IPL 2024 से पहले KKR में हुआ बड़ा बदलाव, ‘इस’ खिलाड़ी की जगह दुष्मंथा चमीरा हुए टीम में शामिल
- Written By: मृणाल पाठक
दुष्मंथा चमीरा (PIC Credit: X)
नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के लिए इंग्लैंड (England) के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन (Gus Atkinson) के विकल्प के तौर पर सोमवार को श्रीलंका के दुष्मंथा चमीरा (Dushmantha Chameera) को टीम में शामिल किया। आईपीएल आयोजकों ने बयान में कहा कि चमीरा 50 लाख रुपये की आधार कीमत पर केकेआर से जुड़े हैं।
श्रीलंका का यह तेज गेंदबाज 2018 और 2021 सत्र में क्रमश: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का हिस्सा रह चुका है। चमीरा ने 2022 सत्र में लखनऊ सुपर जाइंट्स का प्रतिनिधित्व किया और 12 मैच में नौ विकेट चटकाए। दूसरी तरफ महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की सबसे महंगी अनकैप्ड (जिसने अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला हो) भारतीय खिलाड़ी केशवी गौतम चोट के कारण टूर्नामेंट के दूसरे सत्र से बाहर हो गई हैं।
Dushmantha Chameera has replaced Gus Atkinson in KKR squad for IPL 2024. pic.twitter.com/yb0rYqnGyW — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 19, 2024
सम्बंधित ख़बरें
लॉर्ड्स टेस्ट से पहले भारत की टेंशन बढ़ी, इंग्लैंड के सभी तेज गेंदबाज हुए फिट
देश के लिए इस दिग्गज खिलाड़ी ने ठुकरा दिए करोड़ों रुपए! IPL Auction में नहीं हुआ शामिल
भारत को टी20 विश्वकप दिलाने वाला बॉलिंग कोच मुंबई इंडियंस को दिलाएगा IPL ट्रॉफी! मेगा ऑक्शन से पहले मिली कमान
एलिट लिस्ट में शामिल हुए इंग्लैंड के ये खिलाड़ी, श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में खेली शानदार पारी
गुजरात जाइंट्स ने केशवी को दो करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। टीम ने मुंबई की सायली सथगारे को उनके विकल्प के रूप में अपने साथ जोड़ा है। सायली की रिजर्व कीमत 10 लाख रुपये थी। भारतीय ऑलराउंडर कनिका आहूजा भी चोट के कारण डब्ल्यूपीएल 2024 से बाहर हो गई हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने महाराष्ट्र की बाएं हाथ की तेज गेंदबाज श्रद्धा पोखारकर को उनके विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किया है। उन्हें 10 लाख रुपये की रिजर्व कीमत पर टीम के साथ जोड़ा गया है।
(एजेंसी)
