- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- New Zealand Cricket Announce Former All Rounder Sarah Tsukigawa As New Selector For Women S T20 World Cup 2024
Women’s T20 World Cup: न्यूजीलैंड क्रिकेट ने किया बड़ा बदलाव, इवेंट से पहले नए सिलेक्टर का किया चयन
- Written By: प्रिया जैस
टी20 महिला विश्व कप अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इसी के साथ सभी टीमें महिला टी20 विश्व कप की तैयारियों में लगी हुई है। इस बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट से एक बड़ी खबर आ रही है। जहां न्यूजीलैंड क्रिकेट ने टीम के लिए एक नई अनुभवी सिलेक्टर की घोषणा की है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट (सौजन्य-एक्स @ICC)
नई दिल्ली: टी20 महिला विश्व कप अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इसी के साथ सभी टीमें महिला टी20 विश्व कप की तैयारियों में लगी हुई है। इस बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट से एक बड़ी खबर आ रही है। जहां न्यूजीलैंड क्रिकेट ने टीम की नई सिलेक्टर की घोषणा की है।
महिला टीम के सिलेक्टर के रुप में न्यूजीलैंड क्रिकेट ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडर सारा त्सुकिगावा को सिलेक्टर की भूमिका के रुप में नियुक्त किया है। जेसन वेल्स के मई में जाने के बाद त्सुकिगावा चयन की बागडोर संभालेंगी और अगले महीने होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी।
महिला टी20 की नहीं की घोषणा
न्यूजीलैंड उन तीन टीमों में से एक है, जिन्होंने इस प्रतियोगिता के लिए अभी तक अपनी 15 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा नहीं की है। इस टीम का चयन 10 सितंबर को किया जाएगा, जिसके बाद क्राइस्टचर्च में इसकी घोषणा की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली: 7 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के विरोध में चामोर्शी बंद, पुलिस थाने का घेराव और चक्काजाम
Fatty Liver: फैटी लिवर का घरेलू इलाज क्या है? यहां जानिए कुछ असरदार नुस्खे
नासिक विधान परिषद चुनाव का सस्पेंस खत्म; गोकुल गिते ने पीछे खींचे कदम, महायुति के नरेंद्र दराडे की राह आसान
राकां स्थापना दिवस पर नेताओं की जुबानी जंग, तटकरे-भुजबल के बीच मंच से तीखी नोकझोंक
न्यूजीलैंड क्रिकेट में नए सिलेक्टर की घोषणा
महिला टीम के सिलेक्टर के रुप में न्यूजीलैंड क्रिकेट ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडर सारा त्सुकिगावा को सिलेक्टर की भूमिका के रुप में नियुक्त किया है।
New Zealand have added international experience to their Women's selection panel ahead of the #T20WorldCup 🏏 More 👇https://t.co/VQRtf4asfS — ICC (@ICC) September 6, 2024
यह भी पढ़ें- बाबर आजम को टीम से बाहर करने की सोचना भी मत, बासित अली ने PCB को चेताया, देंखे वीडियो
नियुक्ति के बाद, त्सुकिगावा ने कहा कि वह हमेशा महिला क्रिकेट से जुड़ना चाहती थीं और खेल को कुछ देना चाहती थीं। 42 वर्षीय ने कहा कि वह सिलेक्टर के रूप में अपनी नई भूमिका में बहुत बड़ा प्रभाव डाल सकती हैं।
अपना अनुभव का करेगी उपयोग
आईसीसी ने सुकिगावा के हवाले से कहा, “मैं हमेशा से महिला क्रिकेट में वापस शामिल होना चाहती थी और उस खेल को कुछ वापस देना चाहती थी जिसने मुझे इतना कुछ दिया है। साफ और सही क्मयुनिकेशन चयन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और मुझे लगता है कि मैं एक खिलाड़ी के रूप में अपने अनुभव के साथ इसे भी ला सकती हूं।”
उन्होंने कहा, “मुझे व्हाइट फर्न्स के इस मौजूदा समूह और भविष्य के व्हाइट फर्न्स को तैयार करने के लिए विकसित किए जा रहे मार्ग पर बहुत भरोसा है। महिलाओं के खेल में NZC के निवेश ने महिला क्रिकेटरों के लिए अविश्वसनीय अवसर पैदा किए हैं और मैं इस पूरे मार्ग में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।”
यह भी पढ़ें- Paris Paralympics: अपने सीजन का सर्वश्रेष्ठ देने के बाद भी नहीं बन पाए मेडल के हकदार अरविंद
सारा का करियर
बता दें, कि सुकिगावा ने न्यूजीलैंड के लिए 61 मैच खेले है और 2009 में इंग्लैंड में पहले टी20 विश्व कप में भी हिस्सा ले चुकी है। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक शिक्षक के रूप में अपना करियर जारी रखते हुए ओटागो में एक घरेलू टीम के सिलेक्टर और सहायक कोच के रूप में अपने करियर को आगे बढ़ाया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
New zealand cricket announce former all rounder sarah tsukigawa as new selector for women s t20 world cup 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गड़चिरोली: 7 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के विरोध में चामोर्शी बंद, पुलिस थाने का घेराव और चक्काजाम
Jun 12, 2026 | 08:04 AMFatty Liver: फैटी लिवर का घरेलू इलाज क्या है? यहां जानिए कुछ असरदार नुस्खे
Jun 12, 2026 | 08:04 AMनासिक विधान परिषद चुनाव का सस्पेंस खत्म; गोकुल गिते ने पीछे खींचे कदम, महायुति के नरेंद्र दराडे की राह आसान
Jun 12, 2026 | 08:04 AMराकां स्थापना दिवस पर नेताओं की जुबानी जंग, तटकरे-भुजबल के बीच मंच से तीखी नोकझोंक
Jun 12, 2026 | 08:00 AMUS Iran Deal Dispute: ट्रंप के शांति समझौते के दावों को ईरान ने नकारा, कहा रेड लाइन्स पर नहीं झुकेंगे
Jun 12, 2026 | 07:51 AMगोंदिया में सीवरेज परियोजना बनी मुसीबत, रामनगर-सूर्याटोला सड़क पर हादसों का खतरा बढ़ा
Jun 12, 2026 | 07:49 AMनीति आयोग की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव, विकसित भारत के विजन में मध्यप्रदेश की भूमिका रखी
Jun 12, 2026 | 07:42 AMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM










