Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लगातार इतिहास रच रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, फुटबॉल मैदान के बाद अब सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

पुर्तगाल के गोल स्कोरिंग मशीन विश्व प्रसिद्ध फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो दिन पर दिन नया इतिहास रचते हुए नज़र आ रहे है। फुटबॉल के मैदान में रिकॉर्ड बनाने के बाद अब क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इस बार सोशल मीडिया पर नया कारनामा कर दिखाया है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Sep 14, 2024 | 08:20 AM

क्रिस्टियानो रोनाल्डो (सौजन्य-एक्स @Cristiano)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: बहुत कम ही लोग होते है, जो रियल लाइफ के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी फैंस के दिलों में छाए रहते है। जिनमें से एक बन चुके है मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो। इनके रियल लाइफ में तो बेहद मशहूर और करोड़ों की तादात में फैन फॉलॉविंग तो है ही जो अब सोशल मीडिया पर भी दिखाई दे रही है।

पुर्तगाल के गोल स्कोरिंग मशीन क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सभी प्लेटफॉर्म पर 1 बिलियन सोशल मीडिया फॉलोअर्स की उपलब्धि हासिल करके एक अनोखा कारनामा कर दिखाया है। जहां सोशल मीडिया के हर फेमस प्लेटफॉर्म पर चाहे वो कोई भी हो कुछ भी उनसे अछूता नहीं रहा।

एक दिन में 10 मिलियन फॉलोवर

इंस्टाग्राम पर रोनाल्डो के 638 मिलियन, फेसबुक पर 170 मिलियन और एक्स पर 113 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अल-नासर के कप्तान ने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया और सबसे तेज 10 मिलियन सब्सक्राइबर हासिल करने का रिकॉर्ड तोड़ा।

रोनाल्डो ने हैम्स्टर कोम्बैट को पछाड़कर रिकॉर्ड तोड़ा। हैम्स्टर को 10 मिलियन का आंकड़ा छूने में सात दिन लगे, जबकि रोनाल्डो ने इसे एक दिन में ही हासिल कर लिया।

रोनाल्डो ने मनाया जश्न

रोनाल्डो ने एक्स पर लिखा, “हमने इतिहास रच दिया है — 1 बिलियन फॉलोअर्स! यह सिर्फ़ एक संख्या नहीं है – यह खेल और उससे परे हमारे साझा जुनून, प्रेरणा और प्यार का प्रमाण है। मदीरा की गलियों से लेकर दुनिया के सबसे बड़े मंचों तक, मैंने हमेशा अपने परिवार और आपके लिए खेला है, और अब हम में से 1 बिलियन लोग एक साथ खड़े हैं।”

We’ve made history — 1 BILLION followers! This is more than just a number – it’s a testament to our shared passion, drive, and love for the game and beyond. From the streets of Madeira to the biggest stages in the world, I’ve always played for my family and for you, and now 1… pic.twitter.com/kZKo803rJo — Cristiano Ronaldo (@Cristiano) September 12, 2024

उन्होंने आगे लिखा, “आप हर कदम पर मेरे साथ रहे हैं, सभी उतार-चढ़ावों के दौरान। यह सफर हमारा सफर है, और साथ मिलकर हमने दिखाया है कि हम जो हासिल कर सकते हैं उसकी कोई सीमा नहीं है। मुझ पर विश्वास करने, आपके समर्थन के लिए और मेरे जीवन का हिस्सा बनने के लिए आपका धन्यवाद। सबसे अच्छा अभी आना बाकी है, और हम आगे बढ़ते रहेंगे, जीतते रहेंगे और साथ मिलकर इतिहास बनाते रहेंगे।”

यह भी पढ़ें- Diamond League: 3000 मीटर स्टीपलचेज में अविनाश साबले नहीं दिखा पाए कमाल, अमोस ने चैंपियन को हराया

900 गोल कर रचा इतिहास

पांच बार बैलन डी’ओर जीतने वाले रोनाल्डो ने हाल ही में इतिहास रचा और क्रोएशिया के खिलाफ पुर्तगाल के यूईएफए नेशंस लीग मैच के दौरान एक और उपलब्धि हासिल की। ​​वह 900 करियर गोल करने वाले पहले पुरुष फुटबॉल खिलाड़ी बन गए। पुर्तगाली फॉरवर्ड ने मैच के 34वें मिनट में क्रोएशिया के खिलाफ गोल करके रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया।

नूनो मेंडेस ने एक बेहतरीन क्रॉस लगाया, जिसे रोनाल्डो ने बहुत करीब से गोल करके क्रोएशियाई गोलकीपर लिवाकोविक के पास पहुंचा दिया। 39 वर्षीय खिलाड़ी के गोल ने पुर्तगाल को अपनी बढ़त दोगुनी करने और मैच जीतने में भी मदद की।

यह भी पढ़ें- हरियाणा चुनाव में अब दांव पेश करने उतरेंगे ये चार दांवेदार, सभी बड़ी पार्टियों ने उतारे अपने खिलाड़ी

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Cristiano ronaldo made record celebrates after reaching 1 billion social media followers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 14, 2024 | 08:18 AM

Topics:  

  • Cristiano Ronaldo records

सम्बंधित ख़बरें

1

जियो हो बिहार के लाला…Ronaldo से हो रही बिहारी युवक की तुलना, Video देखकर बन जाएंगे फैन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.