भारत को टी20 विश्वकप दिलाने वाला बॉलिंग कोच मुंबई इंडियंस को दिलाएगा IPL ट्रॉफी! मेगा ऑक्शन से पहले मिली कमान
भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का चैंपियन बनाने के बाद अब पारस म्हाम्ब्रे आईपीएल में धमाल मचाने के तैयार हैं। वह मुंबई को आईपीएल की छठी ट्रॉफी दिलाने में मदद करने वाले हैं। टीम के गेंदबाजी कोच बनकर वह टीम की बॉलिंग यूनिट को मजबूत करेंगे।
- Written By: मृणाल पाठक
पारस म्हाम्ब्रे (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: आईपीएल 2025 से पहले इस साल के अंत मेगा ऑक्शन होने वाला है। जिसमें टीमें बड़े-बड़े खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश में रहेगी। हालांकि इससे पहले कई बड़ी टीमों ने अपने कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया है। इसी बीच अब खबर है कि मुंबई इंडियंस ने भी पारस म्हाम्ब्रे को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।
भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का चैंपियन बनाने के बाद अब पारस म्हाम्ब्रे आईपीएल में धमाल मचाने के तैयार हैं। वह मुंबई को आईपीएल की छठी ट्रॉफी दिलाने में मदद करने वाले हैं। टीम के गेंदबाजी कोच बनकर वह टीम की बॉलिंग यूनिट को मजबूत करेंगे। हालांकि पारस म्हाम्ब्रे के गेंदबाजी कोच बनने का मुंबई ने आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में इसे लेकर दावा किया गया है।
PARAS MHAMBREY IN MI FAMILY…!!!! – Paras Mhambrey is set to join Mumbai Indians as bowling coach in IPL 2025. (Cricbuzz). pic.twitter.com/MbCYwzYwwj — Tanuj Singh (@ImTanujSingh) October 13, 2024
सम्बंधित ख़बरें
सूर्यकुमार यादव के ‘T60 Life’ ट्वीट से सोशल मीडिया पर मचा तहलका, नए सफर की शुरुआत कर फैंस को दिया बड़ा सस्पेंस
IPL 2027 में इन चार टीमों के बदल जाएंगे कप्तान, इस क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी, तिलक वर्मा को मिलेगी MI की कमान!
MI को हराकर IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली अंतिम टीम बनी राजस्थान, वानखेड़े में 30 रनों से जीता मुकाबला
RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, मुंबई के सामने जीत के लिए रखा 206 रन का टारगेट
जानकारी के लिए बता दें कि 2008 में जब आईपीएल शुरू हुआ था, जब मुंबई इंडियंस के सेटअप में पारस म्हाम्ब्रे भी शामिल थे। वह उस समय टीम का हिस्सा हुआ करते थे। इसके अलावा वह 2020 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कोच थे।
ऐसे में पारस म्हाम्ब्रे की एक बार फिर घर वापसी हुई है। मुंबई में वह दोबारा शामिल हुए हैं। इस समय वह गेंदबाजी कोच के तौर पर टीम का हिस्सा बने हैं। आईपीएल 2025 में पारस म्हाम्ब्रे के अंडर मुंबई के गेंदबाज धमाल मचा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- सेल्फलेस से ‘Selfish’ बने सूर्यकुमार यादव! संजू सैमसन ने इंटरव्यू में किया खुलासा
ज्ञात हो कि 2024 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर हार्दिक पांड्या को सौंप दी गई थी। लेकिन पांड्या की कप्तानी में मुंबई का खेल काफी खराब रहा। हालांकि अब ऐसा माना जा रहा है कि इस बार रोहित शर्मा मुंबई का दामन छोड़ किसी और टीम में शामिल हो सकते हैं और मुंबई हार्दिक को कप्तानी से हटा भी सकता है। ऐसे में देखने लायक होगा कि टीम क्या फैसला लेती है।
