Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 12 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

FIFA World Cup 2026: जूड बेलिंघम के डबल गोल से इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचा, नॉर्वे का सफर खत्म

England vs Norway: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब अगला मुकाबला अर्जनटीना या स्विट्जरलैंड से 15 जुलाई को अटलांटा स्टेडियम में होगा।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 12, 2026 | 07:13 AM

जूड बेलिंगहम और हैरी केन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

England Enters In Semi-Finals By Defeating Norway: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। मैच का फैसला एक्स्ट्रा टाइम में हुआ, जहां जूड बेलिंघम ने अपना दूसरा गोल कर टीम को यादगार जीत दिलाई। इस जीत के साथ इंग्लैंड चौथी बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गया।

नॉर्वे ने पहले बनाई बढ़त, फिर बेलिंघम ने संभाला मोर्चा

मैच की शुरुआत में नॉर्वे ने शानदार खेल दिखाया और 36वें मिनट में एंड्रियास श्जेल्डरप ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। हालांकि, इंग्लैंड ने ज्यादा देर इंतजार नहीं कराया। 47वें मिनट में जूड बेलिंघम ने शानदार गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद हाफ टाइम तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं।

एक्स्ट्रा टाइम में चमके बेलिंघम

दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने कई मौके बनाए, लेकिन कोई भी गोल नहीं कर सकी और मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया। 93वें मिनट में जूड बेलिंघम ने एक बार फिर कमाल दिखाया और शानदार फिनिश के साथ इंग्लैंड को 2-1 की बढ़त दिला दी। इसके बाद नॉर्वे ने बराबरी की पूरी कोशिश की, लेकिन इंग्लैंड का डिफेंस मजबूत साबित हुआ और टीम ने जीत अपने नाम कर ली।

सम्बंधित ख़बरें

फीफा वर्ल्ड कप में मिकेल मेरिनो ने रचा ऐसा इतिहास, दुनिया का कोई खिलाड़ी आज तक नहीं कर पाया ये कारनामा

Animesh Kujur: अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास, विदेश में 100 मीटर में सबसे तेज दौड़ने वाले पहले भारतीय बने

Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज

IND vs ENG 5th T20: सिर्फ जीत नहीं, नंबर-1 की बादशाहत भी दांव पर; जानिए पिच और मौसम का पूरा हाल

गोल्डन बूट की रेस में बेलिंघम

इस मुकाबले में दो गोल करने के बाद जूड बेलिंघम के टूर्नामेंट में कुल छह गोल हो गए हैं। वो अब गोल्डन बूट की दौड़ में भी शामिल हो गए हैं। लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का भी मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

ये भी पढ़े:- Animesh Kujur: अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास, विदेश में 100 मीटर में सबसे तेज दौड़ने वाले पहले भारतीय बने

अब फ्रांस या स्पेन से होगी टक्कर

इंग्लैंड का सामना अब 16 जुलाई को सेमीफाइनल में फ्रांस और स्पेन के बीच होने वाले विजेता से होगा। वहीं, फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 19 जुलाई को न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा। इंग्लैंड की नजर अब लंबे इंतजार के बाद एक और विश्व कप खिताब जीतने पर होगी।

Fifa world cup 2026 jude bellingham double goal england semifinal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2026 | 07:13 AM

Topics:  

  • FIFA
  • Football
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.