जहीर खान को पसंद है इंपैक्ट प्लेयर रूल, की बरकरार रखने की सिफारिश
लखनऊ सुपर जायंट्स के नवनियुक्त मेंटर जहीर खान ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इंपैक्ट प्लेयर के नियम को बरकरार रखने की सिफारिश की क्योंकि उनका मानना है कि इससे भारतीय क्रिकेट में काफी सुधार होगा।
- Written By: मृणाल पाठक
जहीर खान (सौजन्यः सोशल मीडिया)
कोलकाता: लखनऊ सुपर जायंट्स ने भारत के पूर्व भारतीय गेंदबाज जहीर खान को टीम का मेंटर नियुक्त किया है। जिसके बाद उन्होंने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इंपैक्ट प्लेयर के नियम को बरकरार रखने की सिफारिश की है, क्योंकि उनका मानना है कि इससे भारतीय क्रिकेट में काफी सुधार होगा।
जहीर ने बुधवार को लखनऊ की टीम में मेंटर की भूमिका संभाली। यह पद 2023 के अंत में भारत के मौजूदा मुख्य कोच गौतम गंभीर के जाने से खाली पड़ा था। जहीर ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘इंपैक्ट प्लेयर नियम को लेकर काफी चर्चा हुई है। मेरा मानना है कि इस नियम को बरकरार रखा जाना चाहिए।”
आईपीएल 2023 में इंपैक्ट प्लेयर का नियम लागू किया गया था जिसको लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया मिली। विराट कोहली ने पिछले सत्र में कहा था कि इससे खेल का संतुलन बिगड़ा है जबकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया था कि वह इस नियम के बड़े प्रशंसक नहीं हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
यह भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर ने जय शाह की तारीफ में पढ़ें कसीदे, नई पारी के लिए दी शुभकामनाएं
जुलाई में आईपीएल के टीम मालिक और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों के बीच बैठक के दौरान इंपैक्ट प्लेयर को लेकर टीम एकमत नहीं थी। लेकिन जहीर का मानना है कि इससे भारत के युवा खिलाड़ियों को काफी मौके मिलेंगे। उन्होंने कहा,‘‘इससे निश्चित तौर पर भारत के युवा खिलाड़ियों को मौके मिलेंगे।
आपको मेगा नीलामी में इसका असर देखने को मिलेगा जब फ्रेंचाइजी टीमों की निगाहें इस तरह के खिलाड़ियों पर होगी।” इस तेज गेंदबाज ने कहा,‘‘ युवा खिलाड़ियों को इस तरह के मौके मिलने से भविष्य में भारतीय क्रिकेट में काफी सुधार होगा। मैच अभ्यास का कोई सानी नहीं होता है और यह इस नियम का सबसे बड़ा सकारात्मक पहलू है।”
जहीर के करियर के बारे में बात करें तो जहीर ने 100 आईपीएल मैचों में 102 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान महज 17 रन देकर 4 विकेट लेना का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। जहीर ने भारत के लिए 17 टी20 मैचों में 17 विकेट लिए हैं। जहीर 200 वनडे मैच भी खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 282 विकेट है। वह 311 टेस्ट विकेट भी ले चुके हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
