FIFA World Cup: सुरक्षा कारणों से स्पोकेन वापस लौटेगी मिस्र की फुटबॉल टीम, सिएटल में रुकने का अनुरोध हुआ खारिज
FIFA World Cup 2026 Controversy: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड पर ऐतिहासिक जीत के बाद मिस्र की टीम का सिएटल में रुकने का अनुरोध सुरक्षा कारणों से खारिज हो गया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
मिस्र फुटबॉल टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
FIFA World Cup 2026 Egypt Football Team Controversy: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत के बाद मिस्र को बड़ा झटका लगा है। टीम को सिएटल में कैंप लगाने का फैसला बदलने पर मजबूर होना पड़ा है। मिस्र टीम की इस शहर में रुकने की गुजारिश को स्थानीय सुरक्षा अधिकारियों ने स्वीकार करने से मना कर दिया है।
स्पोकेन लौटेगी टीम
मिस्र की टीम अब स्पोकेन लौटेगी और वहीं से अगले मैच की तैयारी करेगी। मिस्र फुटबॉल संघ के अनुसार, टीम मैनेजर इब्राहिम हसन ने बताया कि सुरक्षा कारणों से अधिकारियों ने टीम के सिएटल में रुकने के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया। इसी वजह से पूरे दल को स्पोकेन शहर लौटना पड़ेगा।
इब्राहिम हसन ने बताया कि टीम के कोचिंग स्टाफ ने पहले योजना बनाई थी कि न्यूजीलैंड पर 3-1 की जीत के बाद खिलाड़ी वैंकूवर से सीधे सिएटल जाएंगे। इसका मकसद खिलाड़ियों को अतिरिक्त यात्रा से बचाना और 27 जून को ईरान के खिलाफ होने वाले अहम ग्रुप मैच से पहले उनकी थकान कम रखना था, ताकि टीम बेहतर तैयारी कर सके।
सम्बंधित ख़बरें
स्टेडियम में बम और हाथ में राइफल! मेसी-रोनाल्डो पर आतंकी हमले की साजिश? खुफिया रिपोर्ट लीक होने से मचा हड़कंप
IPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई सितारों की एंट्री पर संकट? 20 टेस्ट के भारी शेड्यूल ने बढ़ाई चिंता
इंग्लैंड लायंस से एंड्रयू फ्लिंटॉफ की विदाई, अब ऑस्ट्रेलिया में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी
SL vs IND: शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस, श्रीलंका XI ने 368 पर घोषित की पारी; गंभीर की मीटिंग ने बढ़ाई चिंता
Updated standings for Groups G and H 🙌#FIFAWorldCup — FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 22, 2026
इस कारण हुआ योजना में बदलाव
मूल कार्यक्रम के अनुसार भी टीम को कनाडा से स्पोकेन वापस आना था और फिर 25 जून को सिएटल रवाना होना था। हालांकि, तकनीकी स्टाफ ने खिलाड़ियों की थकान कम करने के लिए इस योजना में बदलाव करने का फैसला लिया था। अब सुरक्षा एजेंसियों के फैसले के बाद टीम को पुरानी योजना पर ही चलना पड़ेगा।
न्यूजीलैंड के खिलाफ मिस्र का प्रदर्शन शानदार रहा। पहले हाफ में 0-1 से पिछड़ने के बावजूद मिस्र ने मैच में जबरदस्त वापसी करते हुए दूसरे हाफ में तीन गोल किए और मैच को 3-1 से अपने नाम किया। मिस्र की तरफ से मुस्तफा जिको, मोहम्मद सालाह और ट्रेजेगुएट ने गोल किया।
ये भी पढ़ें: मिस्र की ऐतिहासिक जीत पर बोले कप्तान सालाह, कहा- देश के फुटबॉल इतिहास की सबसे बड़ी कामयाबी
फीफा वर्ल्ड कप में मिस्र को 92 साल 25 दिन बाद पहली जीत नसीब हुई है। मिस्र के कप्तान सालाह ने इस ऐतिहासिक जीत को देश के फुटबॉल इतिहास की सबसे बड़ी कामयाबी बताया। उन्होंने कहा कि इस जीत की खुशी को बयां करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। सालाह ने उम्मीद जताई है कि टीम अपने इस प्रदर्शन को टूर्नामेंट में आगे भी जारी रखेगी।
IANS इनपुट के साथ
