ब्लूमबर्ग ने बताया कि पहली बार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कुल संपत्ति को उनके इंडेक्स में शामिल किया गया है। इस हिसाब से रोनाल्डो अब फुटबॉल जगत में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में अपने बड़े प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मेसी को भी पीछे छोड़ दिया है। पुर्तगाल का यह सुपर स्टार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक गोल करने में भी सबसे आगे हैं। वह अब तक 141 मैचों में अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए 223 गोल कर चुके हैं। हालांकि विश्व कप की ट्रॉफी को छोड़कर उन्होंने हर खिताब अपनी झोली में डाला है।
Cristiano Ronaldo बने दुनिया के पहले अरबपति फुटबॉलर, मेसी को पीछे छोड़ते हुए रचा इतिहास
Cristiano Ronaldo Makes History: फुटबॉल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इतिहास रच दिया। 40 साल के रोनाल्डो दुनिया के पहले अरबपति फुटबॉलर बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On:
Oct 09, 2025 | 09:17 AM
क्रिस्टियानो रोनाल्डो (फोटो-सोशल मीडिया)
Cristiano Ronaldo Makes History: फुटबॉल के महान खिलाड़ियों में से एक पुर्तगाल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक और कीर्तिमान अपने नाम किया है। 40 साल के रोनाल्डो दुनिया के पहले अरबपति फुटबॉलर बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक रोनाल्डो की कुल संपत्ति 1.4 बिलियन यूएस डॉलर (लगभग 1160 अरब रुपये) बताई गई है। इसमें करियर की कमाई, विज्ञापन और स्मार्ट निवेश शामिल हैं।
अल नास्र क्लब से सलाना मिलते हैं 1660 करोड़
रोनाल्डो की आय का सबसे बड़ा हिस्सा वेतन से आता है। यूरोप में उनका वेतन मेसी के बराबर था। हालांकि 2023 में सऊदी अरब के अल नास्र क्लब से जुड़ने के बाद उनकी कमाई में जबरदस्त उछाल आया है। इसके तहत उन्हें टैक्स मुक्त सालाना 200 मिलियन डॉलर (करीब 1,660 करोड़ रुपये) वेतन और बोनस के रूप में मिलते हैं। उन्हें साइनिंग बोनस के तौर पर 30 मिलियन डॉलर भी मिले। ब्लूमबर्ग का अनुमान है कि 2002 से 2023 के बीच रोनाल्डो ने सिर्फ वेतन से ही 550 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमा लिए।
सम्बंधित ख़बरें
FIFA Women’s World Cup के लिए न्यूजीलैंड ने किया क्वालीफाई, पापुआ न्यू गिनी को 1-0 से हराया
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के ट्रेनिंग कैंप में पहुंचे Sunil Chhetri, हार्दिक पांड्या ने भेंट की जर्सी
यूईएफए चैंपियंस लीग: स्पोर्टिंग सीपी के खिलाफ अहम मैच में डेक्लन राइस के खेलने पर अनिश्चितता
घाना प्रीमियर लीग में बड़ा हादसा, बस हमले में Dominic Frimpong की मौत; फीफा अध्यक्ष ने जताया शोक
अकेले नाइकी से ही मिलते हैं 160 करोड़
रोनाल्डो की आय का दूसरा स्रोत एंडोर्समेंट्स है। अकेले नाइकी के साथ ही उनका दस साल का करार है। इसके तहत उन्हें हर साल लगभग 18 मिलियन डॉलर (लगभग 160 करोड़ रुपये) मिलते हैं। इसके अलावा अरमानी और कैस्ट्रोल जैसी कंपनियों के ब्रांडस के साथ उन्हें लगभग 175 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त कमाई हुई।
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2026 से पहले अर्जेंटीना करेगी नए खिलाड़ियों की परीक्षा, स्कालोनी ने दिए संकेत
सीआर 7 ब्रांड कर रहा मालामाल
रोनाल्डो ने सीआर-7 ब्रांड से अपनी अलग पहचान बनाई है। इसके तहत उनके होटल, जिम, और फैशन प्रोडक्ट्स आते हैं। उनके पास कई लग्जरी संपति भी हैं। इनमें पुर्तगाल के लिस्बन के पास क्विंटा दा मरीन्हा में एक आलीशान घर शामिल है। उसकी कीमत करीब 20 मिलियन यूरो बताई जाती है। रोनाल्डो की सोशल मीडिया फॉलोइंग भी कमाल की है। इंस्टाग्राम पर उनके 660 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वे दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले इंसान हैं।
लियोनेल मेसी की संपत्ति 5325 करोड़
दूसरी ओर, लियोनेल मेसी ने करियर में 600 मिलियन डॉलर (करीब 5325 करोड़) से अधिक की कमाई की है। हालांकि उनका सलाना वेतन 20 मिलियन डॉलर (लगभग ₹171 करोड़) है। यह रोनाल्डो की मौजूदा आय का मात्र 10 प्रतिशत है। मेसी इस समय इंटर मियामी के लिए खेल रहे है। वह सेवानिवृत्ति के बाद क्लब में हिस्सेदारी भी प्राप्त करेंगे।
Cristiano ronaldo becomes first billionaire footballer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Oct 09, 2025 | 09:12 AM
