एशिया कप से पहले श्रीलंका को मिली करारी शिकस्त, जिम्बाब्वे ने 5 विकेटों से रौंदा
Zimbabwe vs Sri Lanka, 2nd T20I: जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को सिर्फ 80 रन पर ऑलआउट कर 5 विकेट से दूसरा टी20 जीता। सीरीज 1-1 से बराबर हुई, सिकंदर रजा और ब्रैड इवांस ने शानदार गेंदबाज़ी की।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
जिम्बाब्वे (फोटो-सोशल मीडिया)
Zimbabwe vs Sri Lanka, 2nd T20I: श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे ने 5 विकेट से जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ने टी20 सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। जिम्बाब्वे ने 80 रनों पर श्रीलंका को ऑलआउट कर दिया। जो उनका टी20 इंटरनेशनल दूसरा सबसे कम स्कोर है।
जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह फैसला जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने सही भी साबित किया। श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। कुसल मेंडिस 1 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद पथुम निसंका भी 8 रन बनाकर पवेलियन चल पड़े। कामिल मिशारा ने कुछ कोशिश जरूर की लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहा।
80 रनों पर सिमटी श्रीलंका की पारी
नुवानिदु फर्नांडो 1 रन बनाकर आउट हो गए। कमिंडु मेंडिस बिना खाता खोले ही लौट गए। वहीं कामिल मिशारा भी 20 रन बनाकर आउट हो गए। 38 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद चरिथ असलंका और दासुन शनाका मिलकर लगभग 30 रनों की साझेदारी की। शनाका ने 15 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद असलंका भी 18 रन बनाकर चलते बने। श्रीलंका की पारी 17.4 ओवर में 80 रनों पर सिमट गई। जिम्बाब्वे के लिए ब्रैड एवंस ने 3 विकेट चटकाए। वहीं सिकंदर रजा ने भी 3, ब्लेसिंग मुजाराबानी ने 2 और शॉन विलियम्स ने 1 विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
वनडे वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की बड़ी प्लानिंग, ट्राई सीरीज के जरिए खंगालेगा अपनी ताकत
ODI क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा! बांग्लादेश के आगे पस्त हुई यह टीम, सालों का इंतजार हुआ खत्म
OCI कार्ड से लेकर छात्रवृत्ति तक… उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन की यात्रा से श्रीलंका में निवेश की नई राहें खुली
Blessing Muzarabani की PSL बैन पर एजेंसी का पलटवार, PCB से की प्रतिबंध हटाने की मांग
जिम्बाब्वे ने जीता मुकाबला
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 5 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। हालांकि, जिम्बाब्वे की शुरुआत को ठीक रही लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने साथ नहीं दिया। जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 20 रनों का साझेदारी की। तड़िवनाशे मारुमानी 17 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद शॉन विलियम्स बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। उसके बाद सिकंदर रजा भी चलते बने। जिम्बाब्वे ने 27 रनों पर ही तीसरा विकेट गंवा दिया।
यह भी पढ़ें: 2021 के बाद पहली बार पाकिस्तान में टेस्ट खेलेगी साउथ अफ्रीका, यहां देखें पूरा शेड्यूल
उसके बाद ब्रायन बेनेट और रायन बर्ल ने छोटी साझेदारी हुई। जिससे जिम्बाब्वे ने वापसी की। ब्रायन बेनेट 19 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं रायन बर्ल ने नाबाद 20 और ताशिंगा मुसेकिवा ने नाबाद 21 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। जिम्बाब्वे ने 14.2 ओवर में 84 रन बनाकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया। श्रीलंका के लिए दुश्मंता चमीरा ने 3 विकेट चटकाए।
