Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लॉर्ड्स टेस्ट से पहले भारत की टेंशन बढ़ी, इंग्लैंड के सभी तेज गेंदबाज हुए फिट

इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजी कोच जीतन पटेल ने कहा कि जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन अब पूरी तरह से फिट हो गए हैं। वो लॉर्ड्स के मुकाबले में चयन के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jul 04, 2025 | 07:50 PM

जोफ्रा आर्चर और एटकिंसन (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

बर्मिंघम: भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहली पारी में 587 रन बनाए। इंग्लैंड के गेंदबाजों की विफलता को देखते हुए टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच जीतन पटेल ने जोफ्रा आर्चर और चोटिल गेंदबाज गस एटकिंसन को लेकर अहम जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि दोनों गेंदबाज अब पूरी तरह से फिट हैं।

जीतन पटेल ने कहा कि दोनों गेंदबाज 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए चयन के विकल्पों में शामिल हो सकते हैं।भारत के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के लिए दोनों गेंदबाज़ों को टीम में शामिल किया गया था, लेकिन इंग्लैंड ने इस मुकाबले के लिए अपनी पिछली प्लेइंग इलेवन को ही बरकरार रखा। ऐसे में आर्चर और एटकिंसन को अंतिम ग्यारह में जगह नहीं मिल पाई।

जोफ्रा और एटकिंसन पूरी तरह से हुए फिट

मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद बर्मिंघम में मीडिया से बात करते हुए पटेल ने कहा कि हमारे पास कुछ खिलाड़ी वापसी कर रहे हैं। जोफ्रा ने लंच के समय जबरदस्त गेंदबाजी की, वह शानदार गेंदबाजी कर रहा है। गस भी पूरी तरह फिट है। ऐसे में हमें जल्द ही अपने तेज गेंदबाज़ों को रोटेट करने का विकल्प मिलेगा।

सम्बंधित ख़बरें

क्या इंग्लैंड टेस्ट टीम की किस्मत बदलेंगे स्टीफन फ्लेमिंग? ECB जल्द कर सकता है बड़ा ऐलान

ENG Vs IND: 141 रन ठोक बेन डकेट ने मचाया तहलका, इंग्लैंड ने भारत के सामने रखा 388 रन का लक्ष्य

कौन हैं साकिब महमूद? दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने क्यों दिया मौका, 8 फोटो में जानिए उनके करियर की कहानी

FIFA World Cup के सेमीफाइनल में हार का बदला? अर्जेंटीना का दावा- मैच हारने के बाद ब्रिटेन ने की सैन्य घुसपैठ

2021 के बाद आर्चर खेलेंगे अपना पहला मुकाबला

आर्चर ने हाल ही में चार साल के अंतराल के बाद रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी की। उन्होंने चेस्टर-ले-स्ट्रीट में ससेक्स की ओर से डरहम के खिलाफ चार दिवसीय मुकाबला खेला, जिसमें उन्होंने 18 ओवर में 32 रन देकर एक विकेट लिया और बल्लेबाज़ी में भी 31 रनों की अहम पारी खेली। आर्चर ने 2023 विश्व कप से पहले इंग्लैंड के लिए वनडे और टी20 मैचों में वापसी की थी, लेकिन लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट से दूर रहे हैं। उनकी वापसी इंग्लैंड की तेज़ गेंदबाज़ी में नई जान फूंक सकती है।

कोहली ने टेस्ट में अकेले संभाला था भारत को, अब इन खिलाड़ियों पर है जिम्मेदारी

पटेल ने इंग्लैंड के मौजूदा गेंदबाज़ ब्रायडन कार्स के प्रदर्शन पर भी टिप्पणी की। कार्स ने इस टेस्ट की पहली पारी में 24 ओवर में 83 रन देकर सिर्फ एक विकेट लिया। पटेल ने कहा कि ब्रायडन के लिए ये दो टेस्ट चुनौतीपूर्ण रहे हैं। सौभाग्य से, हमें पहले और दूसरे टेस्ट के बीच अच्छा ब्रेक मिला। लेकिन यही तेज गेंदबाज़ी यूनिट की ताकत होती है, आप खिलाड़ियों को रोटेट कर सकते हैं।

England coach gives update on jofra archer and gus atkinson

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2025 | 07:49 PM

Topics:  

  • England
  • England Cricket Team
  • Gus Atkinson
  • Jofra Archer
  • Lord's Cricket Ground

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.