- Hindi News »
- Sports »
- Fifa Will Annouce One Billion Dollar Prize Money For Club World Cup
FIFA ने क्लब वर्ल्ड कप के लिए कर दी धन की वर्षा, विजेता टीम हो जाएगी मालामाल; मिलेगा 125 मिलियन डॉलर का इनाम
फीफा ने अमेरिका में होने वाले पहले क्लब विश्व कप के लिए 1 बिलियन डॉलर (लगभग 85.66 अरब रुपये) की पुरस्कार राशि का ऐलान किया है, जो टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों के लिए एक बड़ा मौका है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: फीफा ने अमेरिका में होने वाले पहले क्लब विश्व कप के लिए 1 बिलियन डॉलर (लगभग 85.66 अरब रुपये) की पुरस्कार राशि का ऐलान किया है, जो टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों के लिए एक बड़ा मौका है। इस राशि में से चैंपियन बनने वाली टीम को 125 मिलियन डॉलर (लगभग 10.70 अरब रुपये) तक मिल सकते हैं। यह पुरस्कार राशि टूर्नामेंट को और भी रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के लिए है।
फीफा ने यह भी बताया कि टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों को 14 जून से 13 जुलाई तक चलने वाले टूर्नामेंट में 525 मिलियन डॉलर की गारंटी फीस दी जाएगी। इसमें यूरोप की शीर्ष रैंक वाली टीम (संभवत: रियल मैड्रिड) को 38.19 मिलियन डॉलर से लेकर ओशिनिया के प्रतिनिधि ऑकलैंड सिटी को 3.58 मिलियन डॉलर तक की राशि दी जाएगी।
टूर्नामेंट में मैच जीतने पर मिलेगा अतिरिक्त इनाम
इसके अलावा टीमों को टूर्नामेंट में मैच जीतने पर अतिरिक्त पुरस्कार राशि का भी मौका मिलेगा। इस उद्देश्य के लिए फीफा ने 475 मिलियन डॉलर का प्रावधान रखा है। ग्रुप चरण के मैच जीतने पर प्रत्येक टीम को 2 मिलियन डॉलर मिलेंगे, जबकि अंतिम-16 चरण में खेलने वाली टीमों को 7.5 मिलियन डॉलर का भुगतान किया जाएगा। अगर कोई टीम न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में फाइनल जीतती है, तो उसे 40 मिलियन डॉलर का इनाम मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
एक स्विंग का किंग तो दूसरा यॉर्कर का बादशाह, भुवनेश्वर या जसप्रीत, IPL आंकड़ों में जानें कौन है असली मैच विनर?
ODI World Cup 2027: विश्व कप के लिए ICC का नया समीकरण, ये 4 टीमें रेस में निकली सबसे आगे
मेरी जिंदगी के सिर्फ 3-6 महीने बचे थे…युवराज सिंह ने कैंसर के दिनों को याद कर बताया डॉक्टर का वो खौफनाक जवाब
विराट कोहली का नाम सुनते ही गुस्सा हो गए बाबर आजम, पत्रकार ने किया था सवाल, देखें वीडियो
क्वालीफाई करने वाली टीम भी हो जाएगी मालामाल
क्लब विश्व कप में क्वालीफाई करने वाली यूरोपीय टीमों को कम से कम 12.81 मिलियन डॉलर का प्रवेश शुल्क मिलेगा। दक्षिण अमेरिका की छह टीमों को 15.21 मिलियन डॉलर का प्रवेश शुल्क मिलेगा। जबकि अफ्रीका, एशिया और उत्तरी अमेरिका (कोनकाकैफ) के क्षेत्र की टीमों को 9.55 मिलियन डॉलर का प्रवेश शुल्क मिलेगा। इसमें लियोनेल मेसी की टीम इंटर मियामी भी शामिल है।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
फीफा ने यह भी कहा कि भुगतान को खेल और वाणिज्यिक मानदंडों के आधार पर रैंकिंग द्वारा तय किया जाएगा। इस पुरस्कार राशि का उद्देश्य टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को प्रोत्साहित करना और क्लब फुटबॉल के सबसे बड़े इवेंट को और भी रोमांचक बनाना है।
Fifa will annouce one billion dollar prize money for club world cup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पहले Oracle में बड़ी छंटनी, अब इन 3 दिग्गज कंपनियों के कर्मचारियों पर मंडरा रहा खतरा; क्या है पूरी डिटेल
Apr 09, 2026 | 07:53 PMइजरायल ने 10 मिनट में तबाह किए 100 ‘आतंकी’ ठिकाने, हिज्बुल्लाह प्रमुख का भतीजा भी ढेर; लेबनान में मची तबाही
Apr 09, 2026 | 07:50 PMमुरैना में अवैध रेत ले जा रहे ट्रैक्टर ने वन विभाग के कांस्टेबल को रौंदा, मौके पर ही मौत; आरोपी हुए फरार
Apr 09, 2026 | 07:50 PMSanjay Seth का दावा तीनों राज्यों में बनेगी BJP सरकार, वोटिंग प्रतिशत से दिखा पीएम मोदी का विकास प्रभाव
Apr 09, 2026 | 07:44 PMArjun Kapoor का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, ‘अंत को स्वीकार करो’ लिखकर बढ़ाई फैंस की चिंता
Apr 09, 2026 | 07:40 PMUP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों को हुए तबादले; कई जिलों के एसएसपी बदले
Apr 09, 2026 | 07:28 PMShare Market में ब्लैक थर्सडे, 5 दिनों की तेजी के 931 अंक टूटा सेंसेक्स; निवेशकों के अरबों रुपये स्वाहा
Apr 09, 2026 | 07:20 PMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM














