Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत में कहां देख पाएंगे FIFA World CUp 2026? जानें ग्रुप स्टेज के मकुाबलों की पूरी डिटेल

FIFA World Cup Schedule: 11 जून से फुटबॉल के सबसे बड़े महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने वाली है। इस मेगा टूर्नामेंट को भारतीय दर्शक कहां मजा ले पाएंगे? आइए इस बारे में जानते हैं।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Jun 02, 2026 | 02:18 PM

फीफा वर्ल्ड कप (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

FIFA World Cup 2026 Broadcast in India: फुटबॉल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने फीफा के कई प्रमुख टूर्नामेंटों के मीडिया राइट्स हासिल कर लिए हैं। इस समझौते के तहत कंपनी भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026, फीफा महिला वर्ल्ड कप 2027 और फीफा वर्ल्ड कप 2030 सहित कुल 39 फीफा इवेंट्स का प्रसारण करेगी। यह डील 2026 से 2034 तक लागू रहेगी और भारतीय दर्शकों को दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल आयोजनों का सीधा प्रसारण देखने का मौका मिलेगा।

भारत में जून 2026 से शुरू होगा फीफा वर्ल्ड कप कवरेज

अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में 11 जून से 19 जुलाई 2026 तक फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। भारत में इस मेगा टूर्नामेंट का प्रसारण जी ग्रुप के नए स्पोर्ट्स नेटवर्क Unite8 Sports पर किया जाएगा। वहीं, डिजिटल दर्शक Zee5 के जरिए मुकाबलों का लाइव आनंद ले सकेंगे। लाइव मैचों के अलावा दर्शकों को टूर्नामेंट के दौरान हाइलाइट्स, एक्सपर्ट एनालिसिस, स्पेशल फीचर शो और फीफा से जुड़े डॉक्यूमेंट्री कंटेंट भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

ब्रॉडकास्टिंग मार्केट में फुटबॉल पर बड़ा दांव

यह सौदा ऐसे समय हुआ है जब जी ग्रुप खेल प्रसारण के क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फीफा लंबे समय से भारत में अपने प्रसारण अधिकारों के लिए ब्रॉडकास्टर की तलाश में था। ऊंची कीमत और भारतीय समयानुसार देर रात होने वाले मैचों के कारण कई ब्रॉडकास्टर्स इसमें रुचि नहीं दिखा रहे थे। इसके बावजूद जी ने इस अवसर को बड़े निवेश के रूप में देखा और फुटबॉल के बढ़ते भारतीय दर्शक वर्ग पर भरोसा जताया।

सम्बंधित ख़बरें

French Open 2026: आर्याना सबालेंका ने चौथी बार बनाई अंतिम-16 में जगह, रोमांचक मैच में नाओमी ओसाका को दी शिकस्त

French Open 2026: श्रीराम बालाजी-डेमोलिनर क्वार्टरफाइनल में पहुंचे, पुरुष वर्ग में अर्णव ने भी मारी बाजी

FIFA World Cup का असली किंग कौन? देखें टूर्मामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले 5 खिलाड़ियों की लिस्ट

Men’s Under-18 Asia Cup: केतन कुशवाहा ने दागे 2 गोल, भारत ने कोरिया को 4-1 से हराया

पुनीत गोयनका ने जताया भरोसा

ZEE के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुनीत गोयनका ने कहा, “हम दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक को भारतीय दर्शकों तक लाने के लिए उत्साहित हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “फुटबॉल सभी क्षेत्रों और वर्गों को जोड़ता है, और मीडिया राइट्स हासिल करने और डेडिकेटेड स्पोर्ट्स चैनल्स लॉन्च करने में हमारा निवेश इसकी लंबी अवधि की क्षमता में हमारे विश्वास को दर्शाता है।” उन्होंने यह भी कहा, “हमारा फोकस उन प्रॉपर्टीज में निवेश करने पर है, जहां हमें मौजूदा प्रासंगिकता और भविष्य में ग्रोथ की संभावना दिखती है।”

Zee ने Unite8 ब्रांड के चार नए स्पोर्ट्स चैनल्स

  • Unite8 Sports 1 (हिंदी)
  • Unite8 Sports 1 HD (हिंदी)
  • Unite8 Sports 2 (अंग्रेजी)
  • Unite8 Sports 2 HD (अंग्रेजी)

FIFA वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप स्टेज के मैच

तारीख मुकाबला ग्रुप स्टेडियम
11 जून 2026 मेक्सिको vs साउथ अफ्रीका A मेक्सिको सिटी स्टेडियम
11 जून 2026 कोरिया रिपब्लिक vs चेकिया A एस्टाडियो ग्वाडलहारा
12 जून 2026 कनाडा vs बोस्निया और हर्जेगोविना B टोरंटो स्टेडियम
12 जून 2026 USA vs पैराग्वे D लॉस एंजिल्स स्टेडियम
13 जून 2026 हैती vs स्कॉटलैंड C बोस्टन स्टेडियम
13 जून 2026 ऑस्ट्रेलिया vs तुर्किये D BC प्लेस, वैंकूवर
13 जून 2026 ब्राज़ील vs मोरक्को C न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम
13 जून 2026 कतर vs स्विट्जरलैंड B सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम
14 जून 2026 कोटे डी आइवर vs इक्वाडोर E फिलाडेल्फिया स्टेडियम
14 जून 2026 जर्मनी vs कुराकाओ E ह्यूस्टन स्टेडियम
14 जून 2026 नीदरलैंड vs जापान F डलास स्टेडियम
14 जून 2026 स्वीडन vs ट्यूनीशिया F एस्टाडियो मॉन्टेरी
15 जून 2026 सऊदी अरब vs उरुग्वे H मियामी स्टेडियम
15 जून 2026 स्पेन vs काबो वर्डे H अटलांटा स्टेडियम
15 जून 2026 ईरान vs न्यूज़ीलैंड G लॉस एंजिल्स स्टेडियम
15 जून 2026 बेल्जियम vs मिस्र G सिएटल स्टेडियम
16 जून 2026 फ्रांस vs सेनेगल I न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम
16 जून 2026 इराक vs नॉर्वे I बोस्टन स्टेडियम
16 जून 2026 अर्जेंटीना vs अल्जीरिया J कैनसस सिटी स्टेडियम
16 जून 2026 ऑस्ट्रिया vs जॉर्डन J सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम
17 जून 2026 घाना vs पनामा L टोरंटो स्टेडियम
17 जून 2026 इंग्लैंड vs क्रोएशिया L डलास स्टेडियम
17 जून 2026 पुर्तगाल vs कांगो DR K ह्यूस्टन स्टेडियम
17 जून 2026 उज़्बेकिस्तान vs कोलंबिया K मेक्सिको सिटी स्टेडियम
18 जून 2026 चेकिया vs साउथ अफ्रीका A अटलांटा स्टेडियम
18 जून 2026 स्विट्जरलैंड vs बोस्निया और हर्जेगोविना B लॉस एंजिल्स स्टेडियम
18 जून 2026 कनाडा vs कतर B BC प्लेस, वैंकूवर
18 जून 2026 मेक्सिको vs कोरिया रिपब्लिक A एस्टाडियो ग्वाडलहारा
19 जून 2026 ब्राज़ील vs हैती C फिलाडेल्फिया स्टेडियम
19 जून 2026 स्कॉटलैंड vs मोरक्को C बोस्टन स्टेडियम
19 जून 2026 तुर्किये vs पैराग्वे D सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम
19 जून 2026 USA vs ऑस्ट्रेलिया D सिएटल स्टेडियम
20 जून 2026 जर्मनी vs कोटे डी आइवर E टोरंटो स्टेडियम
20 जून 2026 इक्वाडोर vs कुराकाओ E कैनसस सिटी स्टेडियम
20 जून 2026 नीदरलैंड vs स्वीडन F ह्यूस्टन स्टेडियम
20 जून 2026 ट्यूनीशिया vs जापान F एस्टाडियो मॉन्टेरी
21 जून 2026 उरुग्वे vs काबो वर्डे H मियामी स्टेडियम
21 जून 2026 स्पेन vs सऊदी अरब H अटलांटा स्टेडियम
21 जून 2026 बेल्जियम vs ईरान G लॉस एंजिल्स स्टेडियम
21 जून 2026 न्यूज़ीलैंड vs मिस्र G BC प्लेस, वैंकूवर
22 जून 2026 नॉर्वे vs सेनेगल I न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम
22 जून 2026 फ्रांस vs इराक I फिलाडेल्फिया स्टेडियम
22 जून 2026 अर्जेंटीना vs ऑस्ट्रिया J डलास स्टेडियम
22 जून 2026 जॉर्डन vs अल्जीरिया J सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम
23 जून 2026 इंग्लैंड vs घाना L बोस्टन स्टेडियम
23 जून 2026 पनामा vs क्रोएशिया L टोरंटो स्टेडियम
23 जून 2026 पुर्तगाल vs उज़्बेकिस्तान K ह्यूस्टन स्टेडियम
23 जून 2026 कोलंबिया vs कांगो DR K एस्टाडियो ग्वाडलहारा
24 जून 2026 स्कॉटलैंड vs ब्राज़ील C मियामी स्टेडियम
24 जून 2026 मोरक्को vs हैती C अटलांटा स्टेडियम
24 जून 2026 स्विट्जरलैंड vs कनाडा B BC प्लेस, वैंकूवर
24 जून 2026 बोस्निया और हर्जेगोविना vs कतर B सिएटल स्टेडियम
24 जून 2026 चेकिया vs मेक्सिको A मेक्सिको सिटी स्टेडियम
24 जून 2026 साउथ अफ्रीका vs कोरिया रिपब्लिक A एस्टाडियो मॉन्टेरी
25 जून 2026 कुराकाओ vs कोटे डी आइवर E फिलाडेल्फिया स्टेडियम
25 जून 2026 इक्वाडोर vs जर्मनी E न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम
25 जून 2026 जापान vs स्वीडन F डलास स्टेडियम
25 जून 2026 ट्यूनीशिया vs नीदरलैंड F कैनसस सिटी स्टेडियम
25 जून 2026 तुर्किये vs USA D लॉस एंजिल्स स्टेडियम
25 जून 2026 पैराग्वे vs ऑस्ट्रेलिया D सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम
26 जून 2026 नॉर्वे vs फ्रांस I बोस्टन स्टेडियम
26 जून 2026 सेनेगल vs इराक I टोरंटो स्टेडियम
26 जून 2026 मिस्र vs ईरान G सिएटल स्टेडियम
26 जून 2026 न्यूज़ीलैंड vs बेल्जियम G BC प्लेस, वैंकूवर
26 जून 2026 काबो वर्डे vs सऊदी अरब H ह्यूस्टन स्टेडियम
26 जून 2026 उरुग्वे vs स्पेन H एस्टाडियो ग्वाडलहारा
27 जून 2026 पनामा vs इंग्लैंड L न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम
27 जून 2026 क्रोएशिया vs घाना L फिलाडेल्फिया स्टेडियम
27 जून 2026 अल्जीरिया vs ऑस्ट्रिया J कैनसस सिटी स्टेडियम
27 जून 2026 जॉर्डन vs अर्जेंटीना J डलास स्टेडियम
27 जून 2026 कोलंबिया vs पुर्तगाल K मियामी स्टेडियम
27 जून 2026 कांगो DR vs उज़्बेकिस्तान K अटलांटा स्टेडियम

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup का असली किंग कौन? देखें टूर्मामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले 5 खिलाड़ियों की लिस्ट 

FIFA World Cup 2026 के लिए ग्रुप व टीम

ग्रुप टीमें
A चेक गणराज्य, मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया
B कनाडा, बोस्निया और हर्जेगोविना, कतर, स्विट्जरलैंड
C ब्राजील, हैती, मोरक्को, स्कॉटलैंड
D ऑस्ट्रेलिया, पराग्वे, तुर्किए, अमेरिका
E कुराकाओ, इक्वाडोर, जर्मनी, आइवरी कोस्ट
F नीदरलैंड, जापान, स्वीडन, ट्यूनीशिया
G बेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड
H केप वर्डे, सऊदी अरब, स्पेन, उरुग्वे
I फ्रांस, नॉर्वे, सेनेगल, इराक
J अल्जीरिया, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रिया, जॉर्डन
K कोलंबिया, जमैका, पुर्तगाल, उज़्बेकिस्तान
L क्रोएशिया, इंग्लैंड, घाना, पनामा

Fifa world cup 2026 india group g broadcaster schedule group stage match details

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2026 | 02:12 PM

Topics:  

  • FIFA
  • FIFA World Cup
  • Football
  • Football News
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.