Dale Steyn ने खोला CSK की जीत का राज, इस खिलाड़ी को बताया टीम का टर्निंग पॉइंट
Dale Steyn ने संजू सैमसन के शतक को चेन्नई सुपर किंग्स के प्रदर्शन में सुधार का टर्निंग पॉइंट बताया। CSK ने लगातार दो जीत के साथ वापसी की है। अब चेन्नई की टीम 8वें पायदान पर पहुंच गई है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
संजू सैमसन (फोटो-सोशल मीडिया)
Dale Steyn on Sanju Samson: आईपीएल 2026 की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स के लिए निराशाजनक रही थी। टीम को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। लगातार तीन हार के बाद सीएसके के प्रदर्शन में सुधार आया है। टीम ने सीजन का अपना चौथा और पांचवां मुकाबला जीता है और अंकतालिका में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और मुंबई इंडियंस (एमआई) से ऊपर चली गई है।
सीएसके के प्रदर्शन में हुए इस सुधार का श्रेय दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लगाए गए शतक को दिया है। संजू सैमसन अब धीरे-धीरे लय में नजर आ रहा है।
संजू सैमसन को लेकर डेल स्टेन ने क्या कहा?
जियोहॉटस्टार के ‘गूगल सर्च एआई मोड मैच सेंटर लाइव’ पर स्टेन ने कहा कि सीएसके में आया यह बदलाव संजू सैमसन के लगाए शतक के साथ शुरू हुआ था। सैमसन का शतक आता है, ओवरटन को कुछ विकेट मिलते हैं, और टीम जीत जाती है। यहां से टीम के सकारात्मक बदलाव आए। आईपीएल मैच जीतना सच में मुश्किल है।
सम्बंधित ख़बरें
हैदराबाद में अभिषेक शर्मा का धमाकेदार शतक, दिल्ली के खिलाफ अकेले दम पर पलट दिया मैच, 47 रन से मुकाबला जीता SRH
IPL 2026: जीत के बाद मुंबई इंडियंस की खुली किस्मत! टीम में लौटा सबसे बड़ा मैच विनर
SRH vs DC: अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, सनराइजर्स ने दिल्ली को जीत के लिए दिया 243 रन का विशाल लक्ष्य
Abhishek Sharma ने DC के खिलाफ ठोका तूफानी शतक, विराट कोहली की बराबरी तो रोहित शर्मा का तोड़ा रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, Rohit Sharma हुए बाहर!
कभी-कभी आसान जीत मिलती है, तो कभी-कभी जीती हुई बाजी हम हार जाते हैं। इसलिए एक बार जब आप एक मैच जीतते हैं, तो टीम के अंदर आत्मविश्वास बढ़ जाता है। आप खुद को ऐसी चीजें करते हुए पाते हैं जो तीन दिन पहले आप करने में सक्षम नहीं थे। इसलिए सैमसन निश्चित रूप से इसे लीड कर रहे हैं। गायकवाड़ भी अच्छा करेंगे, वह एक शानदार बल्लेबाज हैं।”
लगातार तीन हार के बाद मिली दो जीत
लगातार तीन हार के बाद सीएसके का सीजन का चौथा मैच घरेलू मैदान चेपॉक स्टेडियम में था। इस मैच में सीएसके के लिए जीत जरूरी थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 212 रन बनाए थे। सैमसन ने 56 गेंदों पर 4 छक्कों और 15 चौकों की मदद से नाबाद 115 रन की पारी खेली थी। सीएसके ने मैच 23 रन से जीता था। इसके बाद सीएसके ने मंगलवार को चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में केकेआर को 32 रन से हराया। इस मैच में भी सैमसन ने 32 गेंदों पर 48 रन बनाए थे। सैमसन की पारी से चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे में एक अलग ऊर्जा आ गई है।
