टी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
Harmanpreet kaur Record: हरमनप्रीत कौर ने महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 रन पूरे कर इतिहास रच दिया। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की तीसरी महिला बल्लेबाज बन गई हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
हरमनप्रीत कौर (फोटो- सोशल मीडिया)
Harmanpreet Kaur 4000 T20I Runs: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ ली है। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मुकाबले के दौरान उन्होंने महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 रन पूरे कर इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि तक पहुंचने वाली वह दुनिया की तीसरी महिला बल्लेबाज बन गई हैं।
खास क्लब में हुई एंट्री
हरमनप्रीत ने यह मुकाम अपने 196वें टी20 इंटरनेशनल मैच में हासिल किया। उनसे पहले केवल न्यूजीलैंड की अनुभवी बल्लेबाज सूजी बेट्स और भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ही इस आंकड़े को छू सकी थीं। भारतीय कप्तान का नाम अब महिला टी20 क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाजों की सूची में और मजबूती से दर्ज हो गया है।
सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में हरमनप्रीत फिलहाल तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। उनके नाम अब 4000 से अधिक रन दर्ज हो चुके हैं।
इस सूची में शीर्ष स्थान पर न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स हैं, जिन्होंने 4700 से ज्यादा रन बनाए हैं। दूसरे स्थान पर भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना हैं, जिनके नाम 4300 से अधिक रन दर्ज हैं। हरमनप्रीत ने इस उपलब्धि के साथ खुद को महिला क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों की श्रेणी में शामिल कर लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
पहली T20 सीरीज जीतकर गदगद हुए श्रेयस अय्यर, ईशान-तिलक की बल्लेबाजी को बताया जीत की कुंजी बोले- निडर खेल और…
भारत की जीत के बीच आई चिंता की खबर, तीसरे T20 से पहले बदलेगी प्लेइंग XI? श्रेयस अय्यर ने दिए बदलाव के संकेत
सूर्यवंशी-अभिषेक फ्लॉप…ईशान-तिलक वर्मा ने संभाली कमान, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रन का टारगेट
ZIM vs IND 2nd T20I: हरारे की बल्लेबाजी पिच पर फिर बरसेंगे रन? जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग टीम
पहले मुकाबले में नहीं खेली थीं हरमन
इंग्लैंड के खिलाफ जारी श्रृंखला के पहले मैच में हरमनप्रीत कौर को आराम दिया गया था। उनकी अनुपस्थिति में टीम की कमान स्मृति मंधाना ने संभाली थी। उस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की थी। दूसरे मैच में वापसी करने वाली हरमनप्रीत ने उपयोगी 28 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। हालांकि व्यक्तिगत उपलब्धि के लिहाज से यह मुकाबला उनके लिए बेहद यादगार बन गया।
ये भी पढ़ें: खिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
दूसरे टी20 में इंग्लैंड की वापसी
श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 168 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए नौ विकेट पर 142 रन ही बना सकी और उसे 26 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में 1-1 की बराबरी कर ली है। अब दोनों टीमों के बीच निर्णायक मुकाबला 2 जून को टॉन्टन के कूपर एसोसिएट्स काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा, जहां सीरीज विजेता का फैसला होगा।
