मेरे माता-पिता को इस…युजवेंद्र चहल के घर आई नई लग्जरी कार, परिवार वालों के साथ शेयर की तस्वीर
Yuzvendra Chahal New Car: भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने कार कलेक्शन में एक नई लग्जरी कार जोड़ी है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी, तस्वीरों में उनके माता-पिता भी नजर आए।
- Written By: संजय बिष्ट
युजवेंद्र चहल ने खरीदी नई लग्जरी कार (फोटो- @yuzi_chahal)
Yuzvendra Chahal Buys BMW Car: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने हाल ही में मैदान के बाहर एक खास उपलब्धि हासिल की है। चहल ने एक नई लग्जरी BMW कार खरीदी है, जिसकी झलक उन्होंने 22 दिसंबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। नई कार के साथ आई तस्वीरों ने फैंस का खूब ध्यान खींचा और देखते ही देखते वायरल हो गईं।
माता-पिता के साथ साझा किया खास पल
शेयर की गई तस्वीरों में युजवेंद्र चहल अपने माता-पिता के साथ गर्व से पोज देते नजर आए। यह पल उनके लिए सिर्फ एक महंगी कार खरीदने का नहीं, बल्कि परिवार के साथ खुशी साझा करने का भी था। तस्वीरों में साफ झलक रहा था कि यह उपलब्धि चहल के लिए कितनी खास है।
भावुक कैप्शन ने जीता दिल
तस्वीरों के साथ चहल ने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा, “मैं अपनी नई कार उन दो लोगों के साथ घर लाया, जिन्होंने मेरे हर सपने को सच किया। मेरे माता-पिता को इस माइलस्टोन को देखते और इसका आनंद लेते देखना ही असली लग्जरी है।” इस पोस्ट के बाद फैंस और क्रिकेट जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें जमकर बधाइयां दीं।
सम्बंधित ख़बरें
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
CSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
Brought my new car home with the two people who made every dream possible. Watching my parents witness and relish this milestone is the real luxury. ❤️🫂🧿 pic.twitter.com/UL1ZOvmH97 — Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) December 22, 2025
लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन
युजवेंद्र चहल को लग्जरी कारों का शौक पहले से ही है। उनके गैराज में पहले से कई महंगी और शानदार गाड़ियां मौजूद हैं। इनमें Porsche Cayenne S, Mercedes-Benz C-Class, Rolls Royce और Lamborghini Centenario जैसी हाई एंड कारें शामिल हैं। भारत में इन कारों की कीमत करीब 70 लाख रुपये से लेकर 6 करोड़ रुपये से ज्यादा तक बताई जाती है।
बीमारी के कारण मैदान से दूर चहल
हाल ही में युजवेंद्र चहल ने बताया था कि वह डेंगू और चिकनगुनिया से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें क्रिकेट से ब्रेक लेना पड़ा। 30 नवंबर को हरियाणा के लिए आखिरी मैच खेलने के बाद वह घरेलू क्रिकेट में नजर नहीं आए। इसी कारण वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में भी टीम का हिस्सा नहीं बन सके। उनकी गैरमौजूदगी विजय हजारे ट्रॉफी तक जारी रही, जिसकी शुरुआत 24 दिसंबर से हुई।
ये भी पढ़ें: ईशान किशन की लगी ‘डबल’ लॉटरी! टी20 वर्ल्ड कप टीम में वापसी के बाद अब बने इस बड़ी टीम के कप्तान
IPL में पंजाब किंग्स का मजबूत हथियार
युजवेंद्र चहल फिलहाल आईपीएल में पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा हैं। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में उन्हें 18 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, जिससे वह लीग के सबसे महंगे स्पिनरों में शामिल हो गए। चहल ने पिछले सीजन में पंजाब के लिए अहम भूमिका निभाई थी और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हैट्रिक लेकर अपनी उपयोगिता साबित की थी।
