Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, ये कारनामा कर दिखाने वाले पहले खिलाड़ी बने

फुटबॉल जगत के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अब एक और कारनामा कर दिखाया है और ऐसा करने वाले वे पहले खिलाड़ी भी बन गए है। पांच बार बैलन डी'ओर जीतने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने क्रोएशिया के खिलाफ पुर्तगाल के यूईएफए नेशंस लीग मैच के दौरान एक और शानदार उपलब्धि हासिल कर ली है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Sep 06, 2024 | 10:48 AM

क्रिस्टियानो रोनाल्डो (सौजन्य-एक्स @brfootball)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: फुटबॉल जगत के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अब एक और कारनामा कर दिखाया है और ऐसा करने वाले वे पहले खिलाड़ी भी बन गए है। पांच बार बैलन डी’ओर जीतने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने क्रोएशिया के खिलाफ पुर्तगाल के यूईएफए नेशंस लीग मैच के दौरान एक और शानदार उपलब्धि हासिल कर ली है। इस दौरान क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने पूरे करियर में 900 गोल करने वाले पहले पुरुष फुटबॉल खिलाड़ी बन गए है।

पुर्तगाली सुपरस्टार ने मैच के 34वें मिनट में क्रोएशिया के खिलाफ गोल करके रिकॉर्ड पर अपना नाम दर्ज कराया। नूनो मेंडेस ने एक बेहतरीन क्रॉस लगाया, जिसे रोनाल्डो ने क्रोएशियाई गोलकीपर लिवाकोविक के पास से गोल में पहुंचाकर गोल कर दिया। 39 वर्षीय रोनाल्डो के इस गोल ने पुर्तगाल को अपनी बढ़त दोगुनी करने और मैच जीतने में भी मदद की।

स्पोर्टिंग सीपी से करियर की शुरुआत

हाल ही में संपन्न यूरो कप में अपने निराशाजनक प्रदर्शन के बाद फुटबॉल पंडितों ने रोनाल्डो की आलोचना की थी, जहां वह टूर्नामेंट में पांच मैच खेलने के बाद भी एक भी गोल नहीं कर पाए थे।

सम्बंधित ख़बरें

जियो हो बिहार के लाला…Ronaldo से हो रही बिहारी युवक की तुलना, Video देखकर बन जाएंगे फैन

लगातार इतिहास रच रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, फुटबॉल मैदान के बाद अब सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

रोनाल्डो के शानदार करियर की शुरुआत स्पोर्टिंग सीपी से हुई, जिसके साथ उन्होंने 28 मैच खेलने के बाद चार गोल किए। 2003 में, मैनचेस्टर यूनाइटेड के दिग्गज मैनेजर सर एलेक्स फर्ग्यूसन उन्हें इंग्लैंड ले आए। उन्होंने मैनचेस्टर स्थित क्लब में छह साल बिताए और 145 गोल किए।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास

क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने पूरे करियर में 900 गोल करने वाले पहले पुरुष फुटबॉल खिलाड़ी बन गए है।

Cristiano Ronaldo. 900 career goals 🤯#NationsLeague pic.twitter.com/5WFKOfvXkC — UEFA EURO 2024 (@EURO2024) September 5, 2024

 

2009 में रियल मेड्रिड ने लाया नया मोड़

पुर्तगाल के कप्तान के करियर ने 2009 में रियल मैड्रिड में शामिल होने पर एक बड़ा मोड़ लिया। रोनाल्डो ने लॉस ब्लैंकोस के साथ गोल करने की मशीन के रूप में काम किया और उनके साथ चार यूईएफए चैंपियंस लीग, तीन फीफा क्लब विश्व कप, दो ला लीगा और कई अन्य प्रमुख ट्रॉफियां जीतीं।

यह भी पढ़ें- बाबर आजम को टीम से बाहर करने की सोचना भी मत, बासित अली ने PCB को चेताया, देंखे वीडियो

रोनाल्डो ने रियल मैड्रिड के साथ अपने नौ साल के कार्यकाल के दौरान 450 गोल किए और लॉस ब्लैंकोस के सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी का मुकाम भी हासिल किया।

वह 2018 में ट्यूरिन स्थित क्लब जुवेंटस में शामिल हुए और उनके लिए 101 गोल किए। जुवेंटस के साथ चार साल बिताने के बाद, रोनाल्डो अपने बचपन के क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड में वापस आ गए और अल नासर में जाने से पहले प्रीमियर लीग में दो साल बिताए।

फीफा के अलावा जीते सभी बड़े खिताब

उन्होंने रेड डेविल्स के साथ अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान 29 गोल किए। रोनाल्डो 2022 में अल नासर में शामिल हुए और अब तक 74 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने अपने मौजूदा क्लब के लिए 68 गोल किए हैं। मौजूदा सऊदी प्रो लीग में, रोनाल्डो ने अल नासर के साथ दो मैच खेले हैं और दो गोल किए हैं। इस बीच, रोनाल्डो ने अपनी राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के लिए 131 गोल किए हैं।

यह भी पढ़ें- Women’s T20 World Cup: न्यूजीलैंड क्रिकेट ने किया बड़ा बदलाव

उन्हें अब तक के सबसे महान फुटबॉलरों में से एक माना जाता है। अपने शानदार करियर में उन्होंने फीफा विश्व कप के अलावा हर बड़ी ट्रॉफी हासिल की है। 39 साल की उम्र पार करने के बाद भी, पुर्तगाली स्टार अभी भी अपने क्लब और राष्ट्रीय टीम के लिए योगदान दे रहे हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Cristiano ronaldo becomes first player to score 900 career goals

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 06, 2024 | 10:46 AM

Topics:  

  • Cristiano Ronaldo records

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.