पारी खेली थी। हज़रतुल्लाह ने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 62 गेंदों में 162 रन बनाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था।
एलेन की धुआंधार पारी की मदद से न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने पर 7 विकेट पर 224 रन बनाए। एलेन के अलावा टिम सीफर्ट (31) और ग्लेन फिलिप्स (19) ही दोहरे अंक में पहुंचे। पाकिस्तान की टीम इसके जवाब में 7 विकेट पर 179 रन ही बना पाई। पाकिस्तान पहले दो मैच में भी लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रहा था। उसे पहले मैच में 46 रन और दूसरे मैच में 21 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
Rain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
Navabharat Nishanebaaz: बागियों को बीजेपी का सहारा, विपक्षी दलों में फूट का नजारा
डिंडौरी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त: चार सीएचओ का सात दिन का वेतन रोका, तीन स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी
36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
पाकिस्तान के लिए यही अच्छी बात रही कि बाबर आजम ने श्रृंखला में लगातार तीसरा अर्धशतक जमाया। उन्होंने 58 रन बनाए और वह 16वें ओवर में पवेलियन लौटे। पाकिस्तान ने अपने पिछले आठ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से केवल एक में जीत दर्ज की है। (एजेंसी)
