फीफा महिला विश्व कप: Ary Borges की हैट्रिक से ब्राजील ने पनामा को 4-0 से हराया
- Written By: शुभम सोनडवले
Updated On:
May 28, 2024 | 05:19 PM
Photo: FIFA
एडीलेड. एरी बोर्गेस (Ary Borges) की हैट्रिक से ब्राजील (Brazil) ने फीफा महिला विश्व कप (FIFA Women’s World Cup 2023) में सोमवार को पनामा (Panama) को 4-0 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। बोर्गेस ने एडीलेड के हिंडमार्श स्टेडियम में पहले हाफ में दो गोल दागने के बाद दूसरे हाफ के 70वें मिनट में अपना तीसरा गोल दागकर हैट्रिक पूरी की।
ब्राजील के लिए एक अन्य गोल बिया जानेरेटो ने किया। इस जीत से ब्राजील ग्रुप एफ में शीर्ष पर पहुंच गया है। टूर्नामेंट में पदार्पण कर रही पनामा की टीम के पास 2007 की उपविजेता टीम के हमलों, विशेषकर बोर्गेस का कोई जवाब नहीं था।
🇧🇷 @_AryBorges shines as #BRA claim victory!#BeyondGreatness | #FIFAWWC — FIFA Women's World Cup (@FIFAWWC) July 24, 2023
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई को 147 रन पर रोका, दुबे, ग्रीन और त्यागी ने झटके 2-2 विकेट
BCCI का मेगा प्लान तैयार, दलीप ट्रॉफी से होगी घरेलू सीजन की शुरुआत, खेले जाएंगे 1700 से ज्यादा मुकाबले
श्रीलंका में गदर मचाएंगे टीम इंडिया के युवा सितारे, शेड्यूल का हुआ ऐलान, यहां देखें सभी मुकाबलों की पूरी लिस्ट
ब्राजील की दिग्गज मार्ता दूसरे हाफ में अपने छठे विश्व कप में मैदान पर उतरीं। इस 37 साल की फारवर्ड के नाम महिला विश्व कप में सर्वाधिक 17 गोल का रिकॉर्ड है। (एजेंसी)
Fifa womens world cup 2023 ary borges hat trick helps brazil beat panama 4 0
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jul 24, 2023 | 07:39 PM
