-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Csk Bowling Coach Eric Simons Reveals Secret Behind Delhi Capitals Win
‘हारते-हारते थक चुके थे…’, CSK की पहली जीत के बाद गेंदबाजी कोच ने किया बड़ा खुलासा
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Eric Simons: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 में पहली जीत हासिल कर ली है। इस जीत के बाद टीम के गेंदबाजी कोच ने एरिक सिमंस ने खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति और टीम के माहौल को लकर खुलकर बात की है।

चेन्नई सुपर किंग्स (फोटो-सोशल मीडिया)
CSK Bowling Coach Eric Simons: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराकर पहली जीत दर्ज की। चेन्नई को तीन मैचों के बाद पहली जीत मिली है। इस जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस ने खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति और टीम के माहौल को लकर खुलकर बात की है। लगातार तीन हार झेलने के बावजूद टीम का मनोबल पूरी तरह नहीं टूटा था, लेकिन सिमंस ने स्वीकार किया कि खिलाड़ी “हारते-हारते थक चुके थे।”
पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरकार वापसी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराकर इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस जीत ने न सिर्फ अंक तालिका में टीम का खाता खोला, बल्कि ड्रेसिंग रूम के माहौल में भी नई ऊर्जा भर दी। सिमंस ने मैच के बाद कहा कि खिलाड़ी इस जीत के लिए बेहद बेताब थे और लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे।
Eric Simons ने टीम के माहौल का भी किया जिक्र
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भले ही नतीजे टीम के पक्ष में नहीं आ रहे थे, लेकिन अंदरूनी माहौल कभी नकारात्मक नहीं हुआ। खासकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच के बाद लोगों को लगा कि टीम काफी पीछे है, लेकिन खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को ऐसा कभी महसूस नहीं हुआ। सिमंस के अनुसार, इस टूर्नामेंट में लय हासिल करना और सकारात्मक मानसिकता बनाए रखना बेहद जरूरी होता है।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा बदलाव! फ्लेमिंग के बाद अब इन कोचों की भी हो सकती है छुट्टी
5 IPL ट्रॉफियां और 18 साल का सफर… चेन्नई सुपर किंग्स से अलग हुए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग, फैंस को लगा झटका
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
‘3 साल तक रखा शाररिक संबंध और शादी का झूठा वादा…’, DC के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
Eric Simons ने फील्डिंग को भी बताया अहम
सिमंस ने टीम की फील्डिंग को भी अहम बताया। उन्होंने कहा कि कई बार छोटी-छोटी चीजें मैच का रुख बदल देती हैं। सरफराज खान द्वारा लिया गया शानदार कैच इसका बेहतरीन उदाहरण था, जिसने पूरी टीम का मनोबल बढ़ा दिया। उनके मुताबिक, फील्डिंग ही अक्सर टीम का मूड और ऊर्जा तय करती है।
मुकाबले का हाल
इस मुकाबले में बल्लेबाजी की बात करें तो संजू सैमसन ने 56 गेंदों में नाबाद 115 रन की शानदार पारी खेली, जबकि आयुष म्हात्रे ने 59 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। सीएसके ने 212 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद गेंदबाजी में जेमी ओवरटन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 रन देकर 4 विकेट झटके और दिल्ली की टीम को 189 रन पर समेट दिया।
यह भी पढ़ें: Gurjapneet Singh ने रचा इतिहास, IPL डेब्यू में ऐसा कारनामा करने वाले 17वें खिलाड़ी बने
सिमंस ने सैमसन की खास तौर पर तारीफ करते हुए उनकी तुलना एमएस धोनी से की। उन्होंने कहा कि धोनी की तरह सैमसन भी बेहद शांत स्वभाव के खिलाड़ी हैं और खेल को गहराई से समझते हैं। सिमंस के अनुसार, उन्होंने सैमसन को कभी दबाव में घबराते हुए नहीं देखा, जो एक बड़े खिलाड़ी की पहचान होती है। यह जीत चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सिर्फ दो अंक ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और नई शुरुआत का संकेत भी है।
Csk bowling coach eric simons reveals secret behind delhi capitals win
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया साफ इनकार, पटना हाई कोर्ट जाने को कहा
Jul 15, 2026 | 02:13 PMनागपुर NH-44 पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत; वन विभाग ने शुरू की जांच
Jul 15, 2026 | 02:13 PMIRCTC New Website: आज लॉन्च हो सकती है रेलवे की नई वेबसाइट, तत्काल बुकिंग की झंझट खत्म; जानें क्या कुछ बदलेगा
Jul 15, 2026 | 02:12 PM‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PMUK Ram Mandir: ब्रिटेन में 40 साल पुराने राम मंदिर पर संकट, यूके इस्लामिक मिशन को दी गई जमीन
Jul 15, 2026 | 02:09 PMमहाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला में बड़ा खुलासा, आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से महज 8 हजार रुपये बिका था प्रश्नपत्र
Jul 15, 2026 | 02:09 PMसावधान! दूध में शैंपू और केमिकल की मिलावट, पुणे में FDA के छापे में पकड़ा गया 2 करोड़ का नकली दूध
Jul 15, 2026 | 02:07 PMवीडियो गैलरी

टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM














