ENG vs NZ 2nd T20I मैच में इंग्लैंड ने न्यूज़ीलैंड को बड़े अंतर से हराया, Jonny Bairstow क्यों बने Player of The Match जानिए
- Written By: नवभारत डेस्क
-विनय कुमार
England vs New Zealand के बीच 4 मैचों की T20I Series का दूसरा मैच इंग्लैंड ने बड़े अंतर से जीता। इस ताज़ा जीत के साथ इस सीरीज में इंग्लैंड 2-0 से बढ़त पर है।
बीते शुक्रवार, 1 सितंबर, को इंग्लैंड के Emirates Old Trafford, Manchester में रात 10:30 बजे ENG vs NZ 2nd T20I Match खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाज़ी ली। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 198 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 199 रनों का टारगेट दिया। इंग्लैंड की तरफ़ से सलामी बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) ने 60 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 86* रनों की शानदार नाबाद पारी खेली।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
एलिमिनेटर के बाद क्वालीफायर-2 में भी शतक बनाने से चूके वैभव सूर्यवंशी, RR ने GT के सामने रखा 215 रन का टारगेट
क्वालीफायर-2 के टॉस पर मचा भयंकर गदर, अंपायर के फैसले से भड़के GT के कप्तान शुभमन गिल, दोबारा करना पड़ा टॉस
वैभव सूर्यवंशी को मिला बंपर ऑफर, इस एक बड़ी डील के लिए 12 करोड़ रुपये तक देने को तैयार हुई ये बड़ी कंपनी
जीत के लिए 199 रनों के टारगेट को चेज़ करने मैदान में उतरी न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड की घातक गेंदबाज़ी के सामने ज्यादा देर नहीं टिक सकी और 13.5 ओवर में ही समूची टीम 103 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। कोई भी खिलाड़ी 50 रन के निजी स्कोर को छू नहीं पाया। और, इंग्लैंड ने सीरीज के इस दूसरे मैच को 95 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। इंग्लैंड की तरफ़ से गेंदबाज Gus Atkinson ने 2.5 ओवर में 20 रन देकर सबसे ज्यादा न्यूजीलैंड के 4 विकेट चटकाए।
इस मैच में इंग्लैंड की तरफ से 60 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 86* रनों की शानदार नाबाद पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज़ Jonny Bairstow को Player of The Match से नवाजा गया।
गौरतलब है कि इस सीरीज में इंग्लैंड की यह लगातार दूसरी जीत है। ENG vs NZ T20I Series, 2023 के Riverside Ground, Chester-le-Street के मैदान में 30 अगस्त को खेले गए पहले मैच में इंग्लैंड ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।
ENG vs NZ 2nd T20I Match, 2023 की Playing-XI
England की प्लेइंग इलेवन
Jonny Bairstow, Will Jacks, Dawid Malan, Harry Brook, Liam Livingstone, Jos Buttler (c & wk), Moeen Ali, Sam Curran, Adil Rashid, Brydon Carse, Gus Atkinson.
New Zealand की प्लेइंग इलेवन
Devon Conway, Finn Allen, Tim Seifert (wk), Glenn Phillips, Mark Chapman, Daryl Mitchell, Mitchell Santner, Adam Milne, Ish Sodhi, Tim Southee (c), Lockie Ferguson.
