आज होगा भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच, जानें कब-कहां-कैसे देख सकते है लाइव स्ट्रीमिंग
- Written By: काजल चोपड़े
Updated On:
May 28, 2024 | 05:50 PM
नयी दिल्ली: बर्मिंघम में 22 वें कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2022) में भारतीय महिला टीम ने कमाल कर दिखाया है। आज कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत और इंग्लैंड (India Women vs England Women Semi Final) के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाने वाला है। भारत ने ग्रुप ए में तीन में से दो मैच जीतकर नॉकआउट स्टेज में कदम रखा है।
वहीं, अब हरमनप्रीत एंड कंपनी मेजबान टीम को हराकर इतिहास रचना चाहेगी। अगर टीम इंडिया आज का मैच जीत जाती है, तो भारत के नाम सिल्वर मेडल कन्फर्म हो जाएगा।
बता दें कि, भारत को अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से शिकस्त मिली थी। इसके बाद भारत ने जबरदस्त वापसी करते हुए पहले पाकिस्तान और फिर बारबाडोस को हराया। दूसरी तरफ इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका तीनों को मात दी।
सम्बंधित ख़बरें
इंग्लैंड के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला, जीत से पक्की होगी सेमीफाइनल की राह, ऐसी होगी प्लेइंग XI?
इंग्लैंड ने दूसरे मुकाबले में भारत को हराया, वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास
मंधाना-रावल की सलामी जोड़ी ने मचाया धमाल, वनडे क्रिकेट में रच दिया इतिहास
दीप्ति शर्मा और स्नेह राणा का जलवा, पहले वनडे में भारत ने इंग्लैंड को चटाई धूल
जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं मैच
- कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच का सेमीफाइनल मैच?
-भारत और इंग्लैंड के बीच का सेमीफाइनल मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। - कब शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच का सेमीफाइनल मैच?
-भारत और इंग्लैंड के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स का सेमीफाइनल मैच दिन में 3:30 बजे खेला जाएगा। - भारत और इंग्लैंड के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स का सेमीफाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट?
-भारत और इंग्लैंड के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स का सेमीफाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी नेटवर्क के चैनल पर होगा। - भारत और इंग्लैंड के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स का सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
-भारत और इंग्लैंड के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स के सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर होगी।
Cwg 2022 indian women team probable playing xi vs england women commonwealth games 2022 1st semi final
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Aug 06, 2022 | 09:44 AM
