Portugal vs Ghana मुकाबले में Christiano Ronaldo ने रचा इतिहास, पेले को भी पछाड़ा, जानिए वे कब बने दुनिया के सबसे बड़े गोलबाज़
- Written By: वैष्णवी वंजारी
विनय कुमार
नई दिल्ली: गुरूवार, 24 नवंबर को Qatar FIFA World Cup, 2022 के Group-H के एक मैच में पुर्तगाल ने घाना को (Portugal vs Ghana) बड़े ही दिलचस्प और रोमांचकारी मैच में 3-2 से हरा दिया और जीत के साथ इस वर्ल्ड कप में अपनी शुरुआत की। लेकिन, इस मैच में पहला गोल दागने वाले दुनिया के सबसे बड़े गोलबाज़ क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Christiano Ronaldo) ने नया इतिहास रच दिया। रोनाल्डो ने फुटबॉल की दुनिया के भीष्म पितामह कहे जाने वाले ब्राजील के पूर्व खिलाड़ी पेले को पछाड़ दिया और नई मिसाल कायम की।
पुर्तगाल की तरफ से मैच के सेकंड हाफ में, मैच के 65वें मिनट पर फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने एक पेनल्टी शूट में बिना कोई चूक किए घाना के गोल पोस्ट में बुलेट की तेज़ी से गोल दाग दिया और गोलकीपर भौंचक्का रह गया। इस गोल के दागते ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब तक के 5 अलग-अलग सीज़न के FIFA World Cup में गोल दागने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए। इस गोल के दागते ही वे फुटबाल की दुनिया की महान हस्तियां ब्राजील के पेले और जर्मनी के यूवे सीलर और मिरोस्लाव क्लोज से आगे निकल गए। इन सभी ने 4 वर्ल्ड कप में गोल दागे थे।
सम्बंधित ख़बरें
कब फुटबॉल को अलविदा कहेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? 41 साल के दिग्गज ने बताए अपने 3 अधूरे ख्वाब
41 की उम्र में भी 25 जैसे फिट दिखते हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो, जानिए उनकी ‘सुपर डाइट’ और फिटनेस का राज
जियो हो बिहार के लाला…Ronaldo से हो रही बिहारी युवक की तुलना, Video देखकर बन जाएंगे फैन
US President ट्रंप के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया डिनर, सऊदी अरब के प्रिंस भी रहे मौजूद
अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल का इतिहास इस बात की तस्दीक करता है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Christiano Ronaldo) का घाना के खिलाफ किया गया यह गोल उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 118वां गोल था। गौरतलब है कि साल 2021 के सितंबर महीने में आयरलैंड के खिलाफ खेले गए एक मैच में उन्होंने गोल कर ईरान के महान स्ट्राइकर अली डेई (Ali Daei) के 109 गोल के रिकॉर्ड को तोड़ा था और उसके बाद अब तक 9 गोल और दाग चुके हैं।
