Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सामने आईं दीपक चाहर और जाया भारद्वाज की मेहंदी की फोटोज, आज बंधेंगे शादी के बंधन में- देखें तस्वीरें

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: May 28, 2024 | 11:00 AM

PIC: Twitter

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar Wedding) आज यानी 1 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वह आज ही के दिन आगरा में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज (Jaya Bhardwaj) से शादी करने वाले हैं। इन दोनों की शादी फतेहाबाद रोड स्थित जेपी पैलेस में होगी। ऐसे में मंगलवार को इनकी मेहंदी की रस्म और संगीत (Deepak Chahar and Jaya Mehndi Photos) समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। (All Pic Credit: Twitter)

सम्बंधित ख़बरें

‘युवा पीढ़ी पुरानी बातों को…’, Sunil Gavaskar ने आयुष म्हात्रे की तारीफ में पढ़े कसीदे

IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स ने मारी लंबी छलांग, चेन्नई को हराकर टॉप पर पहुंची अय्यर की टीम

IPL 2026: लगातार दूसरा मैच जीतने के बाद श्रेयस अय्यर पर मंडरा रहा बैन का खतरा, पूरी टीम पर लगाया गया जुर्माना

IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने चेपॉक का किला किया ध्वस्त, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से रौंदा

दीपक चाहर और जाया मेहंदी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरों में दोनों बेहद ही शानदार नज़र आ रहे हैं। कपल ने फंक्शन में देसी स्टाइल के कपड़े पहन रखे थे। उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

वहीं आज यानी बुधवार हल्दी की रस्म भी शुरू हुई है। जबकि आज ही रात में नौ बजे विवाह समारोह शुरू होगा। शादी समारोह में दीपक चाहर और जया के परिवार के लोगों के अलावा कुछ करीबी दोस्त शामिल रहेंगे।

खबर मिली है कि, दीपक की शादी में मेहमानों के लिए अलग-अलग डिश रखे गए हैं। इसमें ब्रज, अवधी, मुगलई, पंजाबी, साउथ इंडियन व्यंजनों के साथ थाई और इटेलियन खाना भी रहेगा। जबकि आगरा की प्रसिद्ध चाट का स्टॉल भी मौजूद रहेगा। वहीं गोलगप्पे, दही भल्ला, चाट पापड़ी, कुल्फी, पावभाजी शामिल रहेंगे। मीठे में हाथरस की प्रसिद्ध रबड़ी रहेगी।

दीपक की बारात होटल परिसर में शाम सात बजे के करीब शुरू होगी। उनकी बारात के लिए शहर का प्रसिद्ध सुधीर बैंड बुक किया गया है।

दीपक की शादी में कई बड़े क्रिकेटर्स के आने की भी सम्भावना जताई जा रही है। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी भी शामिल है। हालांकि, चोट की वजह से दीपक इस साल आईपीएल में नज़र नहीं आए थे।

दीपक चाहर की गर्लफ्रेंड और होने वाली पत्नी जया भारद्वाज बारहखंबा की रहने वाली हैं। वह बिग बॉस-5 (साल-2011) में प्रतिभागी रहे अभिनेता सिद्धार्थ भारद्वाज की बहन हैं।

जया ने MBA किया है और वह एक टेलीकॉम कंपनी में डिजिटल प्लेटफार्म हेड हैं। दीपक की बहन मालती ने इन दिनों की मुलाकात करवाई थी। दीपक की बहन मालती चाहर एक्ट्रेस और मॉडल हैं।

दीपक चाहर ने पिछले साल 7 अक्टूबर को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में जाया से प्यार का इज़हार किया था। उन्होंने स्टेडियम में बैठी अपनी गर्लफ्रेंड जया के पास जाकर घुटने पर बैठकर उन्हें शादी के लिए प्रपोज़ किया था।

बता दें कि, दीपक चाहर को चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL मेगा ऑक्शन 2022 में 14 करोड़ में खरीदा था। हालांकि, चोट के चलते इस साल वह आईपीएल में एक भी मुकाबला खेल नहीं पाए। दीपक को फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान चोट लगी थी।

Deepak chahar wedding photos of mehndi of deepak chahar and jaya bhardwaj viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2022 | 01:09 PM

Topics:  

  • Chennai Super Kings
  • Cricket News
  • Indian Cricket Team
  • Sports

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.