बजरंग बली के भक्त हैं ध्रुव जुरेल, रांची टेस्ट में बने थे टीम इंडिया के तारणहार
सीरीज का 5वां मैच 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मैच में भी ध्रुव जुरेल से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
- Written By: मृणाल पाठक
ध्रुव जुरेल
नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट (Ranchi Test) में टीम इंडिया (team India) ने जीत दर्ज कर सीरीज अपने कब्जे में ले लिया है। चौथे टेस्ट (IND vs ENG 4th Test) में टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने शानदार बल्लेबाजी की। उनकी सूझबूझ के साथ की गई बल्लेबाजी की वजह से वह टीम इंडिया के रक्षक बने। जिसके बाद अब पता चला है कि वह संकटमोचक हनुमान जी (Hanuman Ji) की उपासना करते हैं।
करगिल वार के हीरो आर्मी मैन के इस बेटे ध्रुव जुरेल को चौथे टेस्ट की पहली पारी में 90 और दूसरी पारी में नाबाद 39 रनों के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ध्रुव ने एक्स यानी ट्विटर पर इस सफलता के बाद लिखा- जय बजरंग बली। अब यह ट्वीट फैंस के बीच वायरल हो रहा है।
#jaibajrangbali 🙏❤️ — Dhruv Jurel (@dhruvjurel21) February 27, 2024
सम्बंधित ख़बरें
तय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
IND vs ENG: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
इससे साफ़ पता चलता है कि वह बजरंग बली के भक्त हैं। साथ ही उनके इस ट्वीट को देखकर लोग उन्हें टीम इंडिया का संकटमोचक भी कहने लगे हैं। जिन्होंने भारत को मुश्किल से बाहर निकालकर जीत दिलाई। साथ ही ध्रुव जुरेल ने कहा, “मैं बजरंगबली जी का बहुत बड़ा भक्त हूं। मैं हर सुबह लूप पर श्री हनुमान चालीसा बजाता हूं।”
https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1762786753503514762
जानकारी के लिए दें कि सीरीज का 5वां मैच 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मैच में भी ध्रुव जुरेल से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। अगर वह अपनी फॉर्म बरकरार रख पाते हैं तो उनकी टीम इंडिया में जगह पक्की हो जाएगी। हालांकि, ऋषभ पंत भी फिटनेस 100% पाने के करीब हैं, ऐसे में उनके आने के बाद ध्रुव जुरेल के लिए टीम इंडिया में बने रहना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
