जेल जाएंगे युजवेंद्र चहल! फ्लाइट में सिगरेट पीने पर मचा बवाल, BCCI ने उठा लिया ये बड़ा कदम
Yuzvendra Chahal Vape Video: IPL 2026 के बीच युजवेंद्र चहल फ्लाइट में वेप पीते कैमरे में कैद हुए। दिग्गज स्पिनर शिवरामकृष्णन ने उन्हें जेल भेजने की मांग की है, जबकि BCCI ने सख्त चेतावनी दी है।
- Written By: अक्षय साहू
युजवेंद्र चहल का वेप पीने का वीडियो वायरल (सोर्स- सोसल मीडिया)
Yuzvendra Chahal Vape Video Controversy: भारतीय स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडि पर तेज से वायरल हो रहा है जिसमें वो फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते दिखाई दे रहें। इस पर अब सोशल मीडिया लेकर क्रिकेट के कई दिग्गज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI से सख्त एक्शन की बात करते हुए चहल को जेल भेजने की बात मांग कर रहे हैं।
युजवेंद्र चहल इस समय चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने हैदराबाद की फ्लाइट में वेप/ई-सिगरेट का इस्तेमाल किया। जिसका वीडियो पंजाब के गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया था। वीडियो वायरल होने के बाद अब चहल के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
पहले भी हुआ था वीडियो वायरल
आईपीएल 2026 में किसी खिलाड़ी द्वारा ई-सिगरेट पीने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले राजस्थान रॉयल के कप्तान रियान पराग का वीडियो भी सामने आया था। पराग को मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते देखा गया था। इसके बाद उन पर एक्शन लेते हुए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट प्वाइंट दिया गया था। अब चहल की फ्लाइट में वेप पीने के वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल तेज कर दी है। इसी बीच पूर्व भारतीय स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन चहल की हरकत को अपराध बताते हुए उन्हें जेल भेजे जाने की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: IPL 2026 में कोई कर रहा वेपिंग तो कोई पी रहा ई-सिगरेट, जानें एक दूसरे से कितनी अलग हैं ये दो चीजें
पंजाब को धूल चटाकर टॉप पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, बदल गया पॉइंट्स टेबल का पूरा समीकरण, RCB को भी लगा झटका
IPL 2026: बल्लेबाजों ने बनाया ‘टेबल टॉपर’, गेंदबाजी बढ़ा रही पंजाब की टेंशन, प्लेऑफ के लिए करना होगा ये काम
PBKS vs RR: श्रेयस अय्यर ने गिनाई पंजाब की हार की वजहें, बताया कैसे राजस्थान के मिडिल ऑर्डर ने छीनी जीत
Vape is banned in India. Should be behind bars. What is the point in having Laws and not implementing them. 25% of match fees is peanuts. What if a regular person had done this, What would the action be? — Laxman Sivaramakrishnan (@LaxmanSivarama1) May 8, 2026
शिवरामकृष्णन ने पूरे विवाद पर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, 25 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया जाना घटना की गंभीरता को देखते हुए काफी कम है। उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि चहल को जेल भेजा जाए। शिवरामकृष्णन ने एक्स पर लिखा कि भारत में ई-सिगरेट बैन है। चहल को जेल में होना चाहिए। कानून बनाकर अगर उन्हें लागू नहीं किया जाए तो उनका कोई फायदा नहीं है। मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना तो बहुत कम है। अगर कोई आम आदमी ऐसी हरकत करता तो उसके खिलाफ क्या कार्रवाई होती?”
यह भी पढ़ें- सवाई मानसिंह स्टेडियम में शुभमन गिल का तूफान, राजस्थान को हराकर IPL में दर्ज की सबसे बड़ी जीत, राशिद भी चमके
BCCI ने जारी की चेतावनी
इसी बीच BCCI के सचिव देवजीत सैकिया एडवाइजरी जारी कर दी है। एडवाइजरी में कहा गया है कि, ड्रेसिंग रूम और टूर्नामेंट वेन्यू के अन्य प्रतिबंधित क्षेत्रों में वेपिंग के मामले BCCI के सामने आए हैं। भारत में लागू कानून के तहत वेप और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिबंधित हैं। टूर्नामेंट परिसर में ऐसा करने वाला कोई भी व्यक्ति न सिर्फ BCCI और IPL के नियमों का उल्लंघन कर रहा है। इसके लिए सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
